Author: MBM News

नाहन (एमबीएम न्यूज): ग्रामीण परिवेश से निकल कर 18 वर्षीय प्रणव चौधरी ने आईआईटी में सफलता हासिल कर यह साबित कर दिया है कि लाखों रुपए की महंगी कोचिंग की बजाय घर पर भी पढ़ाई की जा सकती है। बशर्ते घर पर चंद घंटों की पढ़ाई पर पूरा ध्यान केंद्रित किया जाए। प्रणव की सफलता की यह कहानी देरी से सामने आई, लेकिन आई तो सही।               यह सफलता उन युवाओं के लिए प्रेरणा है, जो इस बात को सोचते हैं कि कोचिंग के बगैर आगे कदम नहीं बढ़ सकते। 2 अक्तूबर 1997 को…

Read More

कुल्लू (एमबीएम न्यूज़): दो दिवसीय पिरड़ी शानू मेले में होनहारो को सम्मानित किया गया। यह मेला देवता वीर नाथ और देवता पीरडु थान के आशीर्वाद से शुरू होता है। इस मेले के समापन अवसर पर जिला परिषद सदस्य प्रेम लता ठाकुर व विशेष आतिथि के रूप में बीडीसी सदस्य इशरा देवी मौजूद रही। प्रधान चन्द्र प्रकाश ने मुख्यातिथि का स्वागत कुल्लवी पंरम्परा के अनुसार टोपी शाल व स्मृति चिन्ह दे कर किया गया।                प्रधान ने अपने संबोधन में मेले के महत्व के बारे में पूरी जानकारी दी। साथ ही उन्होंने ग्राम की सम्स्या से मुख्यतिथि को अवगत…

Read More

रिकांगपिओ (जेएस नेगी) : जनपद के वटसेरी के समीप खरोगला नाले में बादल फटने की खबर है। इससे सेब के बगीचे तबाह हुए हैं। डोगरीनुमा मकान भी बाढ़ की चपेट में आया है। अचानक ही स्थानीय खड्ड के जलस्तर में बढ़ोतरी हो जाने से एक बुजुर्ग दंपत्ति खड्ड के बीच में ही फंस गया। जीवन व मौत के बीच रात भर जूझते रहे दंपत्ति को सुबह 6 बजे के आसपास रेस्क्यू किया गया। रात भर पुलिस टीम ने दंपत्ति का टॉर्च के सहारे हौंसला बनाए रखा।                   दंपत्ति एक पत्थर व पेड़ के…

Read More

मंडी (वी कुमार) : सावन का महिना शुरू हो गया है। इस माह को हिन्दू धर्म की मान्यताओं के अनुसार सबसे पवित्र महीना माना गया है। परंम्पराओं के अनुसार सावन के महीने में भगवान शिव की थोड़ी सी भक्ति श्रद्धा भाव से करने मात्र से भोले बाबा प्रसन्न हो जाते हैं और अपने भक्तों की मनोकामनाओं को पूरा करते हैं।                आज सावन का पहला सोमवार है और सभी भक्तजन भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए सुबह से मंदिरों मे आना शुरू हो गए हैं। अधिकतर शिव भक्त आज के दिन उपवास भी…

Read More

नाहन (एमबीएम न्यूज़) : राज्य योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष जीआर मुसाफिर के सपुत्र स्व. मोहन मुसाफिर को आज शिमला के कनलोग में सैंकड़ों की तादाद में लोगों ने अश्रुपूर्ण विदाई दी । मोहन मुसाफिर के 16 वर्षीय सपुत्र आदित्य ने अपने पिता को मुखाग्नि दी। उल्लेखनीय है कि लगभग 45 वर्षीय  मोहन मुसाफिर विधान सभा कार्यालय धर्मशाला में कार्यरत थे, जिनका गत दिवस धर्मशाला में आकस्मिक निधन हो गया था और आज शिमला के कनलोग में उनका अंतिम संस्कार किया गया। स्व. मोहन अपने पीछे धर्मपत्नि तथा दो बच्चे छोड़ गए है। जिसमें बड़ी सपुत्री भव्या जमा दो और पुत्र…

Read More

सोलन (एमबीएम न्यूज): शिमला संसदीय क्षेत्र के सांसद वीरेंद्र कश्यप को मंदिर में पांव फिसलने के कारण सिर में चोटें आई हैं। यह घटना उस वक्त हुई, जब सांसद जटोली शिव मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए गए थे। मंदिर परिसर में टाइलें बिछी हुई हैं, जो बारिश के कारण गीली थी।              घटना दोपहर के वक्त की बताई जा रही है। अपुष्ट खबर के मुताबिक सांसद को सिर में सात टांके लगे हैं, जिनकी हालत स्थिर है।

Read More

ऊना (एमबीएम न्यूज़): हरोली थाना के तहत पड़ते स्थानीय एक विवाहित युवक ने पत्नी से अनबन होने पर खुद की गर्दन पर चाकू से वार कर खुद को लहूलुहान कर लिया। परिजनों ने जख्मी हुए युवक को ऊना अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां पीडि़त का उपचार जारी है।               पुलिस ने मामले के संदर्भ में छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार हरोली निवासी संजय की अपनी पत्नी के साथ रविवार देर सांय किसी बात को लेकर बहस हो गई। मामला इतना गर्मा गया कि युवक ने तैश में आकर चाकू खुद की गर्दन पर दे मारा, जिससे वह लहुलुहान…

Read More

मंडी (वी कुमार): नेरचौक-गोहर मार्ग पर रविवार देर शाम ट्रक दुर्घटना में 6 व्यक्ति घायल हुए हैं। इसमें से एक व्यक्ति की हालत नाजुक बताई जा रही है। गोहर के जासन के समीप एक जेसीबी कई दिन से खड़ी की गई थी। शाम के वक्त बस व टिप्पर की क्रॉसिंग के दौरान सडक़ धंस गई।               जैसे-तैसे टिप्पर को तो निकाल दिया गया, लेकिन जझेली से दिल्ली आलू लेकर जा रहा ट्रक जब इस स्थान पर पहुंचा तो सडक़ ओर धंस गई। इस कारण ट्रक करीब 400 मीटर गहरी खाई में लुढक़ गया। दुर्घटना…

Read More

चंबा (एमबीएम न्यूज): पुलिस ने 24 साल की युवती की शिकायत पर हेमराज गांव रेटा तहसील चुराह के खिलाफ आईपीसी की धारा-366 व 376 के तहत मामला दर्ज किया है। 11 जुलाई को हेमराज ने युवती को रात तीन बजे घर से बाहर बुलाया। इसके बाद उसे लेकर पठानकोट गया, जहां होटल में उसका शारीरिक शोषण किया गया।             पुलिस इस मामले में हरेक पहलू से जांच कर रही है, क्योंकि बड़ा सवाल यही है कि रात को तीन बजे युवती आरोपी के कहने पर घर से बाहर क्यों गई।

Read More

नाहन (एमबीएम न्यूज): आर्थिक रूप से बेहद कमजोर परिवार की 15 वर्षीय बेटी से रेप का मामला सामने आया है। सैनवाला गांव की इस घटना में मेडीकल रिपोर्ट ने भी रेप की पुष्टि कर दी है। पीडि़ता पक्ष के मुताबिक 15 वर्षीय सुनीता (परिवर्तित नाम) बीती रात घर पर अपनी बहन के साथ थी।             इस दौरान आरोपी ने झोंपडीनुमा घर पर पत्थर फेंकने शुरू किए। इसे देखने के लिए, जब सुनीता घर से बाहर निकली तो जबरन आरोपी उसे अपने कमरे में ले गया। जहां उसके साथ दुष्कर्म को अंजाम दिया। आरोपी की उम्र…

Read More