Author: MBM News

नाहन (एमबीएम न्यूज): आरूषि व नवयुवक मंडल पराड़ा ने स्वच्छ भारत अभियान की अलख पूरे जोर-शोर से जगाने का फैसला लिया है। बुधवार को इसी कड़ी में पेयजल के स्त्रोतों को साफ किया गया। साथ ही सडक़ व गलियों की सफाई भी की गई। मौके पर महिला मंडल के साथ-साथ आरूषि फाऊंडेशन के हिम्मत अत्री ने भी अपने विचार रखे।       शिमला प्रशिक्षण प्रमुख रक्षा ठाकुर व अंचल जिला प्रमुख उमा ठाकुर के साथ नेहरू युवा केंद्र के देवेंद्र ठाकुर ने भी इस अभियान में बढ़-चढक़र हिस्सा लिया। मौके पर महिला मंडल की सुनीता अत्री, हीरा अत्री व…

Read More

सोलन (एमबीएम न्यूज़) : जिला सत्र न्यायधीश एससी कैंथला की अदालत ने अपने नालागढ़ प्रवास के दौरान एक व्यक्ति को हत्या के प्रयास का दोषी मानते हुए उसे पांच वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। इसके अलावा अदालत ने दोषी को 50 हजार रुपए जुर्माना अदा करने के आदेश दिए गए हैं। जुर्माना अदा न करने की सूरत में दोषी को एक साल का अतिरिक्त साधारण कारावास भुगतना होगा।     सरकार की ओर से मामले की पैरवी करने वाले जिला न्यायवादी एनएल सेन ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि 26 सितंबर,2010 की देर रात पंजैहरा…

Read More

शिमला (एमबीएम न्यूज़) :  जिले के ठियोग इलाके में चाय के एक ढाबे से अफीम और चरस बरामद हुई है। कल शाम पुलिस ने गश्त के दौरान चरस पकड़ने में सफलता हासिल की। पुलिस ने बताया कि ठियोग थाने के हैडकांस्टेबल रमेश अपनी टीम के साथ भखलेटी, फागू और थमराडी में गश्त पर थे। तभी भखलेटी में तलाशी के दौरान सोहन लाल के चाय के ढाबे से 20 ग्राम अफीम और 5 ग्राम चरस मिली।       इस सिलसिले में पुलिस ने चार ढाबा मालिक सोहन लाल पुत्र पदम सिंह के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर…

Read More

चंबा (एमबीएम न्यूज): साहो पंचायत में बीफ की बरामदगी के बाद सनसनी बनी हुई है। अब खुलासा हुआ है, झोटे को बेरहमी से कुल्हाड़ी का इस्तेमाल कर मौत के घाट उतारा गया। फिर इसका बीफ मार्किट में लाकर बेचा जाने लगा। 6 व्यक्तियों ने बकरे का मीट समझ कर इसे खरीद भी लिया था। दोपहर को इस हैरतअंगेज मामले का खुलासा हुआ था।        पुलिस भी इस मामले में पूरी सावधानी से जांच में लगी है। पुलिस ने इस्तेमाल की गई कुल्हाड़ी को भी बरामद कर लिया है। मौके की तस्वीरें इस बात को इंगित कर रही हैं…

Read More

धर्मशाला (एमबीएम न्यूज) : मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने आज मनरेगा के अंतर्गत परिसम्पत्तियों की शत-प्रतिशत जियो टेगिंग के लिए कांगड़ा ज़िले के सभी खण्ड विकास अधिकारियों सहित ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारियों को सम्मानित किया।      धर्मशाला में आयोजित समारोह की अध्यक्षता करते हुए मुख्यमंत्री ने मनरेगा के अंतर्गत परिसम्पत्तियों की जियो टेगिंग में कांगड़ा ज़िले के देश में प्रथम ज़िला बनने की उपलब्धि पर प्रसन्नता जाहिर की। उन्होंने कहा कि हालांकि, कांगड़ा ज़िला राज्य का सबसे बड़ा ज़िला है, लेकिन जियो टेगिंग में ग्रामीण विकास अधिकारियों के टीम वर्क तथा नेतृत्व ने इसे देश का पहला ज़िला बनने का…

Read More

पांवटा साहिब (एमबीएम न्यूज) : उपमंडल के बायकुंआ में महिला की संदिग्ध परिस्थतियो में मौत में महिला पेड पर लकडी काटने गयी  थी कि अचानक गिर जाने से बेहोश हो गई गयी। परिजनों का यही कहना है तथा डॉक्टर को भी यही बताया गया। महिला को बेहोश देख आनन- फानन में 108 में महिला को सिविल अस्पताल पांवटा लाया गया जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया ।      जानकारी के अनुसार तारो देवी उम्र करीब 40 साल पत्नी धर्म सिंह निवासी गांव बांयकुआ पेड से सूखी लकडी निकाल रही थी कि उसका पांव फिसला और वह गिर पडी। परिजनों ने अस्पताल में आकर डाक्टरों को यही…

Read More

धर्मशाला (एमबीएम न्यूज) : उप निदेशक प्रारम्भिक शिक्षा दीपक कनायत ने जानकारी दी है कि जिला कांगड़ा के समस्त खंड प्रारम्भिक शिक्षा अधिकारियों, वीआरसीसी प्राईमरी व अप्पर प्राईमरी की बैठक 20 जनवरी को प्रातः 11:30 बजे डाईट सेंटर धर्मशाला में आयोजित की जायेगी।           उन्होंने बताया यह बैठक टीएलएम/ एवीएल तथा सीसीई के सम्बन्ध में आयोजित की जा रही है। इसके अतिरिक्त आधार से सम्बन्धित नामांकन व सम्बन्धित मुद्दों पर कार्यवाही की रिपोर्ट की समीक्षा भी की जायेगी।

Read More

मनाली (एमबीएम न्यूज): दक्षिण भारत के कर्नाटक राज्य के दंपत्ति की इकलौती बेटी श्रद्धा लापता हो गई है। अपनी मां उषा के साथ मनु की नगरी घूमने आई थी। 14 जनवरी से बिटिया लापता है। बेटी को तलाश करने पिता सतीश कुमार भी तमाम व्यवसायिक गतिविधियों को छोडक़र यहां पहुंच गए हैं।      जमा दो में पढ़ रही श्रद्धा को ठीक से हिन्दी बोलना भी नहीं आता है। अंग्रेजी में ही बात कर सकती है। बेहद परेशानी के दौर से गुजर रहे माता-पिता ने बेटी की सूचना देने पर 10 हजार रुपए का ईनाम देने की घोषणा भी की है।…

Read More

पांवटा साहिब (एमबीएम न्यूज) : बातामण्डी के समीप किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आकर युवक के गम्भीर रूप से घायल होने के बाद घायल युवक के परिजन देहरादून ले गये थे किन्तु युवक की गम्भीर हालत को देखते हुए उसे पीजीआई रैफर कर दिया गया है।     बताते चले कि पांवटा में बातामण्डी के समीप युवक को कोई अज्ञात वाहन टक्कर मारकर फरार हो गया था। घायलावस्था में युवक को प्राथमिक उपचार के लिये पांवटा सिविल अस्पताल लाया गया जहां स्थिति नाजुक देखते हुए डाक्टरों ने उसे रैफर कर दिया ।परिजन घायल को उत्तराखण्ड देहरादून ले गये जहां इलाज के लिये डाक्टरो…

Read More

नाहन (शैलेंद्र कालरा) : राज्य सरकार के Handsome शहरी विकास व आवासीय मंत्री सुधीर शर्मा पहली बार सिरमौर के दीदार करने जा रहे हैं। संभव है कि पहले भी सुधीर शर्मा सिरमौर आए हों, लेकिन बतौर कैबिनेट मंत्री सिरमौर में पहली बार आ रहे हैं। 26 जनवरी को जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि शिरकत करने का कार्यक्रम बना है।       इससे पहले स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में भी आने का कार्यक्रम बना था, लेकिन इसमें फेरबदल कर दिया गया था। सवाल यह नहीं है कि मंत्री महोदय क्यों नहीं आए, लेकिन यह बात स्पष्ट है कि…

Read More