Author: MBM News

हमीरपुर (एमबीएम न्यूज़): शुक्रवार सुबह हमीरपुर-कांगड़ा सीमा पर नादौन ब्यास पुल के नीचे संदिग्ध परिस्थितियों में मिले युवक के शव को पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने इसे परिजनों को सौंप दिया है। मृतक का नाम कुलदीप सिंह पुत्र हंस राज निवासी गांव बस्सी मारूफ, हुस्सैनपुर होशियारपुर है। ज्वालामुखी थाना पहुंचे परिजनों ने बताया कि कुलदीप कुमार होशियारपुर के पास चौहाल की जेसीटी मिल में काम करता है तथा उसका अपने घर में पत्नी के साथ कोई विवाद चल रहा है।         पुलिस ने बताया कि कुलदीप शुक्रवार सुबह ही होशियारपुर से नादौन के लिए बस में बैठा था…

Read More

मंडी (वी कुमार) : बीते 20 वर्षों से जीत के लिए तरस रही सराज ब्लाक कांग्रेस कमेटी को इस बार चुनावों के दौरान एक और जोरदार झटका लगा है। सराज ब्लाक कांग्रेस कमेटी की रीढ़ की हड्डी माने जाने वाले पांच दिग्गज नेताओं ने हाथ का साथ छोड़कर कमल का फूल पकड़ लिया है। सीएम के खास माने जाने वाले दलीप सिंह ठाकुर, खेम सिंह राणा, सूरजमणी, खेम सिंह ठाकुर और जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष लालमन ने अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस को छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया है।          दलीप सिंह ठाकुर और खेम…

Read More

नाहन (एमबीएम न्यूज) : शहर के साथ-साथ ग्रामीण इलाकों में बंदर अब आतंक का पर्याय बन चुके हैं। विधानसभा क्षेत्र में पानी की समस्या जस की तस है। साथ ही बंदरों की समस्या भी पेयजल संकट की बराबरी करने लगी है। लोगों की बंदर दुखती रग हैं। शहरी क्षेत्रों में उत्पाती बंदर जहां सरेआम लोगों पर हमला करते हैं, वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में खेती को तबाह कर रहे हैं।          हालांकि बंदरों की समस्या प्रदेश के 10 जिलों का मुद्दा है, लेकिन नाहन विधानसभा क्षेत्र इस कारण संवेदनशील है, क्योंकि शहरी इलाके में भी फौज लगातार बढ़ती जा…

Read More

ऊना (एमबीएम न्यूज़): जिला पुलिस द्वारा चलाए गए विशेष अभियान के दौरान शराब की खेप बरामद की है। पुलिस ने चिंतपूर्णी, ऊना व दौलतपुर में नाकेबंदी के दौरान 358 बोतल शराब बरामद की है। पुलिस ने अवैध शराब रखने के आरोप में चार लोगों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।    पुलिस टीम बस स्टैंड के समीप नाकेबंदी के दौरान मौजूद थी। नाकेबंदी के दौरान पुलिस ने एक इनोवा गाड़ी  की तलाशी ली। गाड़ी से पुलिस को 300 बोतल देसी शराब बरामद की गई। पुलिस ने अवैध शराब ले जाने के आरोप में अभिषेक कुमार वार्ड नंबर…

Read More

मंडी (वी कुमार): जिला के सरकाघाट विधानसभा क्षेत्र में हर बार की तरह इस बार भी चुनावों की मुख्य टक्कर कांग्रेस और भाजपा में ही है। कभी कांग्रेसी नेता रंगीला राम राव की विरासत समझी जाने वाली इस सीट से इस बार इन्हें पार्टी का टिकट नहीं मिला। लगातार दो बार मिली हार के कारण पार्टी ने जिलाध्यक्ष और युवा नेता पवन ठाकुर को चुनावी रण में उतारा है जबकि भाजपा ने लगातार दो बार जीत चुके मौजूदा विधायक कर्नल इंद्र सिंह को फिर से मैदान में भेजा है।           हालांकि यहां पर माकपा से मुनीश शर्मा, बसपा…

Read More

कुल्लू (एमबीएम न्यूज़) : जिला लाहुल-स्पीति कांग्रेस कमेटी ने उम्मीदवार एवं विधायक रवि ठाकुर के खिलाफ बगाबत करने वालों की हाइकमान से शिकायत की है। जिला प्रवक्ता अनिल ने कहा कि अध्यक्ष ज्ञाल्सन ठाकुर ने पार्टी के खिलाफ खड़े पूर्व उपाध्यक्ष राजेन्द्र बाबू करपा के इलावा उन के समर्थन में उतरे प्रदेश बुल्फेडरेशन के अध्यक्ष रघुवीर ठाकुर, पूर्व जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रपतन बोध और पूर्व टीएसी सदस्य ध्यान सिंह ठाकुर को पार्टी के खिलाफ काम करने की शिकायत की।          प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ठाकुर सुखविंदर सिंह सुख्खू सहित आल इण्डिया कांग्रेस कमेटी की अध्यक्षा सोनिया गांधी को भी भेज दी है। चुनाव…

Read More

बिलासपुर (अभिषेक मिश्रा) : जिला के वरिष्ठ पत्रकार परविन्द्र शर्मा की छ वर्षीय बेटी अमेहा शर्मा का शुक्रवार को निधन हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार अमेहा दो दिन पूर्व गर्म पानी की बाल्टी में गिर गई थी, जिसके बाद जिला अस्पताल बिलासपुर में उसका इलाज करवाया, परन्तु शुक्रवार सुबह अमेहा की तबीयत एकदम से खराब हुई और नन्ही बेटी इस दुनिया से हमेशा के लिए रुकसत हो गई।        अमेहा का मोक्ष धाम में अंतिम संस्कार किया गया। अमेहा के आकस्मिक निधन पर पत्रकार जगत में शोक की लहर है।      हिमाचल पत्रकार महासंघ के अध्यक्ष पंडित जय कुमार शर्मा,…

Read More

सराहां(एमबीएम न्यूज): मामला बागथन इलाके से जुड़ा हुआ है। एक युवती व्हाटस एप पर एक युवक से चैट करती थी, लेकिन युवक ने चैट को वायरल कर दिया। इसी बात को युवती बर्दाश्त नहीं कर सकी। 23 अक्तूबर की रात को टमाटर की फसल पर छिडक़े जाने वाली दवा को निगल लिया।        24 अक्तूबर की सुबह साढ़े 4 बजे उठकर युवती ने अपनी मां को बताया कि उसने दवा खा ली है। कारण पूछे जाने पर युवती ने बताया कि रिक्की ने उसका गलत वीडियो व चैट को वायरल कर दिया है। इसके बाद परिजन फौरन ही युवती…

Read More

शिमला (एमबीएम न्यूज़) : बहुचर्चित गुड़िया केस से जुड़े लॉक अप हत्या मामले में हिमाचल पुलिस के पूर्व व् निलंबित आईजी ज़हूर जेदी को कोर्ट से राहत नहीं मिल पाई है। न्यायिक हिरासत में चल रहे आईजी की अग्रिम जमानत की याचिका जिला अदालत ने खारिज कर दी है।          सूरज की हत्या के मामले में आईजी सहित अन्य 8 पुलिस कर्मियों को सीबीआई ने बीते 29 अगस्त को गिरफ्तार किया था। बीते लगभग 50 दिनों से ये सभी न्यायिक हिरासत में चल रहे हैं। इस दौरान जांच एजेंसी सीबीआई कोर्ट में चालान पेश नहीं कर पाई है।…

Read More

कुल्लू (एमबीएम न्यूज़) : उपमंडल बंजार की खाडागाड पंचायत के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जिभी की सांतवी कक्षा मे पढ़ने वाली का लतीशा पुत्री रोशन लाल गांव भलाग्रां का चयन राष्ट्रीय बास्केटबाल प्रतियोगिता के लिये चयन हुआ है।      इस प्रतियोगिता के लिए जिला कुल्लू से लतीशा एकमात्र लड़की है, जिसका चयन प्रतियोगिता के लिए हो सका है। प्रतियोगिता की तैयारी एंव कोचिंग के लिए 30 अक्तूबर को बिलासपुर जाएंगी। 6 नवम्बर के बाद लतीशा अंडर-14 वर्ग की हिमाचल की टिम के साथ प्रतियोगिता के लिए राजस्थान जाएगी। जिभी स्कूल के प्रधानाचार्य राजेंन्द्र सिंह ने लतीशा की इस उपलब्धी पर स्कूल के अध्यापकों तथा उसके अभिभावकों और बंजार…

Read More