Author: MBM News

नाहन(एमबीएम न्यूज़): राजगढ़ उपमंडल में 12वीं कक्षा की छात्रा से दुराचार का मामला सामने आया है। पुलिस ने IPC की धारा 506 व 376 के इलावा पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज किया है। भड़ोली स्कूल की छात्रा ने पुलिस को बताया कि 11 नवंबर की रात उसके मोबाइल नंबर पर पधोग के रहने वाले रमेश डोगरा ने फोन किया। उसने कहा कि ऊपर खेत में मिलने आ जाओ, जब वह खेत में पहुंची तो जबरन ही मोटरसाइकिल पर बिठाकर धरेच  गांव ले गया, जहां एक मकान में उससे रात भर चार से पांच बार दुराचार किया गया। सुबह 5:00 बजे उसे वापिस घर छोड़ा गया। मामले की जांच की जा…

Read More

हमीरपुर(एमबीएम न्यूज़): एचआरटीसी के स्टाफ रूम में कर्मचारियों को ठंड से ठिठुरना नहीं पड़ेगा। स्टाफ रूम के टूटे शीशों की मुरम्मत करवा दी गई है। सर्द मौसम शुरू होते ही कर्मचारियों की समस्या को दूर कर दिया है, ताकि कर्मचारियों के आराम में कोई बाधा उत्पन्न न हो सके। उल्लेखनीय है कि बस स्टैंड के स्टाफ रुम में लंबे समय से आधा दर्जन से अधिक खिड़कियों के शीशे टूटे हुए थे।           निगम के चालकों व परिचालकों को सर्द मौसम में ठंड के चलते खासा परेशान होना पड़ता था। इसके चलते वह ठीक ढग़ से आराम भी नहीं…

Read More

सुंदरनगर(एमबीएम न्यूज़): शौचमुक्त मंडी जिला को मिला अवार्ड  हकीकत में बेमानी है। दरअसल  जिला सिर्फ कागजो में ही शौचमुक्त है। विभिन्न क्षेत्रो में स्थित स्लम बस्तियां आज भी शौचमुक्त नही हो पाई है। सैंकड़ो खानाबदोश जो जिला के विभिन्न क्षेत्रो में पिछले कई दशको से रह रहे है, उनके पास न तो शौचालय की व्यवस्था है, न ही कूड़ा-कचरा को ठिकाने लगाने की व्यवस्था।          ऐसी ही मलिन बस्ती स्थित है सुंदरनगर शहर के रोपा चांदपुर में जहाँ झुंगी झोपडिय़ों में रहने वाले प्रवासियों का जीवन किसी नर्क से कम नहीं है। ठंड भरे मौसम में यहां पर खुले आसमान के नीचे 50 के करीब परिवार नरकीय …

Read More

मंडी (वी कुमार ): बलद्वारा तहसील के तहत कुलदेवी मुरारी देवी के दर्शनों के लिए, बिलासपुर जिले के भराड़ी उपतहसील के भपराल गांव  से आये तीन व्यक्तियों को लेकर जा रही एक कार के दुर्घटनाग्रस्त होने का समाचार प्राप्त हुआ है।        पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रताप सिंह आयूँ 55 वर्ष,उसकी पत्नी राजकुमारी आयूँ 53 वर्ष और चालक आशीष कुमार कुलदेवी के दर्शन करने के बाद अपने घर लौट रहे थे और उसके बाद अब वे सड़क पर एक मोड़ से गुजर रहे थे तो एकाएक उनकी गाड़ी के सामने अवारा पशु आ गया जिसको बचाने के चक्कर…

Read More

नाहन (एमबीएम न्यूज़ ): विस क्षेत्र के 74527 मतदाताओं में से 61 हजार 468 मतदाताओं ने वोट डाला। झाझर पोलिंग बूथ पर 419 में से 335 मतदाताओं ने वोट डाला। इसके अलावा चाकली में 443, निहोग में 394, क्यारी में 256, बोरली में 143, बलसार में 246, कौलांवालाभूड-1 में 734,  कौलांवालाभूड-2 में  605, दोबघाट में 335, कोटला सकारडी में 278, जामली में 459, देवका पुडला में 290, सुरला चारजन में 562, सिल्ली सनारी में 310, च याड़ में 97, गुहंट में 94, बनेठी में 674, मंडलाह में 374, सताना में 616,  जमटा में 953, धगेडा में 635, धाधग में 600, धौन में…

Read More

शिमला(एमबीएम न्यूज़): हिमाचल प्रदेश विधानसभा के चुनावी नतीजों पर राज्य की आम जनता से लेकर कर्मचारी तक नजरें गढ़ाए बैठे हैं। प्रशासन को चलाने वाली नौकरशाही भी चुनाव परिणामों का बेसब्री से इंतजार कर रहा है। अधिकारियों की टकटकी इस बात पर लगी है कि कौन सा दल सूबे में सरकार बनाएगा। चुंकि चुनाव नतीजे के लिए इस बार एक महीने से ज्यादा का इंतजार करना पड़ेगा, क्योंकि 18 दिसम्बर को परिणाम निकलना है। लिहाजा नौकरशाह के केंद्र शिमला स्थित राज्य सचिवालय में इन दिनों चुनाव परिणाम को लेकर अटकलबाजी का दौर चल रहा है।           यह…

Read More

सोलन(एमबीएम न्यूज़ ):  जिले के बड़ोग बाईपास (कुम्हारहट्टी से दोहरी दवाल ) पर 12 नवम्बर, 2017 से 19 नवम्बर, 2017 तक सभी प्रकार के वाहनोें की आवाजाही पूर्ण रूप से बन्द रहेगी। इस संबंध में अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी सन्दीप नेगी द्वारा निर्देश जारी किए गए हैं।       यह निर्णय बड़ोग बाईपास पर राष्ट्रीय राजमार्ग के फोरलेन कार्य के दृष्टिगत लिया गया है। रोगी वाहन, अग्निशमन वाहन तथा कानून एवं न्याय की व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रयुक्त किए जा रहे वाहनों पर यह निर्देश नहीं लागू  होंगे। पुलिस प्रशासन को निर्देश दिए गए हैं कि 12 नवम्बर से 19 नवम्बर, 2017…

Read More

नाहन(एमबीएम न्यूज़): पुलिस थाना पच्छाद के तहत सोहन लाल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने नारग के समीप चरस पकडने में सफलता हासिल की है। जानकारी के अनुसार शनिवार देर सांय पुलिस ने नारग के समीप नाका लगाया था। यातायात चैंकिग के दौरान मोड़ पर धरयार गांव की ओर से व्यक्ति आया, जिसके हाथ में एक केरी बेग था। वह पुलिस को देखकर भागने लगा, पुलिस ने युवक को काबू कर लिया।        आरोपी मोहर सिंह पुत्र झागड़ राम निवासी गांव धार डा. लेउनाना, तहसील राजगढ़ निवासी है। केरी बैग की जांच के दौरान बैग से अवैध रूप से ले…

Read More

ऊना(एमबीएम न्यूज़ ): पुलिस थाना अंब के तहत रिपोह मिसरां में रंगड़ो के काटने से एक अधेड़ उम्र के व्यक्ति की मौत हो गई है। मृतक की पहचान रिपोह मिसरां निवासी कुलदीप (42) पुत्र रसील सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।            जानकारी के अनुसार शनिवार देर सायं रिपोह मिसरां निवासी कुलदीप घर के समीप ही घास लेने गया हुआ था। इसी दौरान रास्ते में रंगड़ो के झुंड ने उस पर हमला बोल दिया। रंगड़ो ने…

Read More

कुल्लू(एमबीएम न्यूज़ ): रोहतांग बंद होने की सूरत में लाहुल के लोग रोहतांग दर्रा पैदल ही पार करेंगे। दर्रे में बर्फ पड़ते ही वाहनों की आवाजाही भी बंद हो जाएगी। ऐसे में लोग बचाव दल की मदद से ही दर्रा पैदल पार करेंगे। रोहतांग में बर्फ पड़ते ही दर्रा पैदल पार करने वालो की मदद को 15 नवम्बर से मढ़ी व कोकसर में बचाव चौकियां स्थापित हो जाएगी जो दिसबंर के आखिर तक अपनी सेवाएं देंगे। रोहतांग दर्रे में सैलानियों की चहल-कदमी भी मौसम पर निर्भर रहेगी।         मौसम खराब होने की सूरत में उन्हें पर्यटक स्थल…

Read More