Author: MBM News

बिलासपुर (अभिषेक मिश्रा): कई सालों से विवादों में रही जिला नगर परिषद की डंपिंग साइट का स्थान अब जल्द ही बदला जाएगा, जिसमें नगर परिषद ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। नगर परिषद ने रेवेन्यु डिपार्टमेंट को स्थान चिन्हित करने के आदेश भी जारी कर दिए हैं कि शहर से बाहर अगर कोई भी स्थान खाली होगा, तो नगर परिषद खरीद कर उसे डंपिंग साइट पर तबदील करेगा। इस खबर की पुष्टि नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी के आर ठाकुर ने की है।        उन्होंने बताया कि नगर परिषद काफी समय से डंपिंग साइट के स्थान चिन्हित कर रही है, परंतु शहर में जगह न मिलने के कारण…

Read More

बिलासपुर (अभिषेक मिश्रा): विवादों के साय में रहने वाली एशिया की सबसे बड़ी परिहवन सहकारी सभा में फिर से दरार पड़ गई है। मौजूदा कार्यकारिणी के कुल 21 में से 13 सदस्यों ने सभा की कार्यशैली पर सवालिया निशान लगाते हुए सहायक पंजीयक सहकारी सभाएं जिला को ज्ञापन सौंप वर्तमान कार्यकारिणी को तुरंत प्रभाव से निरस्त करने की जोरदार मांग उठाई है। सभा की कार्यशैली से नाखुश सदस्यों का आरोप है कि कार्यकारिणी के चंद पदाधिकारी ट्रक ऑपरेटरों के बजाय अपने व्यक्तिगत स्वार्थों की पूर्ति तक ही समिति हैं।         सोमवार को  सभा के पूर्व अध्यक्ष जीतराम गौतम की अध्यक्षता में…

Read More

घुमारवीं(सुभाष कुमार गौतम): पुलिस ने चोरी के मामले में एक व्यक्ति सोमनाथ उर्फ सोमी गांव मलारी उम्र 43 साल को बरठीं से गिरफ्तार किया है। पुलिस की जानकारी के अनुसार राकेश कुमार बरठीं ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी कि वह अंडो की सप्लाई का काम करता है। जब वह अंडो की सप्लाई लेकर अपनी गाडी में जा रहा था तो रास्ते में सोमनाथ ने लिफ्ट मांगी और राकेश कुमार ने उसे गाड़ी में बिठा लिया।       जब रास्ते में राकेश सप्लाई कर रहा था तो मौका पाकर सोमनाथ ने उसके बैग में से 24 हजार रुपये निकाल लिये। जब बाद में…

Read More

नाहन (एमबीएम न्यूज़) : शिलाई  उपमंडल की श्री क्यारी पंचायत के तहत हुई सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई है। मृतक युवक की पहचान रोहित पुत्र कल्याण सिंह  के तौर पर की गई है, जो नाहन  कॉलेज का छात्र था। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है। हादसों के कारणों का पता नहीं चल पाया है।      https://youtu.be/EZHLYqcuA3c   पावरी के समीप हुए इस हादसे में स्कार्पियो ( HP85-0008 ) वाहन खाई में लुढ़क गया। जिसमे कॉलेज छात्र रोहित ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। हादसा इतना भयंकर था कि दुर्घटनाग्रस्त वाहन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त…

Read More

कुल्लू (एमबीएम न्यूज़ ): जिला के दूरदराज क्षेत्र ब्रौ पुलिस ने जुआ खेल रहे लोगों को रंगे हाथों धर दबोचा है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ब्रौ पुलिस ने छापेमारी के दौरान 13 लोगों को जुआ खेलते हुए धर दबोचा है और उनके कब्जे से 84 हजार 500 रुपए की नकदी भी बरामद की है।        एसपी शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि पुलिस ने 13 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर नकदी को जब्त कर दिया है।

Read More

मंडी (वी कुमार): शहीदों के नाम पर जो घोषणाएं होती हैं, वो सिर्फ घोषणाएं ही बनकर रह जाती हैं। प्रदेश भर में शहीदों के नाम पर की गई घोषणाओं के कई जीते जागते उदाहरण देखने को मिल जाएंगे। एक ऐसा ही उदाहरण जिला के जोगिंद्रनगर उपमंडल में भी देखने को मिल रहा है। यहां शहीद के नाम पर मात्र 1100 मी. की सड़क को 13 वर्ष बीत जाने के बाद भी नहीं बनाया जा सका है।         वर्ष 2004 में मात्र 22 वर्ष की आयु में शहादत का जाम पीने वाले शहीद जगमोहन ठाकुर को शासन और प्रशासन भूला चुका है। शहीद जगमोहन ठाकुर का घर…

Read More

हमीरपुर(एमबीएम न्यूज़ ): बड़सर भाजपा ने चुनावों में पार्टी विरोधी कार्य करने पर दो नेताओं पर गाज गिराई है। भााजपा ने  राकेश बबली तथा कमल नयन को भाजपा से निष्कासित कर दिया है। बड़सर भाजपा ने सर्वसहमति से दोनों को पार्टी से बर्खास्त करने का निर्णय लिया है। भाजपा मीडिया प्रभारी अश्वनी शर्मा ने इसकी पुष्टि की है। जानकारी के मुताबिक बुधवार को मैहरे में बड़सर भाजपा मंडल की बैठक मंडल अध्यक्ष कुलदीप ठाकुर की अध्यक्षता में सपन्न हुई। इस बैठक में मंडल कार्यकारिणी टीम के आलावा मोर्चाे व प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों ने भाग लिया।     इस बैठक में चुनाव के बारे में चर्चा हुई। बैठक में प्रचार अभियान में…

Read More

पांवटा साहिब (एमबीएम न्यूज) : पुरुवाला में पुलिस हिरासत में पूछताछ के दौरान 20 वर्षीय युवक ने खुद को चाकू से बुरी तरह से जख्मी कर दिया। पिता का आरोप है कि उनके बेटे शकीर रहमान को पुलिस थाना में बुलाकर उसके साथ बुरी तरह मारपीट की गई। इस दौरान पूछताछ के डर से युवक ने खुद को चाकू से बुरी तरह जख्मी कर लिया। मामला प्रेम प्रसंग का माना जा रहा है।         शकीर के पिता शरीक रहमान ने बताया कि उनके बेटे को एक रोज पहले पुलिस ने थाने बुलाया और पूछताछ के नाम पर…

Read More

नाहन (एमबीएम न्यूज): चाइल्ड हैल्पलाइन सिरमौर ने दोस्ती सप्ताह के तहत नाहन शहर में सुरक्षा बंधन का आयोजन किया। चाइल्ड हैल्प लाइन की समन्वयक तारा वर्मा ने बताया कि इस दौरान चाइल्ड हेल्प लाइन की टीम ने शहर में विभिन्न शिक्षण संस्थानों, पुलिस स्टेशन व अन्य स्थानों का दौरा किया और वहां मौजूद लोगों को सुरक्षा बंधन बांधे।          इस टीम में काउंसलर निर्जला देवी, विनीता चौहान और सुमन शर्मा भी शामिल रही। उन्होंने बताया कि सबसे पहले टीम ने आस्था स्पेशल स्कूल का दौरा किया और वहां पर दिव्यांग बच्चों सहित स्कूल स्टाफ को सुरक्षा बंधन…

Read More

कुल्लू (एमबीएम न्यूज़) : जिला मुख्यालय कुल्लू से करीब दस किलोमीटर दूर भुंतर के पास एक मजदूर की पुरानी दीवार गिरने से मौत हो गई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार भुंतर स्थित मणिकर्ण चौक के पास एक अंडरग्राउंड पार्किंग का काम चल रहा था।          इस दौरान एक पुरानी दीवार अचानक गिर गई और इसकी चपेट में एक बिहारी मजदूर चपेट में आ गया और काम पर लगे अन्य लोगों ने उसे दीवार के नीचे से निकाला और अस्पताल पहुंचाया लेकिन तब तक व्यक्ति दम तोड़ चुका था।         एएसपी कुल्लू निश्चिंत सिंह नेगी ने बताया कि शव को…

Read More