Author: MBM News

हमीरपुर (एमबीएम न्यूज़) : भोरंज पुलिस ने आखिरकार लापता लड़की को जम्मू कश्मीर से बरामद कर लिया है। उल्लेखनीय है कि हमीरपुर के गांव दशमल क्षेत्र से एक नाबालिग लड़की की लापता होने की शिकायत भोरंज पुलिस थाना में 17 नवंबर को दर्ज हुई थी। जिसे भोरंज पुलिस ने जम्मू कश्मीर के राजौरी जिला के दाली गांव से बरामद कर लिया है। भोरंज पुलिस की इस कामयाबी की हर कोई तारीफ कर रहा है।          भोरंज थाना में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करवाई गई, जिसमें भोरंज पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए एक टीम का गठन किया। मोबाइल लोकेशन के आधार…

Read More

कुल्लू(एमबीएम न्यूज़ ): पुलिस ने चरस के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मनाली पुलिस की एक टीम ने डोहलनाला-भाटग्रां सड़क में नाका लगा रखा था और इस दौरान पुलिस दल ने एक व्यक्ति की जब शक के आधार पर तलाशी ली तो उसके कब्जे से 890 ग्राम चरस बरामद की है।      एसपी शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि चरस के साथ धरे गए व्यक्ति की पहचान शीरढ के भाटकराल निवासी 52 वर्षीय बहादुर सिंह के रूप में हुई है। जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस 20 एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

Read More

हमीरपुर(एमबीएम न्यूज़ ):  उपमंडल नादौन के साथ लगते गांव में जहां लड़के के विवाह से एक दिन पूर्व मायनें की तैयारी चल रही थी और खुशी के माहौल के बीच सूचना आई कि दुल्हन अपने घर से गायब हो चुकी है तो सबके पैरों तले जमीन खिसक गई। दुल्हे राजा को भी समझ नहीं आ रहा था कि इतने दिनों से विवाह की तैयारियों में लगे अपने रिश्तेदारों व दोस्तों को कैसे इसके बारे में बताए। जहां उसने सोचा था कि वह बारात लेकर दुल्हन लेने जाएगा परंतु उसे क्या पता था कि उसके अरमानों की बारात विवाह से दो दिन पूर्व इस तरह निकलेगी।  …

Read More

शिमला (एमबीएम न्यूज़) : पुलिस ने लैफिटनेंट कर्नल की बेटी के साथ रेप के आरोपी कर्नल को रिमांड अवधि खत्म होने के बाद शनिवार को पुनः स्थानीय अदालत में पेश किया, जहां से उसे दूसरी बार तीन दिन के रिमांड पर भेजने के आदेश दिए गए। अब उसे 27 नवंबर को अदालत में पेश किया जाएगा।       आरोपी कर्नल शिमला स्थित आर्मी ट्रेनिंग कमांड में तैनात था। सदर थाना पुलिस ने उसे 22 नवंबर को शिमला से गिरफ्तार किया था। अगले दिन उसे अदालत ने तीन दिन के रिमांड पर भेज दिया था। इस तरह आरोपी को आज फिर…

Read More

धर्मशाला(एमबीएम न्यूज़ ): जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त कांगड़ा सीपी वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला कांगड़ा विधानसभा निर्वाचन-2017 के कार्य संचालन हेतु नियुक्त किए गये अधिकारियों एवंकर्मचारियों से आग्रह किया है, कि अगर उन्होंने अभी तक अपना डाक मतपत्र सम्बंधित निर्वाचन अधिकारी को नहीं भेजा है तो इसे डाक द्वारा बिना स्टैम्प के भेज सकते हैं।

Read More

नाहन (एमबीएम न्यूज): रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया द्वारा 50 व 200 रुपए के नए नोट जारी किए काफी समय हो चुका है। लेकिन धीमी रफ्तार से अब यह नोट छोटे शहरों में भी पहुंचने लगे हैं। बताया जा रहा है कि यह नोट एटीएम से नहीं निकलेंगे।          केंद्र सरकार ने दिसंबर 2016 में 500 व 2000 के नए नोट जारी किए थे। 50 रुपए का नया नोट फ्लोरोसेंट नीले रंग का है, जबकि 200 रुपए का नोट चमकीले पीले रंग का है। बैंक से जुड़े कर्मियों ने बताया कि करीब 8-10 दिन से ही नोट उपभोक्ताओं…

Read More

https://youtu.be/DaWjdS4kdYE नालागढ़ (एमबीएम न्यूज़): उपमंडल के तहत पंचायत डोली में 85 साल की अनपढ़ वृद्ध लाचार महिला की स्वच्छ भारत अभियान के तहत शौचालय निर्माण के लिए राशि देने की आड़ में पंचायत के  उप प्रधान द्वारा अपने पद का दुरुपयोग कर बेबस वृद्ध महिला की जमीन हड़पने का मामला सामने आया है। पीड़ित बजुर्ग सुनेहरो कि देवी ने बताया कि उनको पंचायत के उप प्रधान सतीश यह कहकर अपने साथ ले गया कि आपके शौचालय के निर्माण के लिए राशि मंजूर हो चुकी हैं और आपको  तहसील कार्यालय में जाना पड़ेगा, वहां पर कुछ कागजात वगैरह बनाएंगे।        …

Read More

 कुल्लू(एमबीएम न्यूज़ ): जवाहर नवोदय विद्यालय में वर्ष 2018 की चयन परीक्षा के लिए आॅनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। प्रधानाचार्य ने बताया कि इस परीक्षा के लिए जिला में किसी भी सरकारी या मान्यता प्राप्त स्कूल में कक्षा पांचवीं में पढ़ रहे छात्र-छात्राएं आवेदन कर सकते हैं।     प्रधानाचार्य ने बताया कि 80 रिक्तियों को इस प्रवेश परीक्षा के माध्यम से भरा जाएगा।आॅनलाइन आवेदन 25 नवंबर 2017 तक मांगे गए थे जिसे बढ़ाकर 2 दिसंबर किया गया है। इच्छुक छात्र प्रत्येक गांव में लोकमित्र केंद्र में 45 रुपये देकर किया जा सकता है।     रजिस्ट्रेशन आॅफलाइन माॅड के माध्यम से करने…

Read More

घुमारवीं(सुभाष कुमार गौतम) : उपमंडल की भराडी उपतहसील के गांव बडौन के पिता प्रकाश चंद व माँ अंजू देवी के घर जन्मी बेटी तमन्ना शर्मा ने योगा में गोल्ड मैडल जीत कर हिमाचल प्रदेश का नाम रोशन किया है।      हिमाचल प्रदेश योगा एसोसिएशन द्वारा कर्नाटक में 11 से 17 साल की उम्र के बच्चों के चैंपियनशिप का आयोजन किया गया था जिसमें वीरवार को हुई इस चैंपियनशिप में एक गोल्ड मैडल व एक ब्राउन मैडल जीत कर जहाँ अपनी धाक जमाई है वहीँ प्रदेश का नाम भी रोशन किया है। 14 वर्ष की  तमन्ना के पिता प्रकाश चंद ने बताया कि तमन्ना नालागढ में शिवालिक वैली स्कूल क्रीपालपुर नालागढ में नौवीं क्लास में पढाई करती…

Read More

ऊना(एमबीएम न्यूज़): बस स्टैंड के समीप एक युवक के साथ स्नेचिंग किए जाने का मामला सामने आया है। पीडि़त ने घटना के संबंध में पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज करवाई है। वहीं पुलिस आरोपियों की धर पकड़ के लिए घटना स्थल और उसके आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने में लगी है।जानकारी के मुताबिक शहर के वार्ड नंबर चार के पीरनिगाह रोड निवासी अभिषेक कुमार शुक्रवार शाम बस स्टैंड के समीप खड़ा था।      इसी दौरान हीरो स्पलेंडर बाईक पर सवार दो युवक उसके पास आकर रूके और उन्होंने अभिषेक से एक फोन कॉल करने की गुजारिश की। अभिषेक ने अपनी जेब से मोबाइल फोन…

Read More