Author: MBM News

हमीरपुर (एमबीएम न्यूज़) : थाना क्षेत्र नादौन के अंतर्गत स्थानीय कस्बा के वार्ड नंबर दो में चोरों ने एक घर से दो सौ यूएस डॉलर सहित गहनों और चांदी की मूर्तियों पर हाथ साफ किया है। पुलिस ने मौके पर पहुंच मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। वार्ड नंबर दो में स्थित इस घर के मालिक प्रदेश से बाहर हैं। चोरों ने घर में स्थित हर अलमारी, स्टील के ट्रंक, बेड बॉक्स सहित अन्य छोटी अलमारियों को भी बुरी तरह से तोड़ दिया है। मकान के सभी कमरों का सामान बिखरा हुआ है।        घटना का पता…

Read More

कुल्लू (एमबीएम न्यूज़) : शेष शक्ति कंस्ट्रक्शन कंपनी के एक शेयर होल्डर ने साथियों को चंपत लगातर करोड़ों का किया है। कंस्ट्रक्शन कंपनी के दूसरे शेयर होल्डरों ने आरोप लगाया है कि ज्ञान चंद नाम के एक शख्स निवासी टकोली भी शेष शक्ति कंस्ट्रक्शन कंपनी का शेयर होल्डर था। शेयर होल्डर राजेश राव ने आरोप लगाया है कि ज्ञान चंद नाम ने को-ऑपरेटिव बैंक और सैंट्रल  बैंक में शेष शक्ति कंस्ट्रक्शन कंपनी के नाम पर जाली खाते खोले और कंस्ट्रक्शन कंपनी के नाम पर लिए गए काम का पैसे उन खातों में डालता गया। लेकिन उन्हें इसकी भनक तक नहीं लगने दी। जिसके चलते उन्होंने इसकी शिकायत एसपी…

Read More

शिमला (एमबीएम न्यूज): धूमल के समधी को पटखनी देकर विधानसभा में पहुंचे रईस प्रकाश राणा ने भाजपा सरकार में एसोसिएट सदस्य बनने का फैसला किया है। इस लिहाज से मंडी में भाजपा 10/10 हो गई है। यानि कांग्रेस शून्य पर आ गई है। 10 विधानसभा क्षेत्रों में से भाजपा ने 9 सीटें जीती थी। जोगिंद्रनगर से गुलाब सिंह ठाकुर को मात देकर सऊदी अरब से आए रईस ने विधानसभा में एंट्री करने में सफलता पा ली थी।         रविवार को विधायक बने प्रकाश राणा भी राजधानी पहुंचे थे। राणा का कहना था कि उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि भाजपा…

Read More

जंजैहली (लीलाधर चौहान) : सराज विधानसभा क्षेत्र में चुनाव परिणाम भाजपा के विधायक जयराम ठाकुर पक्ष में आने के बाद जहां एक खुशी की लहर है वहीं अब कई गुना खुशी जयराम ठाकुर के मुख्यमंत्री बनने पर हुई है । मिली जानकारी के अनुसार कि जैसे ही रविवार 2 बजे जयराम ठाकुर के पक्ष में फैसला आया तो सराज क्षेत्र के गांव गांव में ढोल नगाडे की थाप पर लोगों ने नाटी लगाकर खुशी का इजहार किया और फिर सराजी धामें प्रत्येक पंचायतों में लगी हुई है। सराज के कोने कोने में बा एक ही अब चर्चा है कि अब सराज…

Read More

कुल्लू (एमबीएम न्यूज़): दिल्ली से भुंतर पहुंची एयर इंडिया की फ्लाइट में एक महिला यात्री अपना बेशकीमती सामान भूल गई। जिसमें नगदी सहित करीब सात लाख के गहने थे। लेकिन इसे देखकर भुंतर एयरपोर्ट में कार्यरत एयर इंडिया के सहायक सुरक्षा अधिकारी सुरेश चंद्र भटट का ईमान नहीं डोला। महिला को कीमती सामान लौटकर ईमानदारी का बेमिसाल उदहारण पेश कर डाला।     फ्लाइट से दिल्ली से भुंतर पहुंची एनआरआई महिला कल्पना कपूर प्लेन मे अपना एक छोटा पर्स भूल गई। लैंडिंग के बाद महिला कल्पना कपूर अपने घर मंडी के लिए रवाना हो गई। फ्लाइट से तमाम यात्रियों के उतर जाने के बाद जब सहायक सुरक्षा सुरेश चंद्र…

Read More

कुल्लू (एमबीएम न्यूज़) : मणिकर्ण घाटी के सुमारोपा के पास एक पर्यटक की पार्वती नदी में डूबने से मौत हो गई। घटना उस समय की है कि जब दिल्ली से घूमने आए एक टैम्पों ट्रैवलर वाहन में दर्जन भर पर्यटक मणिकर्ण घूमने आए थे। मणिकर्ण से सात किलोमीटर पहले सुमारोपा के पास रूके। इस दौरान एक पर्यटक पार्वती नदी के किनारे गया, जहां पर अचानक पैर फिसलने से पार्वती नदी में बह गया। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी।       पुलिस ने मौके पर पहुंच कर पार्वती नदी के बीच पत्थरों के बीच फंसे शव को…

Read More

 शिमला (एमबीएम न्यूज़ ): हिमाचल के अगले मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी 52 वर्षीय जयराम ठाकुर को सौंप कर भाजपा ने प्रदेश में नई लीडरशिप की नींव रखी है। पार्टी के कद्दावर नेताओं के लिए भी यह नसीहत है कि पार्टी में अब सबके लिए मौका बराबर का है। दूसरी पंक्ति के नेताओं में पार्टी का सियासी भविष्य युवा वोट बैंक को आकर्षित करने का दांव भी है। इस भरोसे को और पुख्ता करने के लिए 27 दिसम्बर को पीएम मोदी और अमित शाह भी जयराम के शपथ समारोह में आएंगे। उनका राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ आना पार्टी के दिग्गजों के साथ कैडर…

Read More

शिमला (एमबीएम न्यूज) : 27 दिसंबर को सराज विधानसभा क्षेत्र में गरीब परिवार का जन्मा बेटा मुख्यमंत्री की शपथ ग्रहण कर लेगा। इसके पीछे एक वादा भी है, जो केंद्रीय परिवार कल्याण एवं स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने विधानसभा क्षेत्र की जनता से किया था। 20 अक्तूबर को खुद जयराम ठाकुर का नामांकनपत्र दाखिल करवाने आए थे।        इस दौरान नड्डा ने कहा था कि भाजपा की आने वाली सरकार में जयराम ठाकुर को बड़ा ओहदा मिलेगा। तब शायद, किसी को इस बात का इल्म नहीं होगा कि नड्डा ने जयराम के लिए क्या सोच रखा है। बाद में…

Read More

पांवटा साहिब (एमबीएम न्यूज): शीर्ष नेताओं के प्रति निष्ठा कई बार लॉटरी खोल देती है तो कई बार नुकसान कर देती है। उदाहरण के तौर पर 1993 में पच्छाद से विधायक बने गंगू राम मुसाफिर ने सीएम पद की राजनीति में वीरभद्र सिंह पर दांव खेला था तो कई अहम ओहदों से नवाजे गए। उसी दौरान कुश परमार ने पंडित सुखराम को चुना तो वीरभद्र सिंह के सीएम बनने पर राजनीतिक नुकसान झेला।         ताजा मामले में पूरे प्रदेश भर में सुखराम चौधरी ने मतों के लिहाज से चौथी सबसे बड़े अंतर की जीत हासिल की। लेकिन जब…

Read More

कांगड़ा (रीना शर्मा): जिला के उपमंडल बैजनाथ की कुदैल पंचायत के गांव लाहला के कार्तिक ठाकुर एयरफोर्स में फ्लाइंग अफसर बने हैं। कार्तिक अब कर्नाटक में सेवाएं देंगे। उन्होंने प्रारंभिक शिक्षा भारती विद्यापीठ स्कूल बैजनाथ व उसके बाद सैनिक स्कूल सुजानपुर टीहरा में जमा दो तक शिक्षा प्राप्त की। इसके बाद दिल्ली विश्वविद्यालय से बीएससी की पढ़ाई पूरी की और एयरफोर्स के लिए दी गई परीक्षा को पास कर करीब डेढ़ साल तक हैदराबाद में प्रशिक्षण लिया। कार्तिक ने 16 दिसंबर को कमीशन प्राप्त किया।        पिता परविन्दर ठाकुर बीएसएफ में सेवाएं दे रहे हैं तथा माता लता ठाकुर केंद्रीय विद्यालय…

Read More