Author: MBM News

नाहन( एमबीएम न्यूज़) : जिला में रूक-रूक बारिश किसानों के लिए किसी संजीवनी से कम नहीं है। बारिश होने से जिला वासियों का शुष्क मौसम से भी निजात मिली है। सोमवार दोपहर बाद से जिला के अधिकतर क्षेत्रों के तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। बारिश के चलते नाहन, सराहां, संगडाह, हरिपुरधार, नौहराधार, नारग व नैनाटिक्कर बाजारों से रौनक गायब रही। ठंड से बचने के लिए लोग पूरा दिन घरों में ही दुबके रहे।        वही जिले की सबसे ऊंची चोटी व प्रसिद्ध धार्मिक स्थल चूड़धार में पिछले 16 घंटों से रूक-रूक बर्फबारी का सिलसिला जारी है। चूड़धार…

Read More

ऊना (एमबीएम न्यूज़): भारतीय संस्कृति में मांगलिक कार्यों व खुशी के अवसर पर मिठाइयों के आदान-प्रदान की परंपरा है। आजकल तो शादियों के निमंत्रण पत्र के साथ भी मिठाई या ड्राई फ्रुट्स का डिब्बा दिया जाता है। अगर घर में किसी निमंत्रण पत्र के साथ आई मिष्ठान के डिब्बे के ऊपर बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ का सामाजिक संदेश छिपा हो तो अपने आप में यह एक अनूठी बात लगती है। ऐसा डिब्बा पाने वाला पुलकित भी होता है और उस सोच का कायल भी होता है जिसने डिब्बे पर यह संदेश छपवाया है।        शहर के एक व्यवसायी प्रसिद्ध ओम भूजिया…

Read More

पांवटा साहिब (एमबीएम न्यूज): 21 अक्तूबर की दोपहर चप्पलों से महिला की पिटाई करने वाला शख्स गिरफ्त में आ गया है। आधा दर्जन धाराओं में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामला दर्ज करने के बाद पुलिस तलाश में जुटी थी। बुधवार को आरोपी संदीप शर्मा (28)पुत्र दुला राम की मोबाइल लोकेशन पांवटा साहिब में ही आ रही थी। थाना प्रभारी जसवीर सिंह ने जाल बिछाने में देरी नहीं की।        टटियाना के रहने वाले संदीप का रिकॉर्ड पुलिस खंगाल रही है, क्योंकि यह भी कहा जा रहा था कि उसके खिलाफ दो मुकदमे पहले से ही…

Read More

कुल्लू (एमबीएम न्यूज़) : सीटू जिला कमेटी ने केंद्र सरकार के खिलाफ बढ़ती हुई मंहगाई के विरोध में उपायुक्त कार्यालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन को संबोधित करते हुए सीटू जिला महासचिव राजेश ठाकुर ने कहा कि यह प्रदर्शन सीटू की अखिल भारतीय कार्यकारिणी के आह्वान पर पूरे भारत में किया जा रहा है।         2014 के लोकसभा चुनावों के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा द्वारा वादा किया था कि 100 दिन के अंदर महंगाई कम की जाएगी और महंगाई को चुनावी मुद्दा बनाकर भाजपा सत्ता में आई थी। लेकिन साढ़े तीन वर्ष से ज्यादा समय मोदी सरकार को हो गया है, महंगाई…

Read More

ऊना (एमबीएम न्यूज़) : पुलिस थाना बंगाणा के तहत थानाकलां व पनेड़ में शातिरों ने चार घरों के ताले तोड़ चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। शातिरों ने एक बाईक सहित लाखों रुपये गहने व नगदी चुराई है। एक ही रात में चार घरों से चोरी होने के चलते क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया है। सूचना मिलने के बाद डीएसपी हैडक्वार्टर कुलविंद्र सिंह ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने शिकायत के बाद मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।           जानकारी के अनुसार शातिर चोरों ने देर रात उपमंडल…

Read More

नाहन (एमबीएम न्यूज): शहर के बाजार की एक शान हुआ करती थी। यहां चौपहिया वाहन तो दूर की बात, दोपहिया वाहनों तक को घुसने की इजाजत नहीं थी। हालांकि इजाजत अब भी नहीं है, लेकिन बेखौफ वाहन सरपट दौड़ते हैं।       बुधवार सुबह बाजार की हालत से परेशान राहगीरों ने एमबीएम न्यूज नेटवर्क को तस्वीरें भेजी। संकीर्ण बाजार में ट्रैक्टर फंसा दिया गया था। पैदल तक चलने की जगह नहीं छोड़ी गई थी। स्कूल जा रहे शिक्षकों व छात्रों को या तो रास्ता बदलना पड़ा, या फिर ट्रैक्टर के ऊपर से चढक़र निकलना पड़ा। बड़ा चौक बाजार में…

Read More

मंडी (वी कुमार): अपनी सुंदरता के लिए विश्व भर में जानी जाने वाली पराशर ऋषि की तपोस्थली ने सफेद चांदी की चादर ओढ़ ली है। बीते दो दिनों से लगातार हो रही बारिश और बर्फबारी के कारण यहां पर भी ताजा हिमपात हुआ है। हर वर्ष पराशर ऋषि की पहाडि़यां बर्फ से लकदक होती हैं और इस बार भी कुछ ऐसा ही सुंदर नजारा देखने को मिल रहा है।         ताजा बर्फबारी से पराशर ऋषि के आस-पास रहने वाले किसानों और बागवानों के चेहरों पर रौनक छा गई है। किसान और बागवान इस बर्फबारी को फसलों के लिए…

Read More

शिमला (एमबीएम न्यूज) : सडक़ हादसों को रोकने के मकसद से परिवहन विभाग तैयारी कर रहा है। सुप्रीम कोर्ट, सडक़ सुरक्षा समिति के आदेशों को लागू करने का खाका तैयार हो रहा है। सीट बैल्ट, ओवर लोडिंग व मोबाइल फोन सुनने पर तीन महीने के लिए लाईसेंस रद्द होगा। इसकी रिपोर्ट बकायदा समिति को भी सौंपने का प्रावधान किया गया है।       इसके अलावा चालकों के स्वास्थ्य की जांच भी की जा रही है। इसमें मुख्य तौर पर आंखों का टैस्ट, ब्लड प्रैशर व ह्दय रोग होगा। क्योंकि कई मर्तबा ऐसा भी देखा गया है कि चालक के…

Read More

नाहन (एमबीएम न्यूज): सिरमौरी लाल व अल्ट्रा मैराथन धावक सुनील शर्मा फिर स्टेडियम में लगातार 24 घंटे दौडऩे को कमर कस चुके हैं। भाई की शादी से निपटने के बाद सुनील तैयारी में लग गए हैं। दिल्ली में आयोजित हो रही 24 घंटे की स्टेडियम रन में सुनील 6 जनवरी को शाम 6 बजे दौडऩा शुरू करेंगे। यह दौड़ 7 जनवरी की शाम खत्म होगी।        चंद महीने पहले बैंगलौर की स्टेडियम रन में सुनील ने लगातार 24 घंटे दौड़ते हुए 192 किलोमीटर की दूरी तय की थी। सुनील का लक्ष्य है कि इस बार 200 किलोमीटर पूरे…

Read More

ऊना (एमबीएम न्यूज): पुलिस के पीओ सैल को उदघोषित अपराधी दबोचने में सफलता मिली है। 17 अक्तूबर 2007 को मदन लाल पुत्र प्रीतम चंद निवासी ज्वाला जी के खिलाफ भेड़-बकरियां चोरी करने का मामला बंगाणा में दर्ज हुआ था। 2007 से ही आरोपी अदालत में पेश नहीं हो रहा था।           मामले से बचने के लिए मदन लाल ने अपना गांव छोड़ दिया था। तकरीबन 10 साल से सोलन की रामशहर तहसील के एक गांव में छिपकर रह रहा था। यहीं पर आरोपी ने शादी भी कर ली थी।         पीओ सैल की…

Read More