Author: MBM News

ऊना (एमबीएम न्यूज़): हमेशा चर्चाओं मे रहने वाला क्षेत्रीय अस्पताल ऊना एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है। अस्पताल में स्थित एक निजी लैब द्वारा किए गलत टैस्ट के चलते मरीज को पीलिया की दवाई खानी पड़ी है। गलत रिपोर्ट का खुलासा मरीज के  अस्पताल के बाहर स्थित प्राईवेट लैब में करवाए गए टैस्टों के बाद हुआ है। इसकी लिखित शिकायत मरीज के तीमारदार ने एमएस सहित सीएमओ  को सौंप दी गई है। तीमारदार ने इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच मांगी है।           बता दें कि 11 दिसंबर को अजनौली निवासी शांति देवी की अचानक…

Read More

मंडी (वी कुमार) : जिस वार्ड में मरीजों के लिए 50 बिस्तरों की सुविधा हो और वहां 150 मरीज पहुंच जाएं तो सोचिए उस वार्ड का क्या हाल होगा। इन दिनों ऐसी स्थिति से जिला का जोनल अस्पताल जूझ रहा है। यहां मरीजों की संख्या दिनों दिन बढ़ती जा रही है और पैदल चलने की जगह सिकुड़ती जा रही है।        जोनल अस्पताल का गायनी वार्ड इन दिनों पूरी तरह से ओवरलोड़ चल रहा है। रोजाना गर्भवती महिलाओं के आने का सिलसिला जारी है और इन गर्भवती महिलाओं को जमीन पर लेटकर प्रसव पीड़ा झेलनी पड़ रही है। ओवरलोडिंग का कारण कुल्लू से…

Read More

बिलासपुर (अभिषेक मिश्रा) : जिला के अंतर्गत पड़ने वाले कोटधार क्षेत्र के मलोट गांव में प्रेमनाथ आयु 47 वर्ष की मृत्यु होने पर पुलिस ने धारा 174 के तहत मामला दर्ज किया है। व्यक्ति बैहना जट्टां ग्राम पंचायत का निवासी है। उपरोक्त व्यक्ति अपने ससुराल मलोट गांव में सोमवार को सायं आया था। व्यक्ति के ससुराल वालों ने पुलिस थाना में सूचना दी है।         उन्होंने बताया कि उन्हें ग्रामीणों ने ही सूचना दी कि आपका रिश्तेदार रास्ते में पड़ा हुआ है। इस पर वे उसे अपने घर ले आए, क्योंकि उपरोक्त व्यक्ति ससुराल पक्ष की ओर से दी सूचनानुसार…

Read More

शिलाई (एमबीएम न्यूज): हाल ही में रेणुका विधानसभा क्षेत्र से जुड़ा एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें एक स्कूली बच्चे में देवता की खेल (देववाणी) के माध्यम से यह पूछा गया कि चुनाव में कौन जीतेगा, कौन हारेगा। इसमें बीजेपी की जीत हुई। अब ताजा मामले में शिलाई विधानसभा क्षेत्र से जुड़ा एक वीडियो सामने आया है। इसमें बकरे से देववाणी करवाने की कोशिश की जा रही है। इसमें पूछा जा रहा है कि चुनाव में कौन जीत रहा है। कांग्रेस की जीत मिलने पर पूछने वाला शख्स खुशी का इजहार करता नजर आ रहा है।        एमबीएम न्यूज…

Read More

शिमला (एमबीएम न्यूज़) : चौपाल तहसील के पुलबहाल में खड्ड के किनारे युवक का शव मिला है। मृतक की पहचान चौपाल के मौहान गांव व सरी डाकघर निवासी गंगा राम पुत्र गीतू राम के रूप में हुई है। मृतक की आयु 28 वर्ष थी।         कल शाम जब स्थानीय लोगों ने कराई गांव के साथ खड्ड के किनारे औंधे मूंह पड़े शव को देखा तो तत्काल इसकी सूचना पुलबहाल पुलिस चौकी में दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए चौपाल अस्पताल भेज दिया।         पुलिस सूत्रों के मुताबिक गंगा राम का शव खड्ड के किनारे मिला…

Read More

मंडी (वी कुमार) : कुदरत का भी अजीब खेल है। अंबाला की नीलम सेठी की अंतिम इच्छा थी कि उनकी जब मौत हो तो आंखों से किसी के जीवन में उजाला हो, लेकिन कुदरत ने इस इच्छा को भी नहीं माना। बेटे विवेक कुमार की बारात में आई थी। मगर सुंदरनगर के कांगू हादसे ने उनसे जिंदगी छीन ली। अभागी नीलम को न तो बहू का सुख मिल पाया, न ही नेत्र दान कर पाई। नेत्रदान के लिए बकायदा पंजीकरण करवाया हुआ था।         अंबाला की रहने वाली नीलम के परिवार को उनकी इस इच्छा के बारे…

Read More

हरिपुरधार (एमबीएम न्यूज): वाकया मंगलवार का है। यहां का तापमान एक डिग्री सेल्सियस के आसपास था, क्योंकि चूड़धार चोटी की बर्फबारी का असर सीधा पड़ता है। इलाका चोटी की तलहटी में बसा है। प्राथमिक पाठशाला में बच्चों में वार्षिक परीक्षा को लेकर खासा जोश नजर आया। कई बच्चे तो पैदल ही लंबा सफर तय करके आए थे। गनीमत रही कि शिक्षकों ने बेहतरीन सूझबूझ का परिचय दिया। बच्चों के लिए हीटर व अंगीठी का इंतजाम किया।        ठंड का प्रकोप इतना अधिक था कि लिखते समय बच्चों के हाथ थरथरा रहे थे। जिन बच्चों को लिखने में ज्यादा…

Read More

धर्मशाला (एमबीएम न्यूज): गूगल के फोन विज्ञापन में धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम के साथ-साथ मैक्लोडगंज की खूबसूरती खूब रंग जमा रही है। गूगल इंडिया द्वारा यू-टयूब पर इस विज्ञापन को 11 दिसंबर को अपलोड किया गया था। अब तक इस वीडियो को लगभग 10 लाख व्यूज मिल चुके हैं।         विज्ञापन पूर्व क्रिकेटर राहुल द्रविड व तीन टीम इंडिया के खिलाडिय़ों पर शूट किया गया है, जिसे डे-आउट विद लैडस का नाम दिया गया है। विज्ञापन में क्रिकेटर शारदुल मयंक व श्रेयस द्रविड को लंच के बहाने धर्मशाला व मैक्लोडगंज घुमाते हैं। तीन मिनट के इस वीडियो विज्ञापन…

Read More

शिमला(एमबीएम न्यूज़): थाना बालुगंज के तहत आने वाले राजकीय मिडल स्कूल शांकली में बने आंगनबाड़ी केंद्र में चोरी का मामला सामने आया है। बीती रात चोरों ने आंगनबाड़ी केंद्र का ताला तोड़कर अंदर रखा गैस सिलेंडर उड़ा लिया।      चोर सिलेंडर के साथ ही गैस चुल्हा और 8 लीटर के प्रेशर कुक्कर भी चोरी कर ले गए। आंगनबाड़ी केंद्र की कार्यकर्ता सत्या देवी ने इस संबंध में शिकायत दर्ज करवा दी है।

Read More

ऊना(एमबीएम न्यूज़): उपमंडल अंब में एक कार की टक्कर से 70 वर्षीय वृद्ध महिला की मौत हो गई। महिला की पहचान संसारी देवी पत्नी बलराज निवासी सूरी के रूप में हुई है। हादसे के बाद कार चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस अंब अस्पताल पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।वहीं कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।        जानकारी के अनुसार बुधवार दोपहर संसारी देवी निवासी सूरी ग्रामीण बैंक की शाखा में जा रही थी। इसी दौरान अंब की…

Read More