Author: MBM News

संगड़ाह(एमबीएम न्यूज़): उपमंडल संगड़ाह के अंतर्गत अवैध रूप से चल रही चुना खदानों पर वन विभाग ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। वन व खनन विभाग की संयुक्त कार्रवाई के दौरान शुक्रवार को संगड़ाह से चार किलोमीटर दूर मंडोली मे लगभग 70 बीघा जमीन पर चल रही एक अवैध लाइमस्टोन माइन की सड़क को तारबाड़ से बंद करवाया जा चुका है।       शनिवार को एक बार फिर वन परिक्षेत्र अधिकारी संगड़ाह राजेंद्र तोमर के नेतृत्व मे विभाग की टीम द्वारा मंडोली व संगड़ाह मे अवैध रूप से चल रही चुना खदानों का निरीक्षण किया गया। विभाग द्वारा 95 बीघा…

Read More

शिमला (एमबीएम न्यूज़):  राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी पुष्पेन्द्र राजपूत ने आज यहां बताया कि प्रदेश में विधानसभा चुनाव-2017 की मतगणना से सम्बन्धित सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने कहा कि सभी 68 विधानसभा क्षेत्रों के लिए 48 मतगणना केन्द्रों में 18 दिसम्बर, 2017 को प्रातः 8 बजे से मतगणना प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इस कार्य के लिए 2,820 मतगणना कर्मचारी तैनात किए गए है जिनमें मतगणना सुपरवाईजर, मतगणना सहायक तथा माईक्रो ऑबजर्वर शामिल हैं। मतगणना के लिए 781 मतगणना टेबलों तथा 68 निर्वाचन अधिकारी टेबलों की व्यवस्था की गई है।       उन्होंने कहा कि मतगणना केन्द्र…

Read More

पांवटा साहिब (एमबीएम न्यूज): चरस के आरोपी को चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। बीती रात पुलिस ने 299 ग्राम चरस सहित 20 साल के मोहम्मद आलम निवासी मुरादाबाद को गिरफ्तार किया था। देरशाम पुलिस ने युवक को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे पुलिस रिमांड पर भेजा गया।         रिमांड के दौरान पुलिस यह पता लगाने का प्रयास करेगी कि युवक द्वारा कहां से चरस लाई गई। साथ ही इसका इस्तेमाल खुद करना था या फिर इसकी डिलीवरी की जानी थी।         थाना प्रभारी जसवीर सिंह ने पुष्टि की…

Read More

कांगड़ा (एमबीएम न्यूज़) : हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने धर्मशाला, मकलोडगंज और नड्डी में अवैध रूप से चल रहे 55 होटलों/संस्थानों को तुरंत प्रभाव से बंद करने के आदेश दिए हैं। कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश संजय करोल और न्यायाधीश अजय मोहन गोयल की खंडपीठ ने स्थानीय अथॉरिटी को आदेश दिए हैं कि इन संस्थानों के बिजली और पानी के कनेक्शन तुरंत प्रभाव से काट दिए जाएं।        अदालत ने साथ ही धर्मशाला स्थित प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के रीजनल ऑफिस में कार्यरत अधिकारियों को आदेश दिए हैं कि वे धर्मशाला, मकलोडगंज और नड्डी में चल रहे होटलों/संस्थानों का तीन दिन के भीतर…

Read More

 हमीरपुर(एमबीएम न्यूज़ ): हिम-आंचल पैंशनर्स संघ, जि़ला इकाई का प्रतिनिधिमंड़ल संघ संस्थापक  बी.ड़ी.शर्मा की अध्यक्षता में  प्रेम कुमार धूमल से उनके निवास स्थान में मिला। इसमें जिला के विभिन्न ब्लॉक्स से लगभग 45 पैंशनर्स शमिल  थे।         प्रतिनिधिमण्ड़ल द्वारा पैंशनर भवन, जिला के निर्माण कार्य हेतु 2  लाख रूपयें की धनराशि जारी करने पर प्रेम कुमार धूमल का धन्यवाद किया तथा उन्हें अगामी सरकार के गठन हेतु संघ की ओर से शुुभकामनाएं दी। उन्होंने  पैंशनर्स की समस्या को गंभीरता से सुना तथा आश्वासन दिया कि सरकार बनाने पर पैंशनर्स से विस्तार में चर्चा की जाएगी।        प्रतिनिधिमण्डल़ में प्रदेश महासचिव  योगराज शर्मा, वरि0 उपप्रधान  लेख राम…

Read More

कुल्लू (एमबीएम न्यूज़): देवभूमि पांवटा साहिब में पत्रकारों के घर तलवार लेकर हमला करने वाले कथित गुंडों को शीघ्र गिरफ्तार किया जाए। यह घटना बेहद शर्मनाक है और लोकतंत्र के चौथे स्तंभ को की ताकत को कमजोर करने की भरसक कोशिश है। यह बात नॉर्थ इंडिया पत्रकार एसोसिएशन के राज्य अध्यक्ष धनेश गौतम ने कही।        धनेश गौतम ने हिमाचल पुलिस प्रमुख व एसपी नाहन से मांग की है कि ऐसे बेखौफ गुंडागर्दी करने बाले लोगों से सख्ती से निपटा जाना चाहिए, ताकि भविष्य में ऐसी वारदात को अंजाम न दे सके। उन्होंने कहा है कि पत्रकार वर्तमान में…

Read More

बिलासपुर(अभिषेक मिश्रा): राजकीय प्राथमिक पाठशाला कोठीपुरा में शनिवार को सेना विजय दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया। 16 दिसम्बर 1971 के विजय दिवस पर मुख्यतिथि ने पुष्प माला अर्पित की तथा सेना के बैंड की धुन बजाई गई। जिसके बाद 2 मिनट के मौन पर बिगुल और शांति धुन बजाई गई। इस मौके पर मुख्यतिथि ने युवाओं से सेना में भर्ती होकर देश की सेवा करने का आग्रह किया।         इस कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश सैनिक संघ के कानूनी सलाहकार मदन लाल दुर्वाशा ने बतौर मुख्यतिथि शिरकत की है। कार्यक्रम के दौरान देश भक्ति गीत और नाटक प्रस्तुत किये गए है। इस कार्यक्रम…

Read More

कांगड़ा (एमबीएम न्यूज़): जिला कांगड़ा के ज्वालामुखी विधानसभा के घलौर में आंत्रशोथ फैलने से लगभग आधा दर्जन गांवों के लोग इसकी चपेट में आ गए हैं। कुछ लोग उपचार के लिए ज्वालामुखी के सरकारी अस्पताल में तो  कुछ लोग निजी अस्पतालों में अपना इलाज करवा रहे हैं।  इनमें से अधिकांश बच्चे स्कूली छात्र बताए जा रहे हैं।       बता दें कि घलौर , घराटी, रकबाल लाहड़, दरोली, कसेटी, गाहलियाँ आदि गांवों के दर्जनों लोग आंत्रशोथ की चपेट में आ गए हैं। घराटी गाँव के कैप्टन संसार चन्द, गौरव, जतिन, रीमा, रिम्पल, अवनीत कुमार, रीना, बासु गौतम, रेणुका, कृति, कार्तिक…

Read More

पावटा साहिब (एमबीएम न्यूज़) : पुलिस को एक चोरी की वारदात का पर्दाफाश करने में कामयाबी हासिल हुई है। मामला 12 दिसंबर का है, जहां राजबन चौकी के अंतर्गत शिलाई के जाखना में दो चोरों ने एक घर में सेंधमारी कर फरार हो गए थे। बीते कल पुलिस ने मोबाइल ट्रैकिंग के जरिए दोनों चोरों को गिरफ्तार कर लिया है।          आरोपियों की पहचान सोहन वीर उम्र 24 वर्ष पुत्र ध्यान सिंह व रोहित कुमार उम्र 20 वर्ष पुत्र जगदीश चंद निवासी कमरऊ के रूप में हुई है। दोनों आरोपियों को आज पांवटा साहिब के कोर्ट में पेश…

Read More

हमीरपुर (एमबीएम न्यूज़) : निजी बसों में यात्रियों से मनमाना किराया वसूला जा रहा है। हालात यह है कि मात्र डेढ़ से दो किमी सफर का किराया पांच रुपए लिया जा रहा है। इतना ही नहीं अगर कोई यात्री परिचालकों द्वारा अधिक किराया वसूलने का विरोध करता है, तो परिचालक यात्रियों से बदस्लूकी पर उतर आते हैं।      गौर रहे कि प्रदेश सरकार द्वारा न्यूनतम किराया तीन रुपए निर्धारित किया गया है। हालांकि इससे पहले सरकार ने न्यूनतम किराया पांच रुपये निर्धारित किया था, जिसका लोगों ने कड़ा विरोध किया था। लोगों के विरोध के चलते सरकार ने किराया पांच…

Read More