Author: MBM News

चम्बा (एमबीएम न्यूज़) : पुलिस थाना डलहौजी में अनुसूचित जाति व कृषक होने का जाली प्रमाण पत्र  बनवाकर सेल डीड में लगाने का मामला प्रकाश में आया है। शिकायर्त्ता ने पुलिस में तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है।          शिकायतकर्त्ता अशोक प्लाहा पुत्र अमर नाथ प्लाहा निवासी गांव सुर्खीगल्ला डाकघर बनीखेत तहसील डलहौजी जिला चंबा के ब्यान के आधार पर पुलिस ने अवतार सिंह पुत्र भूपिंद्र सिंह निवासी गांव बैहलून कैंट व अनिल सूद पुत्र हीरा लाल निवासी बैहलून कैंट व आरएच अवस्था (एक्स सीईओ) केंटोनमेंट बोर्ड डलहौजी के खिलाफ भादंस की धारा 420, 467, 471,…

Read More

शिमला ( एमबीएम न्यूज़ ): हिमाचल विधानसभा चुनाव के नतीजों को लेकर सिर्फ सियासी दलों व उम्मीदवारों में ही नहीं, नौकरशाही में भी उत्सुकता और बेचैनी है। नई सरकार को लेकर फिलहाल नौकरशाही भी असमंजस में है। एग्जिट पोल में भाजपा के बंपर  जीत के संकेत मिलने के बाद शिमला से लेकर दिल्ली तक नौकरशाहों का एक खेमा भाजपा के शीर्ष नेताओं से संपर्क साधने और उनकी परिक्रमा करने में जुट गया है। हालांकि बहुत से अफसरों को अभी अंतिम नतीजों का इंतजार है।               सोमवार को नई सरकार को लेकर स्थिति साफ होने के बाद…

Read More

कुल्लू (एमबीएम न्यूज़) : पर्यटन नगरी मनाली के कलाथ से मां बेटी लापता हो गई है। जानकारी के अनुसार काली देवी 50 वर्ष पत्नी सुभाष निवासी 18 मील अपनी सात वर्षीय बेटी पूजा को लेकर 14 दिसंबर को घर से कलाथ नहाने के लिए गई थी, लेकिन लौटकर घर नहीं पहुंची। चार दिन बीत जाने के बाद भी मां बेटी का कोई पता नहीं चल पाया है।          महिला के पति सुभाष ने पतलीकूहल चौकी में इसकी प्राथमिकी दर्ज करवाई है और इन दोनों का पता लगाने को दस हजार रुपए ईनाम देने की बात भी कही है। उन्होंने आग्रह किया है कि यदि…

Read More

बिलासपुर (अभिषेक मिश्रा): कथित जातिसूचक शब्दों के प्रयोग को लेकर अदालती कार्रवाई का सामना कर रहे नयनादेवी के भाजपा प्रत्याशी एवं विधायक रणधीर शर्मा को हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। हाईकोर्ट ने उनके खिलाफ दर्ज एफआईआर को रद करने के आदेश दिए हैं। नयनादेवी मंडल भाजपा ने हाईकोर्ट के फैसले का स्वागत करते हुए कहा है कि यह कांग्रेस सरकार के लिए करारा जवाब है।       जानकारी के अनुसार जातिसूचक शब्दों के इस्तेमाल को लेकर बडवाल निवासी बीर सिंह ने 17 सितंबर 2013 को रणधीर शर्मा के साथ ही तत्कालीन एएसपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई थी। इस…

Read More

कुल्लू (एमबीएम न्यूज़) : कुल्लू-मनाली मार्ग में दवाड़ा के पास एक व्यक्ति चलती बस से गिर गया जिससे उसे गंभीर चोटें पहुंची है। चालक परिचालक और यात्रियों ने उसे उठाकर अस्पताल पहुंचाया जहां से उसे पीजीआई चण्डीगढ़ के लिए रैफर कर दिया है।        जानकारी के अनुसार साहिद अली पुत्र ईरफान अली उतरप्रदेश जब पतलीकूहल से शिमला जाने के लिए एचआरटीसी की बस में बैठा तो पतलीकूहल से करीब दो किलोमीटर दूर दवाडा के पास वह खिड़की से बाहर गिर गया। जिसमें व्यक्ति की अपनी लापरवाही पाई गई है जिस कारण वह चलती बस से बाहर गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया।  …

Read More

नाहन (एमबीएम न्यूज): शहर के छोटा चौक व रानीताल इलाके में आज सुबह अचानक ही हाई वोल्टेज से लोग सहम गए। जब तक इसका कारण तलाशते,  तब तक लाखों रुपए के इलैक्ट्रॉनिक उपकरण इसकी भेंट चढ़ चुके थे।       रानीताल के बारादरी के नजदीक रहने वाले नरेश के मुताबिक उनका टीवी, वॉशिंग मशीन जल गए हैं। सर्वजीत कौर के मुताबिक टीवी के अलावा लाइटें बेकार हो गई। रानीताल की मस्जिद में भी लाइटों का नुकसान हुआ है। इसी इलाके के रहने वाले कारोबारी पितांबर चावला का कहना है कि उनके घर की पानी की मोटर से अचानक ही…

Read More

कांगड़ा (रीना शर्मा) : हाईकोर्ट के आदेशानुसार अवैध होटलो के बिजली पानी कनेक्शन काटने के बाद जिला में हाईकोर्ट द्वारा नशाखोरी पर लगाम लगाने के लिए प्रदेश पुलिस महानिदेशक व जोनल डायरेक्टर नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो चंडीगढ़ को आदेश जारी किया है।        कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश संजय करोल व न्यायधीश संदीप शर्मा की खंडपीठ ने इन दोनों अधिकारियों को आदेश दिए हैं कि वो पुलिस अधीक्षक जिला व अन्य ड्रग्स पर नियंत्रण लगाने के लिए तैनात अधिकारियों को ज्वाइंट टास्क फोर्स गठित करने का निर्देश दें। कोर्ट मित्र की ओर से न्यायालय को बताया गया कि मैक्लोडगंज के नजदीक धर्मकोट में नशाखोरी का…

Read More

केलांग (एमबीएम न्यूज): घाटी में रविवार को हेलीकॉप्टर की तीन उड़ानेें भरी गई। इसमें हिमाचल पथ परिवहन निगम के कर्मचारियों सहित करीब 60 लोगों को घाटी से बाहर निकाला गया। पहली प्राथमिकता मरीजों को दी गई। मौसम साफ होने की वजह से उड़ानें भरी जा सकी।          सनद रहे कि घाटी लगातार बर्फबारी के कारण जबरदस्त ठंड की चपेट में है। कई स्थानों पर तापमान माईनस में भी लुढक़ चुका है। प्रशासन ने पहले ही लोगों को चेतावनी भी जारी की है।

Read More

नाहन (एमबीएम न्यूज): रविवार को अरिहंत इंटरनेशनल स्कूल व माता पदमावती नर्सिंग कॉलेज के तकरीबन 500 छात्र महिला शक्तिकरण के नारे को लेकर तकरीबन अढ़ाई किलोमीटर दौड़े। आयोजन पर मेजर जनरल अतुल कौशिक ने बेहद खुशी जताई। साथ ही आयोजकों को बधाई दी। आईपीएस अधिकारी डा. मोनिका ने भी अपने संबोधन में छात्रों को बखूबी महिला सशक्तिकरण के विषय पर समझाया।         दौड़ में अल्ट्रा मैराथन धावक सुनील शर्मा व अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी प्रियंका नेगी विशेष तौर पर उपस्थित हुए। छात्र दौडऩे के लिए बेहद उतावले नजर आए। जूनियर श्रेणी में संजीत ने पहला स्थान हासिल किया।…

Read More

ऊना (एमबीएम न्यूज़) : जनहित मोर्चा ने रविवार सुबह हरिद्वार के कनखल घाट पर विधिवत्त पूजा अर्चना कर लवारिस शवों की अस्थियों विसर्जित की। मोर्चा के मार्गदर्शक हरिओम गुप्ता, अध्यक्ष राजीव भनोट, वरिष्ठ उपाध्यध बलविंद्र कुमार गोल्डी, शिव कुमार सांभर, राजीव शर्मा व राजकुमार पठानिया ने दिवंगत आत्मा शांति के लिए प्रार्थना की। वहीं पंडित विजय ने पूजा अर्चना के साथ दिवंतगत आत्माओं की शांति की प्रार्थना के साथ अस्थियों को पवित्र गंगा नदी में विसर्जित करवाया। इस अवसर पर चाय, बिस्कुट व रस का लंगर भी लगाया गया।        मोर्चा के  राजीव भनोट ने बताया कि पिछले…

Read More