Author: MBM News

एमबीएम न्यूज़ / ऊना दौलतपुर चौक  क्षेत्र के अभयपुर गांव में गुरुवार देर शाम को दो अज्ञात लोगों द्वारा मारपीट करके एक स्कूटी छीनकर फरार होने का समाचार मिला है। पीड़ित दोनों व्यक्तियों को मामूली रूप से घायल हुए हैं। मिली जानकारी के अनुसार 90 वर्षीय वृद्ध जयसिंह अपने पोते प्रिंस के साथ एक मंदिर शीश नवाकर गुरुवार देर शाम को वापिस घर आ रहा था। इसी दौरान  नकाबपोश लोगों  ने दादा-पोते के सिर पर डंडे से प्रहार किया, जिससे वो सहम गए। साथ ही स्कूटी से गिर भी गए। इससे पहले वो सम्भल पाते, अज्ञात बदमाश उनकी स्कूटी छीन कर रफू चक्कर हो गए। उन्होंने…

Read More

एमबीएम न्यूज़ /शिमला केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से वापिस लौटे आईपीएस अधिकारी संजय कुंडू को हिमाचल सरकार ने बड़ा ओहदा सौंपा है। उन्हें मुख्यमंत्री कार्यालय में तैनाती दी गई है। संजय कुंडू को मुख्यमंत्री का अतिरिक्त प्रधान सचिव नियुक्त किया गया है। इस बाबत आज अधिसूचना जारी की गई है । साल 1989 बैच के आईपीएस अधिकारी संजय कुंडू की गिनती ईमानदार व तेजतर्रार अधिकारियों में होती है। उन्हें सीएम जयराम ठाकुर का करीबी माना जाता है। यही कारण है कि संजय कुंडू को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से वापिस प्रदेश में बुलाने के लिए सरकार ने खुद पैरवी की थी। बीते कल मुख्यमंत्री…

Read More

एमबीएम न्यूज़ / हमीरपुर चलती बाईक से एक महिला गिर गई ,इस दर्दनाक हादसे में महिला की मौत हो गयी । मिली जानकारी के अनुसार नादौन उपमंडल के तहत हमीरपुर रोड़ प्रिंस होटल के पास एक बाइक से विमला देवी गिर गयी । बाईक को विमला देवी का बेटा चला रहा था। पुलिस से मिली जनकारी के अनुसार विमला देवी पत्नी जय चंद गांव बल्दू की मौक़े पर ही मौत हो गयी । उसे नादौन अस्पताल पहुँचाया गया जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।पुलिस मौक़े पर पहुँच कर आगामी कार्रवाई कर रही है।

Read More

एमबीएम न्यूज़/ऊना उपमंडल बंगाणा के धुंधला के 14 वर्षीय किशोर का घास काटने वाली मशीन में हाथ कट गया। लहुलूहान हालत में किशोर को सीएचसी बंगाणा के बाद क्षेत्रीय अस्पताल ऊना रैफर कर दिया गया है, जहां पर उसका उपचार जारी है। जानकारी के मुताबिक अक्षय कुमार निवासी धुंधला शुक्रवार को पशुओं के लिए मशीन द्वारा घास काट रहा था। इसी दौरान अक्षक का दाहिनां हाथ मशीन में आने से कट गया। जिसे स्थानीय अस्पताल बंगाना पहुंचाया गया,प्राथमिक उपचार के बाद रैफर किया गया।

Read More

एमबीएम न्यूज़/शिमला आगामी लोक सभा चुनाव के दृष्टिगत भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने शुक्रवार केा चारों संसदीय क्षेत्रों में संसदीय पालकों की नियुक्ति कर दी। जयराम सरकार के चारों मंत्रियों को संसदीय पालक बनाया गया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, चिकित्सा शिक्षा, आयुर्वेद, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री विपिन सिंह परमार को कांगड़ा संसदीय क्षेत्र का पालक नियुक्त किया गया है। इसी तरह वन, परिवहन, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री श्री गोविन्द सिंह ठाकुर को मण्डी संसदीय क्षेत्र, ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज, पशुपालन एवं मतस्य पालन मंत्री विरेन्द्र सिंह कंवर को हमीरपुर संसदीय…

Read More

एमबीएम न्यूज़/सोलन औद्योगिक शहर परवाणु में डेंगू का डंक थने का नाम नहीं ले रहा है। यहां पर डेंगू दिनोंदिन बेकाबू होतेे जा रहा है, जिसके कारण परवाणु शहर में डेंगू के मरीजों की संख्या ने सैंकड़ा पार कर लिया है। परवाणु ईएसआई अस्पताल में शुक्रवार को किए गए 43 टैस्टों में से 17 मामले पॉजिटिव पाए गए और इसके साथ परवाणु में डेंगू के मरीजों की संख्या करीब 104 तक पहुंच गई है।        हैरानी की बात यह है कि परवाणु में 3 दिन पहले ही डेंगू के मरीजों की संख्या करीब 47 थी और केवल दो…

Read More

अभिषेक मिश्रा/बिलासपुर   उत्तरी भारत के सुप्रसिद्ध धार्मिक तीर्थ स्थल एवं महाऋषि मार्कंडेय की तपोभूमि मार्कंडेय मंदिर में चल रहे निर्माण कार्य के दौरान निर्माण कर रही कंपनी ने मार्कंडेय स्नानागार में बने प्राचीन गौमुख को तोड़ दिया। जिसके बाद से स्थानीय लोगों में इस बात को लेकर भारी रोष है।      गौरतलब है की मार्कंडेय मंदिर पर्यटन विभाग द्वारा सौंदर्यकरण किया जा रहा है। जिस पर करोड़ो रु व्यय किए जा रहे हैं। यहाँ पर मंदिर का सौंदर्यकरण कर रही कंपनी के काम को लेकर पहले भी कई बार सवाल उठ खड़े हुए है चाहे वह मार्कंडेय मंदिर परिसर में साफ़…

Read More

एमबीएम न्यूज़/ऊना उपमडल बंगाणा के डुमखर में एक वर्षीय बच्ची के गले में नेल कटर फंस गया। बच्ची के माता पिता उसे तुरंत सीएचसी बंगाणा ले गए जहां डॉक्टरों ने कड़ी मशक्कत के बाद बच्ची के गले से नेल कटर निकाला और जान बचाई गई। करीब 30 मिनट बाद बच्ची के गले को आराम मिला। इतनी देर में मासूम बच्ची का सांस लेना भी मुश्किल हो गया। गनीमत रही की बच्ची ठीक रही। जानकारी के अनुसार गुंजन पुत्री राजू राम निवासी डुमखर शुक्रवार दोपहर को अपने घर में सोई हुई थी। काीब 1 बजे गुंजन सो कर उठी तो उसने…

Read More

एमबीएम न्यूज / नाहन पच्छाद विकास खंड की नेरी नावण पंचायत के चुन्नर गांव मेें सरकारी सीमेंट से लंैटर डालने की तैयारी हो रही थी। बकायदा कुछ कट्टे डाल कर सामग्री को तैयार भी कर लिया गया था, लेकिन लैंटर डलने से पहले ही खाकी ने दबिश दे दी। मौके से पुलिस ने सीमेंट के 12 बैग बरामद किए हैं। साथ ही लैंटर के लिए तैयार की गई सामग्री को लेकर भी जांच शुरू की है।       आशंका जाहिर की जा रही है कि लैंटर डालने के लिए 30 सरकारी सीमेंट के कट्टे लाए गए थे। 18 का…

Read More

एमबीएम न्यूज़/ नाहन  हरिपुरधार के डिमाइना गांव में भालू के हमले से बुरी तरह से जख्मी विमला देवी के उपचार के लिए लाखों रुपए की आवश्यकता है।  शुक्रवार को घायल महिला से मिलने स्थानीय विधायक विनय कुमार आईजीएमसी शिमला पहुंचे। परिवार को जानकारी देते हुए विनय कुमार ने बताया कि महिला के इलाज के लिए उन्होंने सचिवालय में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से मुलाकात की है।       इस दौरान इलाज के लिए राहत राशि प्रदान करने का आग्रह किया। मुख्यमंत्री ने भालू के हमले से घायल महिला के इलाज के लिए 1,75000 रुपए की राशि मुहैया करवाने की स्वीकृति दी…

Read More