Author: MBM News

नई दिल्ली, 6 जून: भारत ने कोरोनावायरस महामारी से संक्रमति हुए लोगों की संख्या में इटली को पीछे कर दिया है। देश में पिछले 24 घंटों में 294 नई मौतों के साथ ही कोविड-19 संक्रमण के 9 हजार 887 नए मामले सामने आए, जिसके बाद से कुल संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 2 लाख 36 हजार 657 हो गया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को इस बात की जानकारी दी। कोरोनावायरस संक्रमण की रोकथाम के मद्देनजर दो महीने तक लागू लॉकडाउन के अनलॉक के पहले चरण में यह उछाल देखने को मिला है। वहीं, सरकार ने अगले सप्ताह से धार्मिक…

Read More

नाहन : 30 मई को मेडिकल काॅलेज में कोरोना संक्रमित महिला की सिजेरियन डिलीवरी के बाद शनिवार को गायनी ओपीडी में ताले लटक गए। यहां तक की नार्मल व सिजेरियन डिलीवरी भी फिलहाल संभव नहीं है। इस समय अस्पताल में तीन गायनी विशेषज्ञ हैं, जिन्हें महिला की पाॅजिटिव रिपोर्ट आने के बाद क्वारंटाइन कर दिया गया है। हालांकि बताया जा रहा है कि काॅलेज प्रशासन ने सचिवालय से अन्य स्त्री रोग विशेषज्ञ की तैनाती का आग्रह किया हुआ है, इस पर जल्द ही नतीजा आ सकता है। इसी बीच अस्पताल से सोलन रैफर की गई गर्भवती महिला ने निहोग में…

Read More

जम्मू, 6 जून : जम्मू-कश्मीर में इस साल की अमरनाथ यात्रा 21 जुलाई से शुरू होकर 3 अगस्त को तक चलेगी। यह 15 दिनों की अवधि की होगी। यह बात श्री अमरनाथजी श्राइन बोर्ड (एसएएसबी) के अधिकारियों ने कही, जो जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में समुद्र तल से 3,880 मीटर ऊपर स्थित गुफा मंदिर में यात्रा के मामलों का प्रबंधन करता है। यात्रा के लिए ‘प्रथम पूजा’ शुक्रवार को आयोजित की गई थी। कोरोनावायरस महामारी के कारण इस बार यात्रा की अवधि में कटौती की गई है। साधुओं को छोड़कर अन्य तीर्थयात्रियों में 55 वर्ष से कम उम्र के लोगों…

Read More

नाहन : हरियाणा के यमुनानगर जनपद के गांव से 25 वर्षीय महिला 6 दिन की नन्हीं बच्ची के साथ त्रिलोकपुर में कोविड केयर सैंटर पहुंच गई है। संक्रमित मां को नन्हीं जान से अलग नहीं किया गया है। बता दें कि डाॅ. वाईएस परमार मेडिकल काॅलेज में महिला की सिजेरियन डिलीवरी हुई थी। संभव है कि कोरोना को लेकर हिमाचल में यह अपनी तरह का अलग ही मामला होगा, जब संक्रमण के बावजूद महिला को मां की जिम्मेदारी भी निभानी पड़ रही है। अहम बात यह है कि प्रशासन ने नन्हीं बच्ची की अतिरिक्त केयर टेक के लिए विशेष व्यवस्था…

Read More

कुल्लू : जिला में 8 माह की मासूम भी कोरोना पॉजिटिव निकली है। मासूम 65 वर्षीय कोरोना पॉजिटिव निरमंड निवासी की पोती है। हालांकि परिवार के अन्य सदस्य नेगेटिव निकले थे। परंतु परिवार में 3 छोटे बच्चे भी शामिल थे। इनके सैंपल लेने के बाद एक 8 माह की मासूम पॉजिटिव पाई गई है। जिसे जिला मुख्यालय में बनाए गए कोविड केयर सेंटर में आइसोलेट किया गया जा रहा है। गौरतलब है कि यह जिला का कोरोना पॉजिटिव का चौथा मामला है। जिनमें से एक व्यक्ति स्वस्थ होकर घर लौट गया है जबकि 3 कोरोना पॉजिटिव लोगों को आयुर्वेदिक अस्पताल में आइसोलेट…

Read More

शिमला : हिमाचल प्रदेश में कोरोना पाॅजिटिव मामलों की तादाद बढ़कर 393 पहुंच गई है। शुक्रवार रात नौ बजे तक राज्य में 10 नए मामलों की पुष्टि हुई, वहीं इतने ही मरीज कोरोना को मात देकर ठीक हुए। एक्टिव मामले 199 हैं। हमीरपुर के बाद कांगड़ा में कोरोना के मामलों ने शतक लगा दिया है। आज सात जिलों में नए मामले आए। कांगड़ा मे 3, हमीरपुर में 2, ऊना में 1, शिमला में 1, कुल्लू में 1, बिलासपुर व चंबा में 1 मरीज पाए गए। अधिकतर संक्रमित दूसरे प्रदेशों से अपने-अपने जिलों में लौटने के बाद संस्थागत क्वारेंटाइन पर थे।…

Read More

सराहां : हरियाणा के नारायणगढ़ में सैंपल की रिपोर्ट से पहले ही एक युवक बागपशोग में अपने घर पहुंच गया। जानकारी के मुताबिक स्वास्थ्य विभाग को देर शाम युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आने की जानकारी मिली। इसके बाद तुरंत ही विभाग एक्शन में आ गया। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि युवक कब घर लौटा था, लेकिन इलाके में युवक के पॉजिटिव आने की खबर आग की तरह फ़ैल गई है। संक्रमित पाए गए युवक को सराहां के ही कोविड-19 सेंटर में शिफ्ट कर दिया गया है। आशंका जाहिर की जा रही है कि परिवार ने युवक के घर…

Read More

ऊना : पुलिस टीम ने खैर की लकड़ी के साथ दो लोगों को रंगे हाथों दबोचने में सफलता हासिल की है। गगरेट पुलिस ने आरोपियों के  खिलाफ मामला दर्ज कर खैर की लकड़ी को जब्त कर लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गगरेट पुलिस की टीम गश्त पर थी तभी  बड़ोह गांव के पास एक राइनो गाड़ी (एचपी86-0601) आती दिखाई दी। पुलिस ने जब शक के आधार पर उक्त गाड़ी को रोका तो इसे राम देव उर्फ रामू  निवासी गगरेट चला रहा था और हजारा सिंह उर्फ सुक्खा निवासी पांवड़ा इसमें सवार था। जब गाड़ी की तलाशी ली गई तो इसमें 42…

Read More

शिमला : कोरोना से जूझ रहे हिमाचल में सेब सीजन के दौरान लेबर का पुख्ता इंतजाम करने के लिए प्रदेश सरकार ने कवायद शुरू कर दी है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि सेब सीजन को देखते हुए प्रदेश सरकार नेपाल से मजदूरों को लाने का प्रयास कर रही है। राज्य सरकार ने केंद्रीय विदेश मंत्री से मामला उठाया है। राज्य सरकार नेपाल से मजदूरों को लाने के लिए परिवहन की व्यवस्था करने को भी तैयार है। उन्होंने कहा कि सेब सीजन शुरू होने तक मजदूरों की समस्या का हल हो जाएगा। वह शुक्रवार को शिमला में मोदी सरकार के…

Read More

शिमला : मौसम विभाग के आरेंज अलर्ट के बीच राजधानी शिमला में शुक्रवार को व्यापक बारिश व ओलावृष्टि हुई। जिससे शहरवासी सहम गए। यहां महज एक घंटे में 73 मिमी बारिश हो गई। यह एक घंटे के अंदर अब तक की सबसे अधिक बारिश है। भारी बारिश की वजह से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया तथा कई घरों में पानी घुस गया। दोपहर करीब अढ़ाई बजे से साढ़े तीन बजे तक मुसलाधार बारिश के बीच ओलावृष्टि का दौर भी चला। जाखू समेत शहर के कई क्षेत्र ओलों की बरसात से सफेद हो गया। देर शाम तक बारिश का सिलसिला जारी है।…

Read More