शिमला : मौसम विभाग के आरेंज अलर्ट के बीच राजधानी शिमला में शुक्रवार को व्यापक बारिश व ओलावृष्टि हुई। जिससे शहरवासी सहम गए। यहां महज एक घंटे में 73 मिमी बारिश हो गई। यह एक घंटे के अंदर अब तक की सबसे अधिक बारिश है। भारी बारिश की वजह से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया तथा कई घरों में पानी घुस गया। दोपहर करीब अढ़ाई बजे से साढ़े तीन बजे तक मुसलाधार बारिश के बीच ओलावृष्टि का दौर भी चला। जाखू समेत शहर के कई क्षेत्र ओलों की बरसात से सफेद हो गया। देर शाम तक बारिश का सिलसिला जारी है। शिमला से सटे कुफरी, फागू व जुब्बड़हट्टी क्षेत्रों में भी जमकर बादल बरसे।
मानसून से पहले इतनी तेज बारिश को अप्रत्याशित माना जा रहा है। हालांकि इस घटना को बादल फटना नहीं कहा जा सकता, लेकिन बारिश इतनी तेज है कि स्थानीय लोग इसे बादल फटना मान कर डरे हुए हैं। शिमला में जून के पहले हफते में मौसम के तेवरों ने लोगों को दंग कर दिया है। पिछले तीन-चार दिनों से यहां खूब बादल बरस रहे हैं। अगले 24 घंटों के दौरान भी शिमला सहित 10 जिलों में भारी बारिश, ओलावृष्टि और बिजली गिरने का आरेंज अलर्ट की चेतावनी दी है।
मौसम विज्ञान केेंद्र शिमला के निदेशक मनमोहन सिंह ने बताया कि बादल फटने की स्थिति तब होती है, जब क घंटे में 100 मिमी अथवा उससे ज्यादा बारिश हो जाए। उन्होंने कहा कि शिमला में आज 73 मिमी बारिश हुई है, जो कि एक घंटे से अधिक समय की अवधि के बीच हुई। सटीक समय का पता शनिवार तक चलेगा।
Latest
- बच्चों ने पढ़ाते हुए वीडियो बना किया वायरल, गुस्साई अध्यापिका ने क्लास को छुरी दिखा धमकाया
- पांवटा साहिब : शिव मंदिर में ब्राह्मण सभा की बैठक, परशुराम जयंती की तैयारियों पर हुई चर्चा
- हिमाचल के चार IPS लाल, अशांत राज्यों में निडरता से राष्ट्रीय पहचान, जानिए कौन हैं वो सिंघम…
- माता पद्मावती कॉलेज ऑफ़ नर्सिंग में राष्ट्रीय कांफ्रेंस, प्रौद्योगिकी के नवीनतम अद्यतन पर चर्चा
- ऊना : बाइक स्किड होने से दो युवकों की मौत, एक घायल