Author: MBM News

शिमला, 12 सितंबर : ठियोग में एक ज्वेलरी शाप से लाखों की जेवरात चुराने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वारदात में संलिप्त तीनों आरोपी ठियोग के ही रहने वाले हैं। पुलिस ने इनके कब्जे से चुराई गई अधिकांश ज्वेलरी ओैर 39530 रुपए की नकदी बरामद की है।  मामले के अनुसार आरोपियों ने पहली सितंबर को ठियोग की एक ज्वेलरी शाप में डाका डालकर आठ लाख की ज्वेलरी पर हाथ साफ किया था। पुलिस ने अगले दिन यानी 2 सितंबर को दो आरोपियों ठियोग निवासी आकाश डोगरा (26) ओैर सुनील वर्मा (23) को गिरफ्तार कर इनके कब्जे…

Read More

 शिमला, 12 सितम्बर: एक महिला ने फर्जी नाम और दस्तावेजों के सहारे 15 साल पहले होमगार्ड की नौकरी हासिल की। महिला के इस कारनामे का खुलासा होने के बाद गृह रक्षा तृतीय वाहिनी शिमला में महिला को बर्खास्त कर दिया है। वहीं आरोपी महिला के खिलाफ पुलिस में एफआईआर दर्ज करवाई गई हैे। अब इस महिला पर गिरफ्तारी की तलवार लटक गई है।    मामले के अनुसार पुलिस अधीक्षक कार्यालय शिमला के पास शिकायत पहुंची थी कि होमगार्ड में तैनात बबली देवी पुत्री शाणू राम का वास्तविक नाम जया देवी पुत्री किरपा राम है वो कुमारसैन तहसील के तहत नारकंडा विकासखंड की…

Read More

नेरचौक,12 सितम्बर : किडनी की बिमारी से पीड़ित लोहारू राम का ईलाज हो सकेगा। स्थानीय निरंकारियों और दानी सज्जनो ने करीब अढ़ाई लाख रूपए की सहायता राशि जुटा कर लोहारू राम को सौंप दी है। भंगरोटू के रहने वाले 52 वर्षीय लोहारू राम किडनी की बिमारी से पीड़ित है और डायलसिस पर चल रहा हैैं। लोहारू राम नेरचौक मे पेट्रोल पंप पर कार्य करता है। पीजीआई में किडनी का ट्रांसप्लांट होना है, जिसमे करीब पांच से छ: लाख रूपए खर्च आऐगा। लोहारू राम आर्थिक हालत को देखते हुए निरंकारी मिशन के जोन नंबर 6 से जुड़े निरंकारी मिशन…

Read More

शिमला,12 सितंबर: हिमाचल इंटक के अध्यक्ष पर एक बार फिर हरदीप सिंह बाबा की ताजपोशी हुई हैे। बाबा पांचवी बार इंटक के प्रदेश अध्यक्ष बने हैं। राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (इंटक) हिमाचल प्रदेश का राज्य स्तरीय चुनाव रविवार को कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन शिमला में राष्ट्रीय युवा इंटक अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय इंटक सचिव संजय गावा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। चुनाव में 116 इंटक से सम्बन्धित इकाइयों के 300 से अधिक डेलीगेट्स ने भाग लिया। चुनाव में हरदीप सिंह बावा को सर्वसम्मति से हिमाचल प्रदेश इंटक का अध्यक्ष चुना गया। चुनाव के पश्चात प्रदेश जनरल…

Read More

हमीरपुर, 12 सितम्बर : सुजानपुर के वार्ड नंबर-8 के एक युवक ने फांसी का फंदा लगाकर अपनी इहलीला समाप्त कर ली। सुबह तकरीबन 11 बजे गली से गुजर रहे लोगों ने रस्सी से झूलते हुए युवक के शव को देखा। आसपास के लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। मृतक की पहचान समल बंटा पुत्र सुरेश कुमार के रूप में हुई है। थाना प्रभारी सतपाल शर्मा ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर मेडिकल कॉलेज हमीरपुर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। युवक ने पिछले रात को व्हाट्सएप स्टेटस अपडेट किया था…

Read More

कांगड़ा/आशीष शर्मा धर्मशाला के खनियारा में जल विद्युत परियोजना के पावर हाउस के नजदीक एक मादा भालू मृत अवस्था में मिली है। पावर हाउस के समीप से गुजर रहे लोगो ने एक भालू को वहां देखा इसके बाद वो घबरा गए। जब काफी देर तक कोई हलचल नहीं हुई तो उन्होंने समीप पहुंचे। उन्होंने देखा कि वह मादा भालू थी, जो मृत अवस्था में पड़ी हुई थी। इसके बाद लोगों ने इसकी सूचना तुरंत वन विभाग को दी। वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंच कर मादा भालू के शव को कब्जे में लिया है। मादा भालू का पोस्टमार्टम…

Read More

शिमला, 12 सितम्बर : राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के शिमला दोैरे से चार दिन पहले छराबड़ा स्थित राष्ट्रपति निवास रिट्रीट के चार कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। राष्ट्रपति के प्रवास के मददेनजर रिट्रीट के कर्मचारियों के कोरोना टैस्ट करवाए गए। इनमें रिट्रीट के प्रबंधक सहित चार कर्मचारियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई हैे। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का 16 सितंबर को रिट्रीट पहुंचने का कार्यक्रम निर्धारित है, और 20 सितंबर तक वह यहीं ठहरेंगे। दरअसल राष्ट्रपति भवन से निर्देश जारी किए गए हैं कि राष्ट्रपति के दौरे के दौरान आमंत्रित सभी कर्मचारियों और आगंतुकों के आरटीपीसीआर परीक्षण किए जाएं। आम तौर पर…

Read More

हमीरपुर, 12 सितम्बर : पुलिस थाना भोरंज के तहत आने वाले क्षेत्र की एक विवाहिता ने फंदा लगाकर अपनी इहलीला समाप्त कर ली। महिला अपने मायके आई हुई थी। यहां पर विवाहिता ने फंदा लगा लिया। जब तक परिजनों को इस बात का पता चला तो काफी देर हो चुकी थी। परिजन महिला को उपचार के लिए एक निजी अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। मृतक के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर भी कुछ गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने मायका पक्ष की शिकायत के उपरांत कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार…

Read More

शिमला, 12 सितंबर : हिमाचल प्रदेश में कोरोना की स्थिति को देखते हुए 15 सितंबर से नौवीं से 12वीं कक्षा के स्कूल खोले जा सकते हैं। हालांकि अभी स्कूल बंद है और ऑनलाइन परीक्षाएं चल रही है। प्रदेश के अंग्रेजी दैनिक समाचार पत्र The Tribune की रिपोर्ट के मुताबिक सरकार 15 सितंबर से नौवीं से 12वीं कक्षा के बच्चों के लिए स्कूल खोलने की योजना बना रही है और 15 सितंबर से इनकी नियमित कक्षाएं शुरू हो जाएगी। शिक्षा विभाग ने भी सरकार को रिपोर्ट सौंप दी है। वही पांचवीं से आठवीं कक्षा के स्कूल खोलने के लिए भी शिक्षा विभाग एक प्लान तैयार…

Read More

कांगड़ा , 12 सितम्बर : पालमपुर में नए बस स्टैंड के समीप बने नाले में संदिग्ध परिस्थितियों में एक शव बरामद हुआ है। मृतक की पहचान रमेश कुमार निवासी चंबा के रूप में हुई है जो पालमपुर में ढाबे पर काम करता था। वहीं पुलिस को जैसे ही शव मिलने की सूचना मिली उन्होंने तुरंत बस स्टैंड पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। उधर, डीएसपी पालमपुर गुरबचन सिंह ने कहा कि पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव अस्पताल के शवगृह में रखा है। मृतक के परिजनों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस…

Read More