Author: MBM News

कांगड़ा/आशीष शर्मा धर्मशाला के खनियारा में जल विद्युत परियोजना के पावर हाउस के नजदीक एक मादा भालू मृत अवस्था में मिली है। पावर हाउस के समीप से गुजर रहे लोगो ने एक भालू को वहां देखा इसके बाद वो घबरा गए। जब काफी देर तक कोई हलचल नहीं हुई तो उन्होंने समीप पहुंचे। उन्होंने देखा कि वह मादा भालू थी, जो मृत अवस्था में पड़ी हुई थी। इसके बाद लोगों ने इसकी सूचना तुरंत वन विभाग को दी। वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंच कर मादा भालू के शव को कब्जे में लिया है। मादा भालू का पोस्टमार्टम…

Read More

शिमला, 12 सितम्बर : राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के शिमला दोैरे से चार दिन पहले छराबड़ा स्थित राष्ट्रपति निवास रिट्रीट के चार कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। राष्ट्रपति के प्रवास के मददेनजर रिट्रीट के कर्मचारियों के कोरोना टैस्ट करवाए गए। इनमें रिट्रीट के प्रबंधक सहित चार कर्मचारियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई हैे। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का 16 सितंबर को रिट्रीट पहुंचने का कार्यक्रम निर्धारित है, और 20 सितंबर तक वह यहीं ठहरेंगे। दरअसल राष्ट्रपति भवन से निर्देश जारी किए गए हैं कि राष्ट्रपति के दौरे के दौरान आमंत्रित सभी कर्मचारियों और आगंतुकों के आरटीपीसीआर परीक्षण किए जाएं। आम तौर पर…

Read More

हमीरपुर, 12 सितम्बर : पुलिस थाना भोरंज के तहत आने वाले क्षेत्र की एक विवाहिता ने फंदा लगाकर अपनी इहलीला समाप्त कर ली। महिला अपने मायके आई हुई थी। यहां पर विवाहिता ने फंदा लगा लिया। जब तक परिजनों को इस बात का पता चला तो काफी देर हो चुकी थी। परिजन महिला को उपचार के लिए एक निजी अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। मृतक के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर भी कुछ गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने मायका पक्ष की शिकायत के उपरांत कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार…

Read More

शिमला, 12 सितंबर : हिमाचल प्रदेश में कोरोना की स्थिति को देखते हुए 15 सितंबर से नौवीं से 12वीं कक्षा के स्कूल खोले जा सकते हैं। हालांकि अभी स्कूल बंद है और ऑनलाइन परीक्षाएं चल रही है। प्रदेश के अंग्रेजी दैनिक समाचार पत्र The Tribune की रिपोर्ट के मुताबिक सरकार 15 सितंबर से नौवीं से 12वीं कक्षा के बच्चों के लिए स्कूल खोलने की योजना बना रही है और 15 सितंबर से इनकी नियमित कक्षाएं शुरू हो जाएगी। शिक्षा विभाग ने भी सरकार को रिपोर्ट सौंप दी है। वही पांचवीं से आठवीं कक्षा के स्कूल खोलने के लिए भी शिक्षा विभाग एक प्लान तैयार…

Read More

कांगड़ा , 12 सितम्बर : पालमपुर में नए बस स्टैंड के समीप बने नाले में संदिग्ध परिस्थितियों में एक शव बरामद हुआ है। मृतक की पहचान रमेश कुमार निवासी चंबा के रूप में हुई है जो पालमपुर में ढाबे पर काम करता था। वहीं पुलिस को जैसे ही शव मिलने की सूचना मिली उन्होंने तुरंत बस स्टैंड पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। उधर, डीएसपी पालमपुर गुरबचन सिंह ने कहा कि पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव अस्पताल के शवगृह में रखा है। मृतक के परिजनों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस…

Read More

रिकांगपिओ, 12 सितम्बर : पूर्व कांग्रेस सरकार के लंबित परियोजनाओं पर पूरी तरह वर्तमान सरकार अंकुश लगा दिया गया। वर्तमान भाजपा सरकार 60 हज़ार करोड़ रुपए के कर्ज में है। बाबजूद सरकार राजनीतिक वजूद को बढ़ाने के लिए कांग्रेस काल के परियोजनाओं को बंद कर ऐसे परियोजनाओं पर काम कर रही है। जिससे जनता का पैसे का दुरुपयोग हो रहा है। रिकांगपिओ में पत्रकार वार्ता करते हुए किन्नौर कांग्रेस प्रवक्ता केसर नेगी ने भाजपा सरकार पर आरोप लगाए। नेगी ने कहा कि जिला में भाजपा सरकार ऐतिहासिक रामलीला मैदान रिकांगपिओ में मल्टी स्टोरी पार्किंग बनाने का कार्य शुरू कर रही है…

Read More

नई दिल्ली, 12 सितम्बर : गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। चुनाव से महज 15 माह पहले उन्होंने शनिवार को राज्यपाल आचार्य देवव्रत को अपना इस्तीफा सौंपा। राज्य में एक चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी यहां चेहरा बदलने जा रही है। नए मुख्यमंत्री के नामों को लेकर अटकलें चल रही हैं।  विजय रुपाणी ने PM मोदी का धन्यवाद देते हुए बोले- मुझे सामान्य कार्यकर्ता से मुख्यमंत्री बनाया गया, अब नए नेतृत्व में होगा गुजरात का विकास। सूत्रों के मुताबिक राज्य संगठन की रिपोर्ट के आधार पर विजय रुपाणी से इस्तीफा लिया गया, रिपोर्ट में  कहा…

Read More

शिमला, 12 सितंबर : हिमाचल प्रदेश में कोविड वैक्सीनेशन अभियान पूरे देश के मुकाबले सबसे तेज़ी और सफलता से चल रहा है। हिमाचल प्रदेश ने हाल ही में सभी वयस्कों को कोविड वैक्सीन की कम से कम पहली डोज़ लगाने का लक्ष्य हासिल किया है। यह इस छोटे से पहाड़ी राज्य के लिए बड़ी उपलब्धि इसलिए भी है क्योंकि यहां वैक्सीन को लेकर झिझक जैसी आम समस्या के साथ-साथ मुश्किल भौगोलिक परिस्थितियों से निपटने की भी चुनौती थी। मगर इस अभियान को सफल बनाने का श्रेय प्रदेश के कोरोना योद्धाओं के साथ-साथ आम जनता को भी जाता है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र…

Read More

आशीष शर्मा/कांगड़ा  : ज्वालामुखी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत अमर सिंह (47) सपुत्र रसीला राम निवासी चोड़न गत दिनों पहले एक सड़क हादसे में मौके पर बेसुध हो गया था। इसके बाद उसे इलाज हेतु परिजन एक निजी अस्पताल जालंधर में ले गए थे, सूचना के मुताबिक देर रात हादसे में घायल अमर सिंह की मृत्यु हो गई थी। इसके बाद उसके परिजन उसे पोस्टमार्टम हेतु शनिवार को सिविल अस्पताल देहरा ले गए थे, जहां से शव को लेकर अब आरपीजीएमसी टांडा रैफर कर दिया है। वहीं उपरोक्त मामले में मृतक का शनिवार को आरपीजीएमसी टाण्डा में पोस्टमार्टम कराया गया व पुलिस…

Read More

शिमला, 11 सितम्बर: राजधानी में चोरों के हौसले बुलंद हैं। उपनगर ढली में दुकान में हजारों की नकदी चुराने की घटना के बाद अब बालूगंज थाना क्षेत्र के तहत कच्चीघाटी में चोरी का मामला प्रकाश में आया है। चोरों ने यहां एक मोबाइल की दुकान में चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। मोबाइल के अलावा अज्ञात लोग नगदी भी ले गए। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक शिकायतकर्ता पंकज शर्मा पुत्र शंकर लाल शर्मा निवासी अमर भवन कच्चीघाटी के रहने वाले हैं। उनकी कच्ची घाटी में श्रीहरि इंटरप्राइजेज के नाम से एक मोबाइल की दुकान है। बीते 10 सितंबर को सुबह…

Read More