Author: MBM News

 चंबा, 28 सितम्बर :  तीसा उपमंडल के करातोट गांव में पिता सहित तीन बच्चों के मौत के कारणों का खुलासा हुआ है। पत्नी ने अपने पड़ोसी के साथ मिल कर पति की हत्या करने का जुर्म कबूल कर लिया है। तो वहीं, पुलिस टीम हत्या के लिए इस्तेमाल किए गए कुल्हाडी को भी बरामद कर लिया है। पुलिस ने दोनों को अदालत में पेश किया गया। जहां से दोनों को 15 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।  करातोट निवासी नूरदीन ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उसकी बहू व पड़ोसी ने उसके बेटे व उसके बच्चों…

Read More

हमीरपुर, 28 सितंबर : नादौन के व्यास पुल पर उस समय अफरातफरी का माहौल बन गया जब लोगों को एक व्यक्ति नदी की ओर लोहे की जाली के साथ लटका हुआ दिखाई दिया। यह व्यक्ति पुल से छलांग लगाने का प्रयास कर रहा था। लोगों की सूचना पर एक बैंक कर्मी अशोक कुमार वहां पहुंचे और उन्होंने नगर पंचायत प्रधान तरुण कपिल को इसकी सूचना दी। कुछ ही देर में वहां पार्षद मोहन लाल व अन्य लोग भी पहुंच गए और सब ने बड़ी कठिनाई से उसे समझा बुझाकर पुल के ऊपर लगे लोहे के जंगले को पार करवा कर पुल…

Read More

शिमला, 28 सितम्बर : जिला से लापता नाबालिग को पुलिस ने यमुनानगर हरियाणा से बरामद किया है। पुलिस लड़की को सुरक्षित वापिस ले आई है। दरअसल शिमला के एक पुलिस स्टेशन में 14 साल की एक लड़की के गुमशुदा होने की शिकायत मिली थी। लड़की के परिजनों ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि उनकी बेटी को कोई अगवा कर ले गया है। पुलिस ने नाबालिग की खोज जारी रखी। पुलिस से मिली सूचना के अनुसार परिवार के लोगों ने संदेह जताया था कि उक्त नाबालिग को अगवा किया गया है। हालांकि इस बारे में पुलिस को किसी तरह की कोई…

Read More

नाहन, 28 सितंबर : मंगलवार दोपहर हाथी की कब्र के समीप एक बाइक (HP18A-9117) टिप्पर के टायर के नीचे आ गई। बाइक पर दो स्थानीय युवक सवार थे। गनीमत इस बात की रही कि युवकों का बचाव हुआ है। हालांकि उन्हें चोटें जरूर लगी है, लेकिन बाइक  पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। हादसे के कारणों को लेकर स्थिति साफ होने में समय लगेगा, लेकिन ये जरूर बताया जा रहा है कि बाइक नीचे की तरफ से मालरोड पर आ रही थी, जबकि टिप्पर शिमला की तरफ जा रहा था। हादसे में टिप्पर चालक की गलती नहीं बताई जा…

Read More

धर्मशाला, 28 सितंबर : हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने टैट की परीक्षाओं में आंशिक फेरबदल किया है। दरअसल, सूबे में भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय द्वारा 12 नवंबर 2021 को राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण करवाया जा रहा है। इसमें डाईट के प्रशिक्षुओं को फील्ड इंवेस्टिगेटर नियुक्त किया गया है। लिहाजा, 10 सितंबर को दर्शाए गए शैडयूल में फेरबदल किया गया है। टीजीटी आर्टस व शास्त्री विषय की परीक्षा 13 नवंबर 2021 को प्रातःकालीन व संध्याकालीन सत्र में होंगी। इसके अलावा इसी तरह टीजीटी नाॅन मेडिकल व भाषा अध्यापक की परीक्षा 14 नवंबर को होगी। जेबीटी विषय में परीक्षा का निर्धारण…

Read More

नाहन, 28 सितंबर : लंबे अरसे से रोटरी क्लब में सक्रिय मनीष जैन को विश्व की अग्रणी संस्था रोटरी के 3080 डिस्ट्रिक्ट में असिस्टेंट गर्वनर की जिम्मेदारी मिली है। वो रोटरी डिस्ट्रिक्ट के जोन-14 में इस पद पर नियुक्त हुए हैं। चंडीगढ़ में आयोजित एक शानदार समारोह में मनीष जैन को ये नियुक्ति हरियाणा, हिमाचल, उत्तराखंड, पंजाब व चंडीगढ़ के रोटेरियर्नस की मौजूदगी में प्रदान की गई है। इस समारोह में 2022-23 के डिस्ट्रिक्ट गर्वनर वेद प्रकाश काल्टा विशेष तौर पर मौजूद रहे। रोटरी ने 2022-23 में ग्रामीण क्षेत्रों में रह रहे लोगों के उत्थान के लिए संकल्प लिया है।…

Read More

शिमला, 28 सितंबर: हिमाचल प्रदेश में उपचुनाव की घोषणा के बाद राजनीतिक सरगर्मियां बढ़ गई हैं। प्रदेश की मंडी लोकसभा सहित जुब्बल कोटखाई, फतेहपुर और अर्की विधानसभा सीटों पर उपचुनाव 30 अक्तूबर को होंगे तथा दो नवंबर को चुनाव परिणाम घोषित किया जाएगा। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने मंगलवार को कहा कि उपचुनावों के लिए भाजपा पूर्ण रूप से तैयार है। जल्द ही चुनावों को लेकर सभी समितियों का गठन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि चुनाव समिति की बैठक के बाद केंद्रीय संसदीय बोर्ड नामों की घोषणा करेगा। सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जिताऊ उम्मीदवारों का ही…

Read More

कुल्लू,28 सितंबर: कुल्लू मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग में कलैहली के पास एक अज्ञात वाहन ने स्कूटी (UP 14-AB 3208) को टक्कर मार दी। जिस कारण स्कूटी में सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान नदीम(25) पुत्र नौशाद निवासी सोंगा मुरादनगर जिला गाजियाबाद उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही भुंतर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर छानबीन में जुट गई है। टक्कर मारने वाला वाहन मौके से फरार हो गया है जिसकी तलाश में पुलिस जुट गई है। बताया गया कि स्कूटी में सवार दो युवक…

Read More

चंबा, 28 सितंबर :  कॉलेज गेट के बाहर उस वक्त माहौल तनावपूर्ण हो गया जब, एसएफआई व एबीवीपी के कार्यकर्ता आपस में उलझ पड़े। मामला सोमवार को दोपहर के वक्त पेश आया। मामले की सूचना मिलते ही कॉलेज प्रशासन की ओर से पुलिस चौकी सुल्तानपुर को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार्यकर्ताओं को शांत करवाया। इस मामले में फिलहाल पुलिस की तरफ कोई कार्रवाई नहीं की गई है।  Watch Video:- “Himachal : कॉलेज गेट के बहार SFI व ABVP छात्रों के बीच झड़प” प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार को अपनी मांगों को लेकर एसएफआई के कार्यकर्ता व एबीवीपी…

Read More

हमीरपुर, 28 सितंबर : बाल आश्रम सुजानपुर से 3 लड़के कमरे की खिड़की की जाली को तोड़कर भाग गए हैं। आश्रम प्रबंधन की शिकायत के बाद सुजानपुर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। घटना मंगलवार सुबह की बताई जा रही है। लड़कों के गायब होने का पता चलने मिलने के तुरंत बाद आश्रम प्रबंधन ने पुलिस थाना सुजानपुर में शिकायत दर्ज करवाई है, जिसके बाद अब पुलिस लड़कों की तलाश में जुट गई है। सुजानपुर पुलिस के अनुसार 16 वर्ष के तीन लड़के आश्रम से लापता हो गए हैं। आश्रम प्रबंधन द्वारा दी गई जानकारी के…

Read More