Author: MBM News

शिमला, 04 दिसम्बर : हिमाचल हाईकोर्ट ने कर्मचारियों को सरकारी आवास आबंटन में बंदरबांट करने पर कड़ी फटकार लगाई है। अदालत ने मामले की प्रारंभिक सुनवाई करते हुए राज्य सरकार के जीएडी विभाग के सचिव को अदालत में तलब किया। प्रदेश सरकार में आयुर्वेद विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव की सिफारिश पर उनके चालक को सरकारी आवास आबंटित कर दिया जबकि प्रार्थी सुमित शर्मा के आवेदन पर गौर नहीं फरमाई। यह मामला आज न्यायमूर्ति तरलोक सिंह चौहान और न्यायमूर्ति सत्येन वैद्य की खंडपीठ के समक्ष सुनवाई के लिए रखा गया था। अदालत को बताया गया कि सुमित शर्मा ने…

Read More

शिमला, 04 दिसम्बर : हिमाचली चुनावों में अपनी चुनावी प्रतिभा का लोहा मनवा चुके सुजानपुर के विधायक व प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष राजेंद्र राणा को अब अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की ओर से चंडीगढ़ नगर निगम में चुनाव कोऑर्डिनेटर नियुक्त किया गया है। पंजाब व चंडीगढ़ कांग्रेस के इंचार्ज हरीश चौधरी ने तत्काल प्रभाव से राजेेंद्र राणा को यह प्रभार संभालने की नोटिफिकेशन जारी की है। राजेंद्र राणा हिमाचल में हुए सोलन नगर निगम के बाद विधानसभा उपचुनावों में फतेहपुर के चुनाव प्रभारी रह चुके हैं। दोनों ही स्थानों पर विकट परिस्थितियों के बावजूद राणा की रणनीति के चलते कांग्रेस…

Read More

शिमला, 04 दिसम्बर : हिमाचल प्रदेश के उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी और अन्य इलाकों में पिछले कल हुई बारिश के बाद शनिवार को मौसम में सुधार हुआ और धूप खिली रही। हालांकि पहाड़ी इलाकों में अभी भी तापमान सामान्य से नीचे चल रहा है। जनजातीय क्षेत्रों में पारा शून्य से नीचे बना हुआ है। राजधानी शिमला में दो दिनों की ठंड के बाद शनिवार को लोगों व पर्यटकों ने धूप का भी लुत्फ उठाया। शिमला में पर्यटक सीजन की पहली बर्फबारी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बर्फबारी की चाह में इस वीकेंड पर यहां पर्यटकों का तांता…

Read More

शिमला, 04 दिसम्बर : हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट द्वारा जारी अधिसूचना के तहत 45 न्यायिक अधिकारियों के तबादला, पदोन्नति व नियुक्ति आदेश जारी किए गए है। अधिसूचना के तहत अतिरिक्त मुख्य न्यायिक दंडाधिकारियों में कनिका चावला को नूरपुर, असलम बेग को ठियोग, निरंजन सिंह को अम्ब, मोनिका सोमबाल को सरकाघाट, अशोक कुमार को शिमला कोर्ट नंबर 1, गीतिका कपिला को नादौन, गौरव कुमार को किन्नौर स्थानांतरित किया गया है। पदोन्नत किए गए न्यायिक दंड अधिकारियों में प्रशांत सिंह नेगी को अतिरिक्त न्यायिक दंडाधिकारी कसौली, माधवी सिंह को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सिरमौर का सचिव, विशाल कौंडल को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण…

Read More

नाहन, 4 दिसंबर : वैसे तो शनिवार को सूर्य की किरणों में अलग ही चमक कई जगह महसूस की जा रही थी, मगर भगवान परशुराम के पिता ऋषि जमदग्नि की तपोस्थली ‘तपे का टीला’ तो सोने की तरह चमक रहा था। ददाहू व समीपवर्ती इलाके के लोगों ने इस दुर्लभ नजारे को अपने मोबाइल में कैद कर लिया। शुक्रवार शाम को भी तपे का टीले की चमक अलग थी। पौराणिक मान्यताओं के मुताबिक आर्यव्रत शासक से तंग आकर महर्षि जमदग्नि अपनी पत्नी रेणुका के साथ इस टीले पर आकर रहने लगे थे। यहां आकर दोनों ने भगवान विष्णु की घोर…

Read More

हमीरपुर, 4 दिसंबर :  स्थानीय नगर पंचायत के अंतर्गत राधास्वामी चौक भोटा पर एक स्कूटी सवार को चक्कर आने का मामला प्रकाश मे आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार राधास्वामी चौक पर एक युवक अजय निवासी उझान जो की अपनी स्कूटी पर भोटा की तरफ जा रहा था। अचानक राधास्वामी चौक पर पहंचते ही उसे चलती स्कूटी पर चक्कर आ गया तथा युवक स्कूटी समेत सड़क के साथ लगती नाली मे जा गिरा। गनीमत यह रही की कोई भारी वाहन वहां से नहीं गुजरा, अन्यथा कोई बड़ा हादसा हो सकता था। जैसे ही स्कूटी गिरने की आवाज़ हुई वहां पर मौजूद टैक्सी…

Read More

 हमीरपुर, 04 दिसंबर :  जिला के बमसन तहसील के टपरे गांव के सुरेंद्र चौहान की दिली इच्छा थी कि उनका बेटा अभिषेक चौहान बड़ा होकर बास्केटबॉल की सीनियर टीम में शामिल होकर हिमाचल का नाम रोशन करे। भाग्य को कुछ और ही मंजूर था। अभिषेक जब पहली कक्षा में था तो पिता का साया सिर से उठ गया। माता रजनीश कुमारी चौहान ने विपरीत हालातों में संघर्ष जारी रख अभिषेक और इसकी दो बहनों इंदुबाला और स्वीटी को अच्छी शिक्षा देकर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।  आज इसका फल यह मिला की जूनियर लेवल पर 9 बार हिमाचल की टीम का प्रतिनिधित्व कर…

Read More

नाहन, 4 दिसंबर : विधायक एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के नेतृत्व में नाहन विधानसभा क्षेत्र में अभूतपूर्व और ऐतिहासिक विकास कार्य संपन्न हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि विपक्षी सरकारों में दशकों तक नाहन क्षेत्र उपेक्षित रहा जबकि वर्तमान में हमारा नाहन क्षेत्र प्रदेश के अग्रणी विधानसभा क्षेत्रों में शुमार है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में नाहन विधानसभा क्षेत्र में विकास एवं जन सेवा कार्य और तीव्र गति से आगे बढ़ेगे। डा. राजीव बिन्दल आज शनिवार को पालियो पंचायत में पालियो बस स्टैंड से -भोगपुर सिंबलवाला वाया गुमटी-चास…

Read More

नई दिल्ली, 4 दिसंबर: शनिवार को वरिष्ठ पत्रकार पदमश्री विनोद दुआ के निधन का समाचार है। लंबे समय से बीमार चल रहे वरिष्ठ पत्रकार अस्पताल में भर्ती थे। उनके निधन की सूचना उनकी बेटी मल्लिका दुआ ने इंस्टाग्राम के माध्यम से दी है। भावुक पोस्ट में मल्लिका ने लिखा कि हमारे निर्भीक व असाधारण पिता विनोद दुआ का निधन हो गया है। 42 साल की पत्रकारिता में दुनिया भर में नाम कमाया, वह हमेशा सच की आवाज उठाते रहे। उनका अंतिम संस्कार 5 दिसंबर को लोधी श्मशानघाट में होगा। 67 वर्ष के विनोद दुआ मीडिया जगत में जाना माना नाम…

Read More

नाहन 4 दिसंबर : जिला सिरमौर स्थित शिवालिक जीवाश्म उद्यान सुकेती पार्क को पर्यटन की दृष्टि से विकसित किया जाएगा। यह जानकारी उपायुक्त सिरमौर राम कुमार गौतम ने सुकेती पार्क में विभिन्न विभागों के साथ पार्क का निरीक्षण करने के पश्चात दी। उपायुक्त ने बताया कि इस पार्क को जिला प्रशासन के प्रयासों से पर्यटन विभाग द्वारा आईसीआईसीआई फाउन्डेशन के सहयोग से विकसित करने का मुख्य उद्देश्य पर्यटन को बढ़ावा तथा स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाना है। उपायुक्त ने विभिन्न विभागों से चर्चा के पश्चात विभागों द्वारा पार्क के विकास के लिए किये जाने वाले कार्यो की…

Read More