नई दिल्ली, 4 दिसंबर: शनिवार को वरिष्ठ पत्रकार पदमश्री विनोद दुआ के निधन का समाचार है। लंबे समय से बीमार चल रहे वरिष्ठ पत्रकार अस्पताल में भर्ती थे। उनके निधन की सूचना उनकी बेटी मल्लिका दुआ ने इंस्टाग्राम के माध्यम से दी है। भावुक पोस्ट में मल्लिका ने लिखा कि हमारे निर्भीक व असाधारण पिता विनोद दुआ का निधन हो गया है।
42 साल की पत्रकारिता में दुनिया भर में नाम कमाया, वह हमेशा सच की आवाज उठाते रहे। उनका अंतिम संस्कार 5 दिसंबर को लोधी श्मशानघाट में होगा। 67 वर्ष के विनोद दुआ मीडिया जगत में जाना माना नाम थे।
कोरोना की दूसरी लहर के दौरान विनोद व उनकी पत्नी चन्नी कोरोना की चपेट में आ गए थे, जिसके बाद उनकी पत्नी का निधन हो गया। इसके बाद से विनोद की तबीयत लगातार बिगड़ती चली गई।