नाहन: सिरमौरी चीते के नाम से अपनी पहचान बना चुके धावक सुनील शर्मा ने 29 दिन में मुंबई से दिल्ली का सफर पैदल तय किया। इस दौरान 1430 किलोमीटर तय हुए। रविवार दोपहर दिल्ली के इंडिया गेट पर दौड़ मुकम्मल हुई। इस रन का मकसद सेना के चोटिल जवानों के लिए राशि एकत्रित करना था।
सुनील ने अपनी टीम के साथ सैनिकों के लिए 20 लाख रुपए की राशि एकत्रित की। दौड़ की टैग लाइन ही रन फॉर डिस्एबल सोल्जर्स थी। टीम ने रविवार सुबह गुरुग्राम के समीप से अंतिम चरण की दौड़ शुरू की थी। दौड़ का मकसद केवल ओर केवल चोटिल व अक्षम सैनिकों के लिए गंभीरता से फंड एकत्रित करना था। इस रन में मुंबई के उद्योगपति के कुमार अजवानी ने भी दौड़ को पूरा किया। अजवानी का मुंबई में फाईनेंस का बिजनेस है।
गौरतलब है कि सुनील सिरमौर के एक छोटे से गांव के रहने वाले हैं। दीगर है कि मुंबई का नामी चेहरा के कुमार अजवानी ने सुनील को इस रन के लिए आमंत्रित किया था। धावक सुनील का कहना है कि अगर हरेक भारतीय हर महीने अपने बैंक खाते से फौजियों को एक रुपया भी दे तो शहादत व घायल होने की स्थिति में जवानों के परिवारों को आर्थिक मदद की कोई कमी नहीं आएगी। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना के दिव्यांग सैनिकों को समर्पित इस रन को पूरा करने के बाद वो गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं।
सुनील ने अपनी टीम के साथ 1430 किलोमीटर का सफर महाराष्ट्र, दमन व दीव, गुजरात, राजस्थान व हरियाणा से होते हुए रविवार को दिल्ली में पूरा किया।
Latest
- भाजपा नेता मनजीत सिंह ठाकुर समर्थकों सहित कांग्रेस में हुए शामिल
- डीसी अमरजीत सिंह ने गर्मी के मौसम के लिए की आवश्यक तैयारियों की समीक्षा बैठक
- हमीरपुर : युवक व नाबालिग छात्रा ने निगली जहरीला दवा, अस्पताल में उपचाराधीन
- 4 लाख की रिश्वत लेते मुंबई का आयकर अधिकारी गिरफ्तार
- कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र : बदली परिस्थितियों में नहीं लग पा रहा हवा का अंदाजा