Author: जीता सिंह नेगी

किन्नौर, 3 अगस्त :उपनिदेशक पशु स्वास्थ्य/प्रजन्न किन्नौर अशोक सैणी ने यहां जानकारी देते हुए बताया कि जिला में लम्पी चमड़ी रोग के उपचार के लिए जिला प्रशासन के निर्देशानुसार विभाग द्वारा विशेषज्ञ चिकित्सकों के नेतृत्व वाली तीन टीमों का गठन किया। इसके तहत जिला के विभिन्न स्थानों में लम्पी वायरस से ग्रसित पशुओं का उपचार सुनिश्चित किया गया। उन्होंने बताया कि जिला में 22 से 31 जुलाई, 2023 तक विभिन्न स्थानों में शिविरों का आयोजन किया गया। इस शिविर में 2895 पशुओं का निरीक्षण किया गया। 503 पशुओं का उपचार, तथा 07 पशुओं के रक्त सैम्पल लिए गए। इसके अतिरिक्त…

Read More

रिकांगपिओ, 28 जुलाई : किन्नौर जनपद के निचले क्षेत्रों में हो रही भारी बारिश के बाद सड़कों का अवरुद्ध होना आम बात हो गई है। जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वीरवार रात को निगुलसरी के पास मार्ग अवरुद्ध हुआ है। मार्ग को बहाल करने के लिए एनएच (NH) प्राधिकरण ने मशीन लगाई है। लेकिन भारी बारिश व पत्थरों के गिरने से मार्ग बहाल नही हो पाया। अवरुद्ध मार्ग के दोनो तरफ फसें लोगों को वाहन में ही रात गुजारनी पड़ रही है। वही, शुक्रवार सुबह जैसे ही निगुलसरी…

Read More

रिकांगपिओ, 27 जुलाई : किन्नौर जनपद के जानी संपर्क मार्ग पर दर्दनाक हादसे की सूचना है। सड़क दुर्घटना में लापता तीन व्यक्तियों के शव बरामद कर लिए गए हैं। शुरूआती जानकारी के मुताबिक बीती देर शाम संपर्क मार्ग पर एक कार सतलुज नदी (Satluj River) में समा गई थी। उफनती नदी में एनडीआरएफ (NDRF) ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया। प्रारंभिक जानकारी ये भी है कि हादसे के वक्त कार में चार लोग जीवन सिंह, चंपा देवी, अनीता कुमारी व राजकुमारी सवार थे। इनमें से तीन कार सहित सतलुज में समा गए, जबकि राजकुमारी पहाड़ी में फंस गई थी। प्राथमिक उपचार…

Read More

रिकांगपिओ, 24 जुलाई : गत दिनों रामपुर के रचोली में किन्नौर की दो लड़कियों से तीन युवाओं ने रास्ता रोक छेड़खानी व मारपीट की। इस घटना को लेकर सोमवार को किन्नौर जिला के कई संगठनों व प्रतिनिधियों ने डीसी किन्नौर को ज्ञापन सौंपा। मीरू पंचायत के नेतृत्व में एकत्रित संगठनों ने ज्ञापन में कहा कि जनजातीय क्षेत्रों की बालिकाओं के साथ हुई छेड़छाड़ व मारपीट की गई है। ऐसी संगीन घटना पर रामपुर पुलिस द्वारा उचित कानूनी कार्रवाई नहीं की गई। जबकि पीड़ित बालिकाओं के साथ तीनों लड़कों ने छेड़खानी व मारपीट करने के साथ यह भी कहा था कि तुम किन्नौर…

Read More

रिकांगपिओ, 10 जुलाई : जनपद में रविवार देर शाम खड्ड में गिरने से एक पर्यटक की मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार पर्यटक अपने दोस्त के साथ किन्नौर घूमने आया था। इसी दौरान देर शाम खड्ड में डूबने से उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान कबीर सिंघानिया(46), पुत्र राम प्रसाद सिंघानिया निवासी सेक्टर 38 पश्चिम डेडू मजार कॉलोनी, चंडीगढ़ के रूप में हुई है। बता दें कि हिमाचल प्रदेश में शनिवार से लगातार बारिश हो रही है जिससे खासा नुकसान हुआ है। जगह-जगह भूस्खलन व बाढ़ का खतरा बना हुआ है। सर्कार ने सभी से…

Read More

रिकांगपिओ, 8 जुलाई : प्रदेश सरकार द्वारा भारतीय परम्परा चिकित्सा पद्धति को आयुर्वेद विभाग के माध्यम से बढ़ावा दिया जा रहा है। किन्नौर जनपद के रिकांगपिओ स्थित आयुर्वेदिक विभाग के अस्पताल में भी आयुर्वेद की प्राचीन पद्धति से लोगों को उपचार दिया जा रहा है। जिला आयुर्वेदिक अस्पताल द्वारा श्रृंग चिकित्सा थैरेपी (कपिंग चिकित्सा पद्धति) के माध्यम से लोगों में वात-विकार, वायु-विकार, गर्दन-दर्द, कंधे का दर्द, जोड़ो का दर्द, पीठ दर्द, अंगो में शून्यता या सुन्न पड़ना, साईटिका आदि रोगों का उपचार किया जा रहा है। श्रृंग चिकित्सा थैरेपी (कपिंग चिकित्सा पद्धति) अप्रैल, 2023 से नाको गांव में आरंभ की गई।…

Read More

रिकांगपिओ, 01 जुलाई : भोपाल में आयोजित राष्ट्रीय यूथ बॉक्सिंग प्रतियोगिता (Organized National Youth Boxing Competition) में किन्नौर की तीन बेटियों ने कांस्य पदक जीत प्रदेश का नाम रोशन किया है। यह प्रतियोगिता 26 जून से 1 जुलाई तक मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में खेली गई।      प्रतियोगिता में तीन लड़कियों कशिश 50 किलोग्राम वर्ग, श्रुति 63 किलोग्राम वर्ग व सुनिधि 57 किलोग्राम वर्ग में कांस्य पदक जीते। ज्ञात रहे कि तीनों लड़कियां जेएसडब्ल्यू की ओर से संचालित बॉक्सिंग शिखर केंद्र (Boxing Pinnacle Center) की है। इस प्रतियोगिता में जेएसडब्ल्यू शिखर केंद्र की छ: लड़कियो ने भाग लिया…

Read More

रिकांगपिओ, 29 जून : रविवार आधी रात को बिना कुछ बताए घर से निकला सापनी निवासी ठाकुर ज्ञान पुत्र देवचन्द अभी तक घर नहीं लौटा है। जिसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट पत्नी ने पुलिस स्टेशन करछम में दर्ज करवाई है। घर में एक बेटी, बेटा व तीन साल का मासूम बेटा पिता की राह ताक रहे हैं।      पुलिस को दी शिकायत में पत्नी ने बताया कि ज्ञान ठाकुर 40 साल के है जोकि कंप्यूटर इंजीनियर है। रविवार 25 जून को ज्ञान आधी रात से घर वालों को बिना कुछ बताए कहीं चला गया। परिजनों ने हर सम्भावित जगहों व नदी-नाले किनारे…

Read More

किन्नौर, 21 जून : जवाहर नवोदय विद्यालय रिकांगपिओ के प्राचार्य ने जानकारी देते हुए बताया कि जवाहर नवोदय विद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए छठी कक्षा में दाखिले हेतु ऑनलाइन आवेदन 10 अगस्त, 2023 तक कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि जिला किन्नौर में कक्षा पांचवी में अध्ययनरत समस्त पात्र एवं इच्छुक अभ्यर्थी प्रवेश परीक्षा के लिये आवेदन पत्र भर सकते हैं। उन्होंने बताया कि ऑनलाइन आवेदन नवोदय विद्यालय समिति की वेबसाइट www.navodaya.gov.in के माध्यम से कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि आवेदनकर्ता की जन्म तिथि 01 मई 2012 से 31 जुलाई 2014 के बीच होनी चाहिए। इसके अतिरिक्त अभ्यर्थी जिला…

Read More

रिकांगपिओ,13 जून :  मंगलवार सुबह बड़ा कम्बा से रिकांगपिओ आ रही परिवहन निगम (HRTC) की बस (HP 37 D 1453) के  ढांक से जा टकराई। हादसा बड़ा कम्बा संपर्क सड़क पर पेश आया। हादसे में परिचालक के पैर पर चोट लगी है। वहीं कुछ अन्य यात्रियों को भी चोट लगने की सूचना मिली है।    परिचालक व सवारियों को भावानगर हॉस्पिटल में प्राथमिक उपचार (first aid) दिया गया है। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। बस में चालक राजेंद्र व परिचालक गोल्डी के अलावा 24 यात्री बस में सफर कर रहे थे।  परिचालक गोल्डी ने कहा कि बस बड़ा कम्बा…

Read More