Author: जीता सिंह नेगी

किन्नौर,5 अक्तूबर : कमांडेंट 17वीं वाहिनी भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस बल किन्नौर बसन्त कुमार ने आज यहां बताया कि भारत सरकार एवं महानिदेशालय भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल द्वारा जिला किन्नौर के योग्य नवयुवकों/नवयुवतियों के लिए भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल में कांस्टेबल (जनरल डयूटी) के पदों की भर्ती 05 अक्तूबर से 25 अक्तूबर, 2023 तक 17 वीं वाहिनी भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस बल में आयोजित की जाएगी। उन्होंने बताया कि 05 अक्तूबर से 08 अक्तूबर, 2023 तक अभ्यर्थी अपना पंजीकरण करवा सकते हैं। 09 अक्तूबर से 14 अक्तूबर, 2023 तक शारीरिक दक्षता परीक्षण व दस्तावेज़ीकरण किया गया। 15 अक्तूबर,…

Read More

रिकांगपिओ, 27 सितंबर : जिला स्कूली क्रीड़ा संघ द्वारा सीनियर सेकेंडरी स्कूल ज्ञाबुंग के मिनी स्टेडियम में छात्राओं की पांच दिवसीय जिला स्तरीय अंडर-19 खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ जनजातीय सलाहकार परिषद सदस्य केसर नेगी ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान मुख्यातिथी ने स्कूली छात्राओं की मार्च पास्ट की सलामी भी ली। नेगी ने कहा कि स्पोर्ट्स से बच्चों के भीतर कॉम्पिटिशन की भावना उत्पन्न होती है। वहीं जीतने की भावना पैदा करती है। इस तरह के आयोजनों से बच्चों के भीतर छिपी प्रतिभा को निखारने का मौका मिलता है। इस तरह के आयोजन में डीपी,पीटीआई व…

Read More

किन्नौर, 22 सितंबर : उपायुक्त किन्नौर तोरुल रवीश ने शुक्रवार को निगुलसरी के सिंकिंग प्वाइंट का निरीक्षण किया और यातायात व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने निगुलसरी में यातायात पर संतुष्टि जताई और कहा कि स्थानीय प्रशासन और पुलिस प्रशासन के कारण क्षेत्र में सुचारू यातायात सुनिश्चित हो पाया है। उपायुक्त ने कहा कि निगुलसरी में राष्ट्रीय उच्चमार्ग अवरुद्ध होने के कारण पैदा हुई स्थिति से तत्परता से निपटने के लिए संबंधित विभागों द्वारा सराहनीय कार्य किया गया। उन्होंने कहा कि निगुलसरी में यातायात को सुचारू बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस एवं गृह रक्षक के जवानों की तैनाती की…

Read More

रिकांगपिओ, 19 सितंबर : जवाहर नवोदय विद्यालय किन्नौर की प्राचार्या शशि कांता कुमारी ने आज यहां बताया कि जिला में सत्र 2024-25 के लिए नवमी तथा ग्यारहवीं कक्षा में पार्श्व प्रवेश परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि 18 सितम्बर से 31 अक्तूबर, 2023 तक निर्धारित की गई है। उन्होंने बताया कि  ऑनलाइन आवेदन करने के लिए सभी पात्र अभ्यर्थी स्वयं, लोकमित्र केंद्र या अन्य किसी माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा नवोदय विद्यालय की वैबसाइट www.navodaya.gov.in अथवा नवमीं कक्षा के आवेदन के लिए के लिए https://cbseitms.nic.in/2023/nvsix तथा 11वीं कक्षा के लिए https://cbseitms.nic.in/2023/nvsxi_11  लिंक के  माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। उन्होंने बताया…

Read More

किन्नौर, 10 सितंबर : मंत्री जगत सिंह नेगी निगुलसरी में पहाड़ के दरकने से 400 मीटर अवरूद्ध NH-05 की बहाली के लिए तत्परता से दिन-रात स्वयं मौके पर पहुंच बहाली के कार्य का निरीक्षण कर रहे हैं। बहाली कार्य के लिए आवश्यक मशीनरी व अन्य उपकरण की उपलब्धता सुनिश्चित की गई हैं। जिसका उदाहरण है बहाली कार्य के लिए आरओसी मशीनों को उपलब्ध करवाना। मंत्री जगत सिंह नेगी ने गत दिवस पटेल इंजीनियरिंग लुहरी प्रोजेक्ट व भारतीय सेना पूह से सामंजस्य स्थापित कर उच्च तकनीक की आरओसी मशीनें मंगवाई।  मशीनें बहाली के कार्य में सुचारू रूप से कार्य कर रही…

Read More

रिकांगपिओ, 08 सितंबर : NH-5 निगुलसरी के पास पूरी तरह अवरुद्ध हो गया है। एनएच का करीब डेढ़ सौ मीटर सड़क का नामोनिशान नहीं है। जिस से जिला मुख्यालय रिकांगपिओ सहित स्पीति,काज़ा का संपर्क पूरी तरह से कट गया है।  बता दें कि पिछले कुछ दिनों से निगुलसरी के पास NH – 5 पर पहाड़ी से पत्थरों का गिरना जारी था। ऐतियातन प्रशासन ने वीरवार रात को इस स्थान पर वाहनो की आवाजाही पर रोक लगाई थी। वीरवार देर रात करीब साढ़े 11 बजे अधिक लैंड स्लाइड होने से मार्ग का करीब डेढ़ सौ मीटर सड़क पूरी तरह अवरुद्ध…

Read More

किन्नौर, 08 सितंबर : राजस्व, बागवानी एवं जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी शुक्रवार को निगुलसरी में राष्ट्रीय उच्चमार्ग-05 पर गत रात भारी भूस्खलन से सड़क कटने के कारण अवरुद्ध हुए यातायात का निरीक्षण करने पहुंचे। संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए। जनजातीय विकास मंत्री ने इस अवसर पर NH-05 के अधिकारियों व अन्य संबंधित विभाग के अधिकारियों को अवरूद्ध हुई सड़क को खोलने का कार्य युद्ध स्तर पर करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शीघ्र अति शीघ्र सड़क बहाली का कार्य पूर्ण किया जाना चाहिए ताकि लोगों की साल भर की मेहनत उनकी सेब व मटर…

Read More

रिकांगपिओ, 5 सितंबर : मूल प्रवाह अखिल भारत नेपाली एकता समाज नगर समिति रिकांगपिओ ने स्वयं धन राशि एकत्रित कर श्मशान घाट का रास्ता ठीक कर मानवता की मिसाल पेश की है। नेपाली एकता समाज रिकांगपिओ के सचिव मिथुन ने कहा कि प्रशासन से गुहार लगाने के बाद भी पावरी कचरा संयंत्र के पास खराब शमशान घाट के रास्ते को ठीक नहीं किया गया। मंगलवार को भारत नेपाली एकता समाज नगर समिति ने मानवता की मिसाल पेश की है। उन्होंने कहा कि पावरी(कचरा प्लांट) सड़क से नीचे शमशान घाट का स्थानीय लोग इस्तेमाल नही करते जिस कारण प्रवासी मजदूर के मृत्यु पर शमशान घाट का…

Read More

रिकांगपिओ, 2 सितंबर : किन्नौर जनपद के ठंगी गांव के समीप पिकअप के नदी में गिरने से दो व्यक्तियों की मौत होने का मामला सामने आया है। हादसे में मृतक की पहचान अनित राज (35) पुत्र स्वर्गीय हीरा लाल गांव ठंगी जिला किन्नौर व रमेश कुमार (22) पुत्र घन बहादुर नेपाल के रूप में हुई है। मिली जानकारी के मुताबिक पिकअप (HP27B2043) सड़क मार्ग से करीब 400 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में पिकअप ऊंची पहाड़ी से सीधी नदी में जा गिरी। स्थानीय ग्रामीणों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने मामला दर्ज…

Read More

रिकांगपिओ, 01 सितंबर : विदेशों में विशफुल-फिलिंग ज्वैल ऑफ इंडिया (Wishful-Filling Jewel of India) के नाम से प्रसिद्ध थुबतन नेगी रिन्पोछे दो माह के लिए यूरोप में बोन एवं बौद्ध धर्म से सम्बन्धित ज्ञान सांझा कर रहे हैं। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिला के लिप्पा गांव में जन्में गेशे थुबतन ज्ञालछन नेगी रिन्पोछेजी, विगत वर्षों के भांति इस वर्ष भी दो माह के लिए यूरोप के यात्रा पर हैं। वे यहाँ से 15 जुलाई को यूरोप के यात्रा पर गए थे एवं 15 सितम्बर के दिन स्वदेश लौटेंगे। विगत कई वर्षों से रिनपोछे जी, समय-2 पर रूस, यूरोप,…

Read More