Author: मेघ सिंह कश्यप

भुंतर : पुलिस ने पर्यटन नगरी मनाली के एक निजी होटल में चल रहे देह व्‍यापार का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने देह व्यापार के मामले में तीन को गिरफ्तार किया, जबकि दो युवतियों को पुलिस ने रेस्कयू किया है। एसपी गौरव सिंह ने बताया कि मनाली के अलेउ में एक निजी होटल में दबिश देकर देह व्यापार में संलिप्त कथित आरोपी रणजीत कौर, दीप सिंह और सुशील कुमार को गिरफ्तार किया है।    उन्होंने बताया कि देह व्यापार में संलिप्त दो व्यक्ति हिमाचल के हमीरपुर के हैं और एक महिला पंजाब से हैं। देह व्यापार में संलिप्त दो लड़कियों…

Read More

भुंतर : देवभूमि हिमाचल प्रदेश के बहुमुखी विकास को मद्देनजर रखते हुए जयराम सरकार ने बहुत ही सराहनीय कदम उठाया। इससे प्रदेश के किसानों की आर्थिकी भी सुदृढ़ होगी। राजस्थान की हर्बल कंपनी ने हिमाचल के साथ एक एमओयू साइन किया जो प्रदेश के किसानों को बहुत बड़ा रोजगार देने वाली है। इसी वर्ष नवंबर में आयोजित की जाने वाली ‛ग्लोबल इन्वेस्टर्स मीट’ से ठीक पूर्व ‛मिनी कॉन्क्लेव’ में राजस्थान की हर्बल कंपनी ‛विनायक हर्बल’ ने हिमाचल प्रदेश की वनौषधि संपदा के टिकाऊ उपयोग, उच्च हिमालय क्षेत्रों के पौधों के कृषिकरण, प्रसंस्करण, शोध, अनुसंधान एवं मूल्य संवर्द्धन की दिशा में…

Read More

भुंतर : जिला के गड़सा घाटी खोड़ा आगे के एक व्यक्ति ने खराब आटे का वीडियो वायरल कर फ्लोर मील, डिपो होल्डर और सरकार को सवालों के घेरे में खड़ा कर दिया है। वीडियो इतना वायरल हुआ कि खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के अधिकारियों के मोबाइल पर भी पहुंच गया।  जिला नियंत्रण खाद्य एवं आपूर्ति विभाग कुल्लू के पुरुषोत्तम ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच के आदेश दे दिए हैं।  उन्होंने कहा कि मामले की सत्यता को जानने के बाद इसमें जो भी दोषी पाया जाएगा उसके ऊपर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इस तरह की लापरवाही विभाग…

Read More

भुंतर: गड़सा घाटी खोड़ा के एक व्यक्ति ने खराब आटे का वीडियो वायरल कर डिपो होल्डर और सरकार को सवालों के घेरे में खड़ा कर दिया है। उक्त व्यक्ति वायरल वीडियो में कह रहा है कि हम गरीब दो अढाई सौ रुपए दिहाड़ी कमाते हैं। जब डिपो से राशन लाते हैं तो हमें ऐसा खराब आटा दिया जाता है। जिसे खाने से हमारा स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। वहीं उन्होंने बहुत बड़ी बात कही है कि इस आटे से बेहतर तो गरीबों को जहर ही दे दिया जाए, तो ठीक रहेगा। खराब आटे की बोरी का यह वीडियो व्हाट्स एप्प और फेसबुक…

Read More

भुंतर : कहते है अगर हौसलों में उड़ान हो तो इंसान बहुत कुछ कर सकता है। यहाँ हम बता रहे है जिला कुल्लू की ग्राम पंचायत हाट की रहने वाली एवं आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बजौरा की पूर्व छात्रा दीक्षा की। दीक्षा ने सोलन में 12 फरवरी 2019 को साईंस मैथमेटिक्स एंड ऐनवाइरमेंट एग्जीबिशन फ़ॉर चिल्ड्रन की  राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लिया। अब दीक्षा का चयन छत्तीसगढ़ में होने वाली राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता में हो गया है। दीक्षा ने इस प्रतियोगिता में रिसोर्स मैनेजमेंट में मल्टी इनोवेटिव चूल्हे का मॉडल तैयार किया था। इससे पहले भी दीक्षा ने दो…

Read More

भुंतर : पारला भुंतर से लापता नाबालिग का शव पंडोह डैम में मिलने के बाद अब मौत के कारणों का खुलासा नहीं हो पा रहा है। लड़की ने आत्महत्या की है या उसकी हत्या हुई है, इसकी पुष्टि के लिए पुलिस को अब फोरेंसिक रिपोर्ट का इंतजार है। एसपी गौरव सिंह का कहना है कि चिकित्सकों द्वारा दी गई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बताया गया है कि मृतक के शरीर पर कोई भी चोट का निशान नहीं है। बिसरे की रिपोर्ट अभी आना बाकी है। फोरेंसिक लैब को सैंपल भेजे हैं। एक-दो सप्ताह के अंदर फोरेंसिक लैब की रिपोर्ट आने पर…

Read More

भुंतर : कुल्लू जिला की विभिन्न सड़कों पर पड़े गड्ढे दुर्घटना को न्योता दे रहे हैं। बड़े दुख की बात है कि सरकार और विभाग का इस और बिल्कुल भी ध्यान नहीं है। प्रतिदिन हजारों वाहन रोड़ से गुजरते हैं चालकों व सवारियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जंप लगने से गाड़ियों के कल पुर्जे भी खराब हो रहे हैं, जिससे गाड़ी वालों व चालकों को भारी नुकसान झेलना पड़ रहा है। घाटी की ऊबड़-खाबड़ सड़कों पर दुर्घटना का अंदेशा लगातार बना रहता है। जनता काफी समय से रोड़ को ठीक करने के लिए विभाग से गुहार…

Read More

कुल्लू: जिला के मुख्य द्वार बजौरा में चोरों ने एक घर में खिड़की का शीशा तोड़ कर घर में रखे नगदी व गहनों पर हाथ साफ कर दिया। इस मामले की जानकारी देते हुए एसपी गौरव सिंह ने बताया कि बजौरा निवासी इंद्रदेव ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है कि वह पिछले दिनों चंडीगढ़ गया हुआ था।  वापिस घर आया  तो उसके देखा, घर की खिड़की का शीशा टूटा हुआ है। घर का ताला खोल अंदर देखा तो खिड़की के रास्ते अंदर घुस कर किसी ने नगदी और सोने के आभुषण चोरी कर लिये है। बजौरा निवासी को चंडीगढ़…

Read More

भुंतर : भुंतर में हुए भीषण अग्निकांड के पीड़ित प्रवासियों का दर्द देखते हुए महिला संगठनों ने मंत्री गोविंद ठाकुर से उनकी सहायता के लिए गुहार लगाई है। सोमवार को बेटी बचाव व महिला कल्याण समिति एवं बिटिया फाउंडेशन के बैनर तले एक प्रतिनिधिमंडल कुल्लू में मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर व सांसद रामस्वरूप शर्मा से रूबरू हुए। प्रतिनिधिमंडल ने भुंतर में हुए भीषण अग्निकांड में पीड़ित परिवारों की दयनीय हालत बारे अवगत करवाया। मंत्री गोविंद ठाकुर कुल्लू प्रवास पर पधारे थे। महिला संगठन के साथ मिलकर पीड़ित प्रवासियों ने अपनी आपबीती उन्हें सुनाई। उन्होंने बताया कि वह खुले आसमान के नीचे रहने…

Read More

भुंतर : भुंतर में सैनिक चौक के साथ अमर टैक्स कॉम्प्लेक्स के पीछे खोखो में आग लगने से लगभग एक दर्जन से अधिक खोखे व झुग्गियां जलकर राख हो गई। घटना लगभग 3:30 और 4:00 के बीच घटी। खोखो में आग इतनी तेजी से फैली की उसके साथ लगती झुग्गियां भी जलकर राख हो गई। झुग्गियां के अंदर रखा सामान जलकर राख हो गया है। झुग्गीवासी राजस्थान और पंजाब के रहने वाले हैं, लेकिन 30-40 सालों से यह भुंतर में ही रहते हैं। फेरी लगाकर वह अपनी रोजी रोटी कमाते है। यह लोग भुंतर मेला ग्राउंड में रेहड़ी फड़ी लगाकर कवाड़ के कपड़े आदि बेचने का काम करते हैं।…

Read More