भुंतर : पुलिस ने पर्यटन नगरी मनाली के एक निजी होटल में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने देह व्यापार के मामले में तीन को गिरफ्तार किया, जबकि दो युवतियों को पुलिस ने रेस्कयू किया है। एसपी गौरव सिंह ने बताया कि मनाली के अलेउ में एक निजी होटल में दबिश देकर देह व्यापार में संलिप्त कथित आरोपी रणजीत कौर, दीप सिंह और सुशील कुमार को गिरफ्तार किया है।
उन्होंने बताया कि देह व्यापार में संलिप्त दो व्यक्ति हिमाचल के हमीरपुर के हैं और एक महिला पंजाब से हैं। देह व्यापार में संलिप्त दो लड़कियों को पुलिस ने रेस्क्यू किया है। एसपी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच करने में जुटी है। आरोपितों को जल्द कोर्ट में पेश किया जाएगा। जिसमें अर्जीत कौर निवासी (पंजाब) उम्र 40 वर्ष, चमन दीप निवासी बड़सर (हमीरपुर) उम्र 25 वर्ष, सुशील कुमार निवासी विजड़ी (हमीरपुर) उम्र 32 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया है।
एक आरोपी चमनदीप को गिरफ्तार कर स्विफ्ट (एचपी 72-9553) को भी जब्त किया है। महिला 8 हजार में पेश की गई थी। वहीं लड़की का सौदा 16000 में किया था। यह रकम मुख्य आरोपी से बरामद कर ली है। पुलिस ने दबिश के दौरान गुजरात व लुधियाना की दो लड़कियों को रेस्क्यू भी किया है।