Author: मेघ सिंह कश्यप

भुंतर : जिला कुल्लू के जिया गांव से लापता एक महिला अढ़ाई महीने बाद घर लौटी है। बताया जा रहा है कि महिला मजदूरी करने केलांग चली गई थी, जहां मोबाईल में सिग्नल न होने के चलते महिला परिजनों से संपर्क नहीं कर पाई, जिसके बाद परिजन महिला को गुमशुदा समझ बैठे और पुलिस से भी गुहार लगाई। जानकारी अनुसार रूपी देवी पत्नी स्व. राम दास अढाई महीने से लापता थी जो अचानक आज बुधवार को घर पहुंच गई। इतने महीनों के बाद रूपी देवी को देख सभी हक्के-बक्के रह गए। वहीं घर पहुंचने पर परिजनों का खुशी का ठिकाना…

Read More

भुंतर : अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा में जेब कतरी महिलाओं का दल सक्रिय हो गया है। पुलिस ने दशहरे पर्व को देखने आई तमाम जनता को सतर्क रहने के लिए आगाह किया है। बुधवार को जेब कतरी महिलाओं का एक दल पुलिस के हत्थे चढ़ा। यह महिलाएं भीड़भाड़ वाले इलाकों में घुसकर भीड़ का फायदा उठाकर जेब काटने की घटनाओं को अंजाम दे रही थी।        पुलिस की एक टीम सादी वर्दी में संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर रखने के लिए लगाई गई है। संदिग्धों पर नजर रखने वाली टीम द्वारा बस स्टैंड सरवरी के पास जेब कतरी महिलाओं को…

Read More

भुंतर:  वैज्ञानिक युग में इंसान ने बड़े-बड़े आविष्कार कर डालें है । किसी में कुछ करने की इच्छा शक्ति व जनून हो तो इंसान बड़े-बड़े कारनामे कर दिखाता है ,नामुमकिन कार्य को भी मुमकिन बना देता है । इसी तरह का एक कारनामा भुंतर स्थित कहूधार गांव छोटा भुईन के बलवीर सिंह ने कर दिखाया । बलवीर सिंह ने अपने पुराने बजाज चेतक स्कूटर के खराब  इंजन से जुगाड़ फिट कर एक पावर टिल्लर तैयार कर दिया। इस कामयाबी के बाद बलवीर की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। यही नहीं इस पावर टिल्लर से वह अब खेतों में हल चला…

Read More

भुंतर : गड़सा घाटी में बाल विवाह रुकवाया गया है। विभाग की सतर्कता से एक कच्ची कली को समय से पहले शादी के बंधन में बंधने से रोक लिया गया। कार्यक्रम अधिकारी वीरेंद्र सिंह आर्य के नेतृत्व में जिला की गड़सा घाटी में शादी के फेरे लेने से पहले ही बाल विवाह को रुकवा दिया गया। जानकारी के अनुसार गड़सा घाटी के एक गांव में जिला कार्यक्रम अधिकारी को बाल विवाह होने की जानकारी मिली। जिस पर वीरेंद्र आर्य ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उस घर में दलबल के साथ दबिश दी।    जांच करने पर पाया गया कि दुल्हन 17…

Read More

भुंतर : पुलिस ने जुआ खेलने के आरोप में पांच जुआरियों को धरा है। इस मामले में मकान मालिक के खिलाफ भी मामला दर्ज किया किया गया है। पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने बताया कि भुंतर थाने के प्रभारी नागदेव की अगुवाई में पुलिस दल ने गुप्त सूचना के आधार पर भुंतर के साथ लगते त्रैहण गांव के एक घर में छापामारी करते हुए पांच जुआरियों को जुआ खेलते हुए पकड़ा। जिनसे 80 हजार 730 रूपये भी जब्त किए गए। उन्होंने बताया कि जुआ खेलने के आरोप में धरे गए आरोपियों की पहचान बेलीराम टील पिपलागे भुंतर, योगराज चौंग जलुग्रां, राजकुमार हुरला,…

Read More

भुंतर : कुल्लू पुलिस ने नशेडिय़ों पर शिकंजा कसा हुआ है। एक के बाद एक नशे की खेप पुलिस पकड़ रही है। कुल्लू के नशेड़ी अब दर्द घबराहट दूर करने वाली दवाइयों का सेवन कर रहे हैं। यह दवाइयां बिना डाक्टर की सलाह से कोई भी नहीं खरीद सकता है फिर भी नशे के सौदागर ऐसा नशा बेच रहे हैं। अब हिमाचल प्रदेश के कुल्लू पुलिस ने एक बार फिर नशीली दवाइयों की खेप बरामद की है।    अलग-अलग मामलों को जोड़ते हुए पुलिस ने पतलीकूहल में दो लोगों से 824 नशे के कैप्सूल व 48 टैबलेट ट्रामाडोल, अल्प्राजोलम 10…

Read More

भुंतर: समूची घाटी के देवी-देवताओं ने अंतर्राष्ट्रीय दशहरा उत्सव मनाने के लिए अपनी तैयारियां पूरी कर दी हैं। पुजारियों ने अपने-अपने देव रथों को सजानां शुरू कर दिया है। वहीं प्रशासन ने भी अंतर्राष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव के लिए कमर कस ली है। दशहरा उत्सव में अच्छी व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस की फौज भी तैयारी में जुटी है। ड्रोन के जरिए तीसरी आंख की नजर सभी पर रहेगी। पार्किंग व यातायात को सुचारू रखने के भी प्रशासन की ओर से पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं।     दशहरा उत्सव में सुंदरता बनाए रखने लिए तथा स्वछता का…

Read More

भुंतर: पुलिस नशा माफिया को सलाखों के पीछे धकेलने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है। नशे के व्यापारियों पर लगातार शिकंजा कसा गया है। लेकिन बाबजूद इसके नशे का कारोबार बंद होने का नाम नहीं ले रहा है। वीरवार तड़के 4 बजे बंजार पुलिस ने गुशैणी रोड़ बंजार के पाहली में गश्त के दौरान एक कार को रोका जो गुशैणी से मंडी की तरफ आ रही थी। उसमें बैठे लोग पुलिस को देख घबरा गए, पुलिस ने आशंका के आधार पर जब उसकी तलाशी ली तो गाड़ी से नशे की खेप बरामद की गई। पुलिस ने दोनों व्यक्तियों के खिलाफ…

Read More

भुंतर : कुल्लू जिला में बादल फटने का सिलसिला कई वर्षों से शुरू है। सबसे पहला बादल पार्वती वैली स्थित शाट नाला में फटा था। शाट नाले में पड़े बड़े-बड़े पत्थर और पहाड़ियों में लगे मिट्टी के निशान उस मंजर की याद ग्रामीणों को आज भी दिलाते हैं। जलवायु परिवर्तन स्टडीज की पार्वती यात्रा पर आए सेंटर फॉर मीडिया स्टडीज टीम, जलवायु विभाग के विशेषज्ञ व देश के विभिन्न क्षेत्र से आए हुए पत्रकारों के सामने ग्रामीणों ने बाढ़ का दर्द बयान किया।    बुजुर्ग ग्रामीण कमल चंद ने बादल फटने की घटना बारे जानकारी देते हुए कहा कि 11…

Read More

भुंतर : एक तरफ प्रदेश सरकार नशे के खिलाफ जंग लड़ रही है तो वहीं दूसरी ओर प्रदेश में नशे के कारोबार में लगे स्थानीय व बाहरी क्षेत्र के लोग बाज नहीं आ रहे हैं। ताजा मामले में मणिकर्ण घाटी के चोज गांव में ऊपर की पहाडिय़ों में गौहर नामक स्थान पर नेपालियों द्वारा चरस मल कर रखने की गुप्त सूचना पुलिस को मिली। सूचना मिलते ही पुलिस टीम रात के अंधेरे में पौने 2 बजे ही मौके की ओर रवाना हो गई, जो सुबह 6 बजे वहां पहुंची। पुलिस टीम ने वहां कई नेपाली व 10-12 साल के बच्चों…

Read More