Author: अमरप्रीत सिंह

अमरप्रीत ने टीवी चैनल जी हिमाचल, न्यूज़ 18 नेटवर्क, में कार्य किया है और अब एम.बी.एम. के साथ सोलन जिला से संवाददाता के रूप में कार्यरत है |

सोलन, 08 फरवरी : हिमाचल प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के चक्का रोड में वीरवार शाम निर्माणाधीन भवन के लेंटर की शटरिंग लगाने के दौरान हादसा पेश आया है। करीब 6 बजे के आसपास हुए हादसे में 4 मजदूरों को चोटें आई हैं। गनीमत रही कि हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक निर्माणाधीन भवन की शटरिंग बांधने में 4 मजदूर लगे हुए थे। शायद, शटरिंग की नीचे की स्पोर्ट हिलने के कारण हादसा हुआ। शटरिंग के गिरते ही मलबे में चार मजदूर दब गए। सूचना मिलते ही बद्दी के पुलिस अधीक्षक मोहित चावला ने भी घटनास्थल का जायजा लिया। ठेकेदार के…

Read More

सोलन, 7 फरवरी : नालागढ़ उपमंडल की ग्राम पंचायत ढांग निहली की तत्कालीन महिला सचिव के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दायर किया गया है। पुलिस के साथ-साथ खंड विकास कार्यालय नालागढ़ भी जांच करेगा। महिला सचिव के खिलाफ 4.45 लाख रुपए की सरकारी राशि की हेराफेरी करने का आरोप है। जानकारी के मुताबिक विभागीय जांच में पंचायत सचिव मोनिका देवी को दोषी पाया गया था। इसके बाद महिला सचिव को निलंबित भी कर दिया गया। आरोप है कि सचिव ने पंचायत प्रधान के जाली हस्ताक्षर के सहारे पौने 5 लाख रुपए के घोटाले को अंजाम दिया था। खंड विकास अधिकारी…

Read More

सोलन, 6 फरवरी : मौजूदा समय में एक इंच भूखंड को हासिल करने के मकसद से भाई-भाई का दुश्मन बन जाता है। यहां तक की कई मर्तबा खूनी संघर्ष भी सामने आता है। इसके विपरीत हिमाचल प्रदेश के नालागढ़ उपमंडल के खेड़ा गांव के दो सगे भाईयों ने न केवल समूचा जीवन आपसी स्नेह व प्रेम से गुजारा, बल्कि संसार को अलविदा भी एक साथ कह दिया। समूचे इलाके में भाईयों के अटूट प्रेम की बात चर्चा में है। भाईयों के जीवन की ये अनोखी दास्तां भी बन गई है। एक ही परिवार की दो बेटियों से…

Read More

सोलन, 4 फरवरी : पिंजौर-परवाणू बाईपास पर टिपरा के समीप शनिवार को शिमला की ओर जा रही एक बाइक के दुर्घटनाग्रस्त होने से 23 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि अन्य युवक घायल हुआ है। मृतक चम्बा का रहने वाला था और हरियाणा के पंचकूला स्थित रायपुर रानी की एक औद्योगिक इकाई में कार्यरत था। जानकारी है कि मृतक अपने दोस्तों के साथ शिमला घूमने जा रहा था, इसी बीच दुर्घटना का शिकार हो गया। जानकारी के अनुसार पुलिस थाना परवाणू में अंकुर ठाकुर बताया कि मृतक हरिपुर तहसील रायपुर रानी जिला पंचकूला की कंपनी में प्रिंटिंग का काम करता…

Read More

सोलन, 2 फरवरी : परवाणू थाना के अंतर्गत सेक्टर दो स्थित ग़ज़ल होटल में चल रहे सेक्स रैकेट का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। वहीं पुलिस ने होटल के मालिक मोहन कुमार तुली व एक महिला को गिरफ्तार किया है। बता दें कि बीती रात परवाणू पुलिस गश्त पर थी। इस दौरान पुलिस को सूचना मिली कि परवाणू के एक होटल ग़ज़ल में देह व्यापार का कार्य चल रहा है। इस पर पुलिस ने अपने ही एक पुलिस कर्मी को नकली ग्राहक बनाकर व कुछ पैसे चिन्हित कर होटल गज़ल में भेजा। पुलिस थाना प्रभारी फूल चंद की अगुवाई…

Read More

सोलन, 02 फरवरी : बरोटीवाला में उद्योगपति से 8.46 लाख की ऑनलाइन धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पुलिस ने उद्योगपति की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार पुलिस को दिए बयान में प्रथम इण्डस्ट्रीज बरोटीवाला के मालिक पवन पाण्डे ने बताया कि मोबाइल पर मैसेज व एलएलपी सप्लायर के रूप में अपना परिचय दिया और साथ में व्यापार करने का सुझाव रखा। उन्होंने अपनी कंपनी का नाम “श्री इण्टर प्राइजेज” बताया जोकि वर्धमान सोसायटी यूनिवर्सिटी रोड राजकोट के समीप है। शातिरों ने फोन किया और कहा कि एलएलपी मैटेरियल मिलेगा व पेमेंट भी…

Read More

सोलन,02 जनवरी : पुलिस थाना बरोटीवाला के तहत सड़क दुर्घटना का मामला सामने आया है। दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार मृतक के बेटे ने पुलिस को बयान में बताया कि उसके पिता अपनी भैंस को चराने खड्ड की तरह जा रहे थे। इसी दौरान एक गाड़ी ने उन्हें टक्कर मार दी और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसके बाद उन्हें उपचार के लिए बद्दी के निजी अस्पताल ले जाया गया। गंभीर हालत में देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें नालागढ़ अस्पताल…

Read More

सोलन, 31 जनवरी : 12 साल की बच्ची के जीवन में अचानक ही कठोर लम्हा आ गया। मासूम बेटी को दाहिना हाथ खोना पड़ा। यकीन मानिए, 12 साल की आन्या ने हौसले व माता-पिता के आशीष से मुश्किल चुनौती को हरा डाला। मेंटल ट्रामा से उबर कर मौजूदा में बेटी माता-पिता के अलावा प्रदेश को भी गौरवान्वित कर रही है। माउंट एवरेस्ट पर फतेह पाने वाली दिव्यांग अरुणिमा सिन्हा (Arunima Sinha) भी एक भयंकर हादसे की शिकार हुई थी। विश्व में माउंट एवरेस्ट पर चढ़नी वाली पहली विकलांग युवती ने ये भी कहा था कि जब आपको कुदरत भयंकर हादसे…

Read More

सोलन, 28 जनवरी : नालागढ़ के तहत आने वाले गांव गुरीवाला के सैनिक मनी सिंह को बहादुरी के लिए सेना मैडल गैलेंट्री अवार्ड से सम्मानित किया गया है। बता दें कि राष्ट्रीय राइफल में बतौर सैनिक सेवाएं दे रहे मनी सिंह को यह अवार्ड राष्ट्रपति द्वारा दिया गया है। गौरतलब है कि मनी सिंह ने श्रीनगर (Srinagar) में सोफिया ऑपरेशन के दौरान 22 जून, 2022 को दो आतंकियों को सर्च ऑपरेशन के बाद खोज कर मारा था। वहीं मनी सिंह के बड़े भाई भी आर्मी (Army) से कुछ समय पहले ही रिटायर हुए हैं। बता दें कि मनी सिंह किसान गोपाल चंद के…

Read More

सोलन, 26 जनवरी : पुलिस चौकी चायल के तहत एक दर्दनाक हादसा पेश आया है। हादसे में एक स्कूटी चालक की दर्दनाक मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि हादसा तेज रफ्तारी के कारण पेश आया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मोतीराम निवासी कंडाघाट अपनी स्कूटी (HP-13-6521) चायल से अश्वनी खड्ड रोड़ पर जा रहा था। इस दौरान गांव झाजा के पहुँचा तो यहां उसकी स्कूटी हादसे का शिकार हो गई। स्थानीय लोगों द्वारा व्यक्ति को घायल अवस्था में अस्पताल लाया गया जहां उसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। हादसा मोतीराम द्वारा अपनी स्कूटी को…

Read More