Author: अमरप्रीत सिंह

अमरप्रीत ने टीवी चैनल जी हिमाचल, न्यूज़ 18 नेटवर्क, में कार्य किया है और अब एम.बी.एम. के साथ सोलन जिला से संवाददाता के रूप में कार्यरत है |

सोलन, 6 मार्च : डॉ. यशवंत सिंह परमार औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय नौणी में गंदा पानी पीने से एक छात्रा की भी मौत हो चुकी है। कई छात्र पीलिया की चपेट में है। इसके चलते विश्वविद्यालय प्रशासन की लगातार अनदेखी से छात्रों में खासा रोष है। इसी के विरोध में सोमवार को छात्रों ने विश्वविद्यालय प्रबंधन के खिलाफ धरना प्रदर्शन कर नारेबाजी की। उनका कहना था कि प्रशासन ने अगर ध्यान दिया होता तो आज तक यह सब देखने को नहीं मिलता, और छात्रों को सड़कों पर न उतरना पड़ता।  दिन प्रतिदिन पीलिया फैल रहा है। विश्वविद्यालय के छात्रों का आरोप है कि गंदा पानी पीने की वजह से एक छात्रा…

Read More

सोलन, 6 मार्च : जनपद में दाड़लाघाट की ग्राम पंचायत रौडी में उप प्रधान पर जानलेवा हमले का वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें पहले उप प्रधान को थप्पड़ मारे जा रहे हैं। इसके बाद उप प्रधान पर गैंती से हमला कर दिया गया। मौके पर मौजूद लोगों के रोंगटे उस समय खड़े हो गए, जब गैंती से हमले के बाद उप प्रधान पैरापिट से नीचे ढांक की तरफ लुढ़क गया। आरोप है कि उप प्रधान जीत राम कार्य के सिलसिले में सुबह के वक्त घर से निकला था। इसी दौरान सुल्ली गांव के यशपाल ने उस पर हमला कर…

Read More

सोलन, 4 फरवरी : अर्की में भराड़ीघाट सड़क पर डमलाना घाटी के समीप बस और बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया। मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार दोपहर को पीपलूघाट की तरफ बच्चों को लेकर जा रही स्कूल बस (HP 11A 2087) की बाइक (HP 66A1846) से टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान निकेतन (20) निवासी अर्की के रूप में हुई है। लोगों का कहना…

Read More

सोलन, 3 मार्च : शुक्रवार शाम जिला के रबोन में ट्रक ने सड़क क्रॉस कर रहे व्यक्ति को कुचल दिया। मृतक की पहचान 52 वर्षीय काली बहादुर निवासी नेपाल के रूप में हुई। बताया जा रहा है कि चालक ट्रक समेत मौके से फरार हो गया था, जिसके बाद पुलिस ने चालक को चम्बाघाट में काबू किया। जानकारी के अनुसार रबोन में ट्रक ने सड़क क्रॉस कर रहे व्यक्ति को कुचल दिया। स्थानीय लोगों की मदद से 108 एम्बुलेंस की मदद से घायल को क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी है कि ट्रक (NL01F 9216) शिमला की तरफ जा रहा था। उधर, एएसपी अजय कुमार राणा ने पुष्टि…

Read More

सोलन, 3 फरवरी : बरोटीवाला पुलिस ने ऑनलाइन ठगी के मामले में कामयाबी हासिल की है। मामला 22 जनवरी 2022 का है। सुखविंदर नामक व्यक्ति ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी कि 25 अक्तूबर 2021 को उनके मोबाइल पर एक लिंक आया, जिसमें एक अनजान व्यक्ति ने कहा कि ऑनलाइन गेम खेलते है। सुखविंदर ने जैसे ही लिंक खोला तो उसके खाते से 1 लाख 10 हजार रुपए निकाल लिए गए। सुखविंदर की शिकायत पर बरोटीवाला पुलिस ने बद्दी साइबर सेल की मदद से कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस थाने के एसएचओ श्यामलाल ने बताया कि आरोपी मुफीद आलम…

Read More

सोलन, 2 मार्च : नालागढ़ के बघेरी में अल्ट्राटेक सीमेंट कंपनी के समीप एक ट्रक (HP 11C-8123) ड्राइवर का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक चालक की पहचान सुनील कुमार गांव मालकपुर रोपड़ पंजाब के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार देर शाम जब ग्रामीण साथ लगते गुरुद्वारा में माथा टेकने के लिए जा रहे थे, तो उनकी नजर सड़क के साथ नाले में पड़े एक व्यक्ति के शव पर पड़ी। जिसके बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना चेक पोस्ट पुलिस बघेरी को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। बताया जा रहा है कि चालक बरमाणा से ट्रक लोड करके बघेरी…

Read More

सोलन, 02 मार्च : उप निदेशक शिक्षा (प्रारम्भिक) सोलन ने जानकारी देते हुए बताया कि हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा उप निदेशक शिक्षा (प्रारम्भिक) सोलन के माध्यम से कार्यालाय में शास्त्री/प्राच्य अध्यापक (ओ.टी) बैकलोग के 02 पदों व भाषा अध्यापक (एल.टी) बैकलोग के 03 पदों के लिए बैच बाइज़ भर्ती अनुबंध आधार पर की जा रही है। उन्होंने कहा कि पदों के लिए काउंसलिंग 04 मार्च, 2023 को प्रातः 10ः30 बजे उप निदेशक शिक्षा (प्रारम्भिक) सोलन के कार्यालय में आयोजित होगी। उन्होंने कहा कि शास्त्री/प्राच्य अध्यापक (ओ.टी) बैकलोग में 2008 बैच के अन्य पिछड़ा वर्ग (बीपीएल) के लिए 01 पद तथा डब्ल्यूएफएफ…

Read More

सोलन, 02 मार्च : बद्दी के लेही गांव के रहने वाले दारा सिंह का कोई भी सुराग नहीं लग पाया है। दारा सिंह की तलाश में उसके परिजन दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर है। इसी के चलते उनके परिजन पुलिस थाना बद्दी पहुंचे। जहां उन्होंने पुलिस के उच्चाधिकारियों से दारा सिंह को जल्द ढूंढ़ने की गुहार लगाई है। दारा सिंह के माता-पिता ने मीडिया से बातचीत में बताया कि दारा सिंह को लापता हुए तकरीबन 40 घंटे से ज्यादा हो गए है। लेकिन उसका अभी तक कोई सुराग नहीं लग पा रहा है। जिसको लेकर परिजनों ने पुलिस…

Read More

सोलन, 28 फरवरी : हिमाचल प्रदेश के खुम्ब निदेशालय चम्बाघाट (ICAR-Directorate of Mushroom Research) ने मशरूम की एक नई प्रजाति ऐनाॅकी (Enoki) विकसित की है। दिलचस्प ये है कि इसका उत्पादन 20 से 22 डिग्री तापमान में किया जा सकता है। देवभूमि ने पहले ही कम ऊंचाई के इलाकों में सेब की बागवानी पर पहले ही सफलता हासिल की हुई है, लेकिन अब उच्च तापमान पर मशरूम की खेती भी संभव हो पाएगी। खुंब निदेशालय के वैज्ञानिको (Scientists) ने इसे लकड़ी के बुरादे पर तैयार किया हैं। शोध (Research) में नई किस्म को सफेद रंग भी दिया…

Read More

सोलन, 27 फरवरी : औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के काठा नाले के समीप एक शव बरामद होने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार प्रवासियों ने शव मिलने की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर लोगों की मदद से शव को बाहर निकाला। देखने में शव दो से तीन दिन पुराना लग रहा था। गली-सड़ी हालत में होने की वजह से शव की शिनाख्त नहीं हो पा रही है। वहीं पुलिस को शव के पास ख़राब मोबाइल भी मिला है, जिसकी जांच की जा रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए…

Read More