मंडी, 28 नवंबर : जिला मुख्यालय के पत्रकार एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया प्रेस क्लब मंडी के संस्थापक अध्यक्ष मुनीष सूद ने महिलाओं से शौचालय के नाम पर वसूले जाने वाले पैसों को लेकर सोशल मीडिया पर एक मुहिम छेड़ी। इस मुहिम को नगर निगम मंडी के नेला वार्ड से पार्षद राजेंद्र मोहन ने सहयोग दिया और नतीजा यह निकला कि नगर निगम मंडी ने शहर के सभी शौचालयों में महिलाओं से कोई शुल्क न लेने का निर्णय ले लिया हैं।
मुनीष सूद सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहते हैं और समाज से जुड़े मुद्दों को उठाते रहते हैं। शौचालयों में महिलाओं से वसूले जाने वाले शुल्क को लेकर भी उन्होंने एक मुहीम छेड़ी। पिछले कल यानी शनिवार को नगर निगम मंडी का जनरल हाउस था जहां पर नेला वार्ड से पार्षद राजेंद्र मोहन ने मुनीष सूद द्वारा छेड़ी गई मुहिम का जिक्र किया और इस सुविधा को नि शुल्क की मांग उठाई। नगर निगम मंडी ने तुरंत प्रभाव से यह इस सुविधा को महिलाओं के लिए निशुल्क करने का निर्णय ले लिया। मुनीष सूद ने इस बात पर प्रसन्नता जताई और इसके लिए नगर निगम मंडी और पार्षद राजेंद्र मोहन का आभार जताया।
वहीं राजेंद्र मोहन ने बताया कि उन्होंने इस विषय को जनरल हाउस में उठाया था और मुनीष सूद द्वारा छेड़ी गई मुहीम का भी जिक्र किया था। उन्होंने भी इस सुविधा को निशुल्क करने के लिए नगर निगम का आभार जताया है।