सोलन : हिमाचल प्रदेश विद्युत बोर्ड लिमिटिड द्वारा उन उपभोक्ताओं के विद्युत कुनेक्शन काट दिए जाएंगे, जिन्होंने जनवरी माह में अपने बिजली के बिल जमा नहीं करवाए हैं। यह जानकारी आज यहां प्रदेश विद्युत बोर्ड निगम लिमिटिड के सहायक अभियंता आर. विदुर ने दी।
उन्होंने कहा कि काटे जाने वाले कनेक्शन की कुल संख्या 203 है। उपभोक्ताओं द्वारा जमा न करवाई गई कुल राशि 29,07,583 रुपए है। इनमें 84 घरेलू उपभोक्ता हैं। इनकी कुल राशि 07,12,085 रुपए है। कुल उपभोक्ताओं में से 92 व्यवसायिक उपभोक्ता हैं। इनकी कुल राशि 11,53,998 रुपए है। अन्य 27 उपभोक्ताओं की राशि 10,41,500 रुपए है।उन्होंने कहा कि 24 फरवरी, 2020 को एक काउंटर सेर चिराग (जौणाजी) और एक काउंटर ब्रूरी में लगाया जाएगा। उन्होंने उपभोक्ताओं से आग्रह किया कि अपने बिजली बिल जमा करवाने के साथ-साथ वे अपने मोबाईल नम्बर भी कार्यालय में दर्ज करवा दें। उन्होंने कहा कि उपभोक्ता अपने बिल उपभेाक्ता आईडी के माध्यम से पेटीएम, एमाजाॅन, गूगल-पे, भीम ऐप, फोन पे तथा विद्युत बोर्ड की वैबसाईट पर भी जमा करवा सकते हैं।
Latest
- राष्ट्रीय देव भूमि पार्टी के शिमला संसदीय सीट से प्रत्याशी सुरेश कुमार ने भरा नामांकन
- शिमला : राज्यपाल ने किया तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सेमिनार का शुभारंभ
- भाजपा ने धनबल से हिमाचल पर थोपा चुनाव,अब हरियाणा में अस्थिर हुई सरकार
- 23-24 मई को पीठासीन, सहायक पीठासीन व मतदान अधिकारियों का होगा दूसरा पूर्वाभ्यास
- शिमला : युवक ने पैदल जा रही युवती से की छेड़खानी, मामला दर्ज