कुल्लू : जिला के दुर्गम क्षेत्र शाक्टी मरौड में पोलियो डयूटी पर जा रही आंगनवाड़ी वर्कर गीता देवी की जान जाने के बाद प्रशासन ने उसके परिवार को सम्मानित किया है। गीता देवी पिछले दिनों पोलियो अभियान की डयूटी के दौरान संकरे और खतरनाक रास्ते से होकर जाते हुए फिसल गई थी। जिससे उसकी मौत हो गई थी। उसके बाद प्रशासन ने गीता देवी के परिवार को गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान सम्मानित किया।
ढालपुर मैदान में आयोजित जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान कृषि मंत्री राम लाल मारकंडा के हाथों जिला प्रशासन ने गीता देवी के पति भाग चंद, बेटी हर्षा और बेटे भुपेंद्र को सम्मानित किया। सम्मान ग्रहण करते हुए गीता देवी की बेटी हर्षा देवी की आंखें छलक पड़ी।