एमबीएम न्यूज़/ कुल्लू
भुंतर क्षेत्र में एक महिला ने मिट्टी तेल छिड़कर खुद को आग लगा ली। जिससे वह बुरी तरह से झुलस गई है। जिस कारण उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। हालांकि गंभीर हालत में उसे 108 के माध्यम से क्षेत्रीय अस्पताल लाया गया। मगर महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे पीजीआई रैफर कर दिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार महिला की पहचान सोनम डोलमा 45 वर्ष के रूप में हुई है। जो करीब 80 प्रतिशत झुलस गई है। ऐसे में उसे पीजीआई के लिए रैफर कर दिया है। पुलिस मामले की छानबीन करने में जुट गई है। महिला ने ये कदम क्यों उठाया इसकी पुलिस गहनता से छानबीन कर रही है।
Latest
- सतीवाला पहुंची राजस्थान की उप मुख्यमंत्री, डाॅ. बिंदल ने सुक्खू सरकार को बताया काॅमेडियन
- नाहन : 10वीं के परिणाम में छाए करियर अकादमी के छात्र, 12 ने झटके 95% से अधिक अंक
- डॉक्टर बनना चाहती है हिमाचल में 10वीं की टॉपर रिद्धिमा शर्मा
- उत्तराखंड न्यायिक सेवा में हिमाचल के विशाल ठाकुर ने किया टॉप
- मुख्य सचिव ने की लोकसभा निर्वाचन-2024 की तैयारियों की समीक्षा