एमबीएम न्यूज़ /शिमला
हिमाचल में लोकसभा चुनाव के चलते पिछले 75 दिनों से जारी आदर्श आचार संहिता समाप्त हो गई है। केंदीय चुनाव आयोग ने रविवार को आचार संहिता हटाने की घोषणा की। ऐसे में अब प्रदेश में विकास कार्यों को पुनः गति मिलेगी और लंबे अंतराल के बाद राज्य सचिवालय में रौनक लौटेगी। सोमवार को कई कैबिनट मंत्रियों की सचिवालय में मौजूदगी की उम्मीद है। हालांकि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर शिमला से बाहर हैं और उनके अगले चार-पांच दिन बाद शिमला पहुंचने की संभावना है।
मुख्यमंत्री के लौटने के बाद राज्य कैबिनट की बैठक बुलाई जाएगी। सूत्रों के मुताबिक अचार संहिता हटने के बाद बड़ा प्रशासनिक व पुलिस फेरबदल किया जा सकता है। कई जिलों के डीसी,एसपी और अहम पदों पर बैठे अधिकारियों को स्थानांतरित किया जाएगा। यह भी जानकारी मिली है कि आगामी दिनों में सरकार विभिन्न विभागों में रिक्त पड़े पदों को भी प्रमुखता से भरेगी।
बता दें कि निर्वाचन आयोग ने बीते दस मार्च को सत्रहवीं लोकसभा चुनाव की घोषणा की थी। इसके साथ ही पूरे देश में आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू कर दी गयी थी। आचार संहिता के चलते प्रदेश के विकास कार्यों पर विराम लग गया था।
Latest
- मंडी : चंडीगढ़-मनाली NH पर 4 मील के पास धंसने लगा हाईवे, डंगे में पड़ी बड़ी-बड़ी दरारें…
- विश्व कप क्रिकेट के बाद अब Euro Cup 2024 की खुमारी, पढ़िए अंक तालिका….
- पांवटा साहिब : नॉर्थ इंडिया का प्रतिनिधित्व करेंगी TSH की तीन छात्राएं
- मंडी : पिछली बरसात के मलबे की वस्तुस्थिति सामने आने के बाद खानापूर्ति में जुटी KMC कंपनी
- 7 जुलाई को कोलर में विशाल दंगल, 6 से 60 साल के प्रतिभागी ले सकते हैं भाग…