एमबीएम न्यूज़ /नाहन
सिरमौर रियासत के अंतिम शासक राजेंद्र प्रकाश की दोहती दीया कुमारी 17वीं लोकसभा में सांसद बनी हैं। 16 मई 2013 को रियासत के शाही महल में छोटे बेटे लक्ष्यराज का मंगलतिलक आयोजित हुआ था। हालांकि सामान्य तौर पर राजघरानों के राजतिलक की परंपराएं अब कोई मायने नहीं रखती हैं,लेकिन राजघरानों में आज रिवायत जारी है। उस समय लक्ष्यराज की उम्र 9 साल थी। नानी पदमिनी देवी इस कार्यक्रम की अहम सूत्रधार थी। कार्यक्रम में 40 राजघरानों के अलावा फिल्मी सितारे भी पहुंचे थे।
खास बात यह है कि दीया कुमारी जयपुर राजघराने की दूसरी सदस्य हैं, जिसे सांसद बनने का गौरव हासिल हुआ है। इससे पहले दादी राजमाता गायत्री देवी लोकसभा के लिए चुनी गई थी। राजस्थान की राजसामंद सीट से दीया कुमारी ने 69.61% वोट हासिल किए। संभव है कि जीत के अंतर में प्रतिशतता के लिहाज से देश के टॉप-5 प्रत्याशियों में होगी। 72 फीसदी वोट हासिल करने का देश में सबसे बड़ा रिकॉर्ड हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा संसदीय क्षेत्र से किशन कपूर ने बनाया है। 2014 के लोकसभा चुनाव में दीया कुमारी नाहन की चुनावी जनसभा में भी आई थी। इसमें मुख्य वक्ता के तौर पर राजनाथ सिंह पहुंचे थे।
लोकसभा चुनाव में दीया कुमारी ने कांग्रेसी उम्मीदवार देवकी नंदन को 5.51 लाख मतों के बडे़ अंतर से हराया। उल्लेखनीय है कि जयपुर में राजमाता के तौर पर पहचान रखने वाली गायत्री देवी तीन बार सांसद चुनी गई थी,जिनका निधन 2009 में हुआ। 1987 में बेटे भवानी सिंह ने चुनाव लड़ा था,लेकिन वो हार गए थे। अब भवानी सिंह की बेटी दीया कुमारी सांसद बन गई हैं। दीया कुमारी ने 2014 में स्वाई माधोपुर से पहला चुनाव लड़ा था,जिसे उन्होंने जीता था। लेकिन 2018 में चुनाव से दूरी बनाई।
उल्लेखनीय है कि दीया कुमारी की दादी गायत्री देवी को दुनिया की सबसे खूबसूरत महिलाओं के साथ-साथ फैशन आईकॉन भी माना जाता था। दिवंगत राजमाता गायत्री देवी ने पहला चुनाव जयपुर सीट से भारत के अंतिम जनरल सी गोपालाचार्य की स्वतंत्र पार्टी से जीता था। दोहते के राजतिलक के दौरान दीया कुमारी की मां पदमिनी देवी आम लोगों से मिलकर बेहद ही भावुक हो गई थी। सिरमौर रियासत के अंतिम शासक राजेंद्र प्रकाश के बेटी पदमनी देवी का विवाह 10 मार्च 1966 को जयपुर रियासत के वारिस भवानी सिंह से हुआ था,जिनकी दीया कुमारी इकलौती संतान है। गौरतलब है कि ब्रिगेडियर भवानी सिंह का निधन 17 अप्रैल 2011 को हो गया था।
Latest
- पांवटा साहिब : भारी बारिश से दाना गांव में बाढ़, मलबा आने से गायब हुआ मंदिर
- मंडी : चंडीगढ़-मनाली NH पर 4 मील के पास धंसने लगा हाईवे, डंगे में पड़ी बड़ी-बड़ी दरारें…
- विश्व कप क्रिकेट के बाद अब Euro Cup 2024 की खुमारी, पढ़िए अंक तालिका….
- पांवटा साहिब : नॉर्थ इंडिया का प्रतिनिधित्व करेंगी TSH की तीन छात्राएं
- मंडी : पिछली बरसात के मलबे की वस्तुस्थिति सामने आने के बाद खानापूर्ति में जुटी KMC कंपनी