वी कुमार/मंडी
नए वर्ष की शुरूआत होते ही मंडी सदर से भाजपा विधायक व प्रदेश सरकार में ऊर्जा मंत्री अनिल शर्मा एक्शन में आ गए हैं। उन्होंने पहले ही दिन मंडी शहर में विभिन्न जगह चल रहे विकास कार्यों का मौके पर जाकर जायजा लिया। इसके साथ ही जो कार्य शुरू होने हैं, उनके बारे में भी अधिकरियों से चर्चा की व विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। सबसे पहले ऊर्जा मंत्री ने वल्लभ कॉलेज में बनने वाले सभागार के स्थान का निरीक्षण किया। इसके साथ ही उन्होंने मंडी कॉलेज में बनने वाली क्लस्टर यूनिवर्सिटी के कार्य को जल्द शुरू करने की बात भी कही। ऊर्जा मंत्री अनिल शर्मा के साथ शहर के पार्षद व विभिन्न विभागों के अधिकारी
वहीं पड्डल से पुरानी मंडी को जोड़ने वाले पुल के लिए स्थान और अलाइनमेंट के बारे में भी मंत्री ने मौके पर जाकर अधिकारियों से चर्चा की। विकास कार्यों के निरीक्षण के दौरान ऊर्जा मंत्री अनिल शर्मा ने कहा कि उन्होंने नए वर्ष की शुरूआत विकास कार्यों के निरीक्षण से की है और आने वाले समय में विकास कार्यों को और तेज गति प्रदान करने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मंडी में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की घोषणा के अनुसार एक सभागार का निर्माण किया जाएग। उन्होंने कहा कि जल्द ही मंडी में बनने वाली क्लस्टर यूनिवर्सिटी के कार्य को भी शुरू किया जाएगा।
अनिल शर्मा ने कहा कि मंडी में मुख्यमंत्री होने के नाते यहां पर विकास कार्यों के गति आई है। जल्द ही शहर में कुछ विकास योजनाओं का शुभारम्भ भी जल्द किया जाएगा, जिससे आम जनता को सुविधा होगी। इस निरीक्षण के दौरान ऊर्जा मंत्री अनिल शर्मा के साथ शहर के पार्षद व विभिन्न विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे।
Latest
- मंडी : सरकाघाट स्कूल में ‘गणित सम्मेलन’,15 स्कूलों से विद्यार्थियों ने लिया भाग
- पंजाब में कांग्रेस को नए प्रयोग पड़ सकते हैं भारी, हलके बदलने से गड़बड़ाए समीकरण
- CM हेल्पलाइन के दफ्तर में कर्मचारी व प्रोजेक्ट मैनेजर के बीच हाथापाई, पुलिस में पहुंचा मामला
- भाजपा नेत्री रश्मि धर सूद बोली, हिमाचल में महिलाओं को मुफ्त में नहीं मिलने चाहिए 1500 रुपए
- कुल्लू : खाई में गिरा टिप्पर…दो की मौत, 2 घायल