एमबीएम न्यूज़ / कुल्लू
आनी के निगाली कैंची की ढांक में एक दुर्घटनाग्रस्त वाहन मिला है, साथ ही ढांक में एक शव भी फंसा हुआ है। बताया जा रहा है कि यह दुर्घटना कुछ दिनों पहले की है। इसका पता उस समय चला जब क्षेत्र की महिलाएं निगाली कैंची ढांक में घास काटने गई हुई थी, जिन्होंने ढांक में एक व्यक्ति के शव को फंसा हुआ देखा। इसकी जानकारी आनी पुलिस को दी गई। पुलिस ने सूचना मिलते ही घटनास्थल का रूख कर दिया है और शव को ढांक से निकालने का प्रयास किया जा रहा है।
पुलिस के अनुसार शव की शिनाख्त ढांक से निकालने के बाद ही हो पाएगी। वाहन किसका है,इसका भी पता लगाया जाएगा। एएसपी राजकुमार चंदेल के अनुसार पुलिस ढांक में फंसे शव को निकालने का प्रयास कर रही है। उनके मुताबिक दुर्घटनाग्रस्त वाहन भी ढांक में फंसा हुआ है। उनके अनुसार फिलहाल पुलिस ढांक में फंसे शव को निकालने के लिए दमकल विभाग और ग्रामीणों का भी सहयोग ले रही है।
Latest
- इलेक्शन क्विज ऐप लांच करने वाला हिमाचल का पहला जिला बना कांगड़ा
- उत्तराखंड की सीमा पर सिरमौर में यहां जान हथेली पर रख सफर करते है यात्रीगण
- संसदीय व विधानसभा क्षेत्रों के लिए चौथे दिन 18 नामांकन दाखिल
- शिमला : 4.24 ग्राम चिट्टे के साथ कार सवार युवक गिरफ्तार
- तेजस्वी ने 93 % अंक लेकर चियोग स्कूल का नाम किया रोशन