एमबीएम न्यूज़ / कुल्लू
आनी के निगाली कैंची की ढांक में एक दुर्घटनाग्रस्त वाहन मिला है, साथ ही ढांक में एक शव भी फंसा हुआ है। बताया जा रहा है कि यह दुर्घटना कुछ दिनों पहले की है। इसका पता उस समय चला जब क्षेत्र की महिलाएं निगाली कैंची ढांक में घास काटने गई हुई थी, जिन्होंने ढांक में एक व्यक्ति के शव को फंसा हुआ देखा। इसकी जानकारी आनी पुलिस को दी गई। पुलिस ने सूचना मिलते ही घटनास्थल का रूख कर दिया है और शव को ढांक से निकालने का प्रयास किया जा रहा है।
पुलिस के अनुसार शव की शिनाख्त ढांक से निकालने के बाद ही हो पाएगी। वाहन किसका है,इसका भी पता लगाया जाएगा। एएसपी राजकुमार चंदेल के अनुसार पुलिस ढांक में फंसे शव को निकालने का प्रयास कर रही है। उनके मुताबिक दुर्घटनाग्रस्त वाहन भी ढांक में फंसा हुआ है। उनके अनुसार फिलहाल पुलिस ढांक में फंसे शव को निकालने के लिए दमकल विभाग और ग्रामीणों का भी सहयोग ले रही है।
Latest
- दसवीं के फर्जी दस्तावेज से 3 साल तक करता रहा नंबरदार की नौकरी, FIR
- नाहन : संवेदनशील मतदान केंद्र बनेठी व निहोग का किया डीसी ने किया औचक निरीक्षण
- हिमाचल के ऊंचे इलाकों में बर्फ़बारी, मैदानी भागों में अंधड़ के साथ बारिश, शिमला में गिरे ओले
- नाहन में मनाया विश्व पशु चिकित्सा दिवस, दिया ये जागरूकता संदेश
- भरमौर में मतदान अधिकारियों के लिए चुनावी रिहर्सल प्रक्रिया संपन्न