वी कुमार/मंडी
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मंडी के 6 विद्यार्थी सकुशल मिल गए हैं। दरअसल रविवार को पराशर झील की तरफ घूमने निकले थे। इस दौरान जंगल में रास्ता भटक गए। मोबाइल संपर्क भी टूट गया था। इसकी जानकारी एक छात्र के माध्यम से संस्थान को मिली। इसके बाद पर्वतारोही व ट्रैकर्स को शामिल कर टीम बनाई गई।
मंडी के डीसी व एसपी ने तत्काल ही दो टीमों को रेस्क्यू के लिए रवाना किया। आईआईटी मंडी की टीम मध्यरात्रि में ही बर्फ से घिरे रास्ते पर पैदल ही निकल गई थी। इसमें डीडीएमए की टीम भी शामिल थी। रात 2 बजे विद्यार्थियों को सकुशल खोज लिया गया। तड़कें 4 बजे तक सुरक्षित कैंपस में पहुंचाया गया। संस्थान के प्रबंधन ने प्रशासन के अलावा डीडीएमए का आभार प्रकट किया है।
कुल मिलाकर पवित्र पराशर झील व आसपास के मनोहर दृश्य देखने गए युवाओं की इस यात्रा का सुखद अंत हुआ।