एमबीएम न्यूज/नाहन
हिमाचल प्रदेश राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता के अंडर-15 व अंडर-17 में सगी बहनों ने अपनी प्रतिभा का जलवा दिखाया है। रोचक बात यह है कि बहनों ने लड़कियों के वर्ग के पांचों खिताब अपने नाम किए। एक अंतिम मुकाबला दोनों बहनों के बीच भी हुआ, जिसमें छोटी बहन ने बड़ी बहन को मात दी।
अंडर-15 के एकल मुकाबले में आरवीएन स्कूल ददाहू की तेजस्विनी ठाकुर ने अपने ही जिला की प्रियांशी सेमवाल को आसानी से हराकर खिताब पर कब्जा कर लिया। इसी वर्ग के युगल मुकाबले में तेजस्विनी ठाकुर व वर्लिका शर्मा ने मंडी की परीक्षा व आस्था की जोड़ी को हराया। अंडर-17 के एकल मुकाबले में तेजस्विनी ठाकुर ने कांगड़ा की नंबर वन वरियता खिलाड़ी रूबी को कांटे की टक्कर में हराया। दूसरी तरफ अंडर-17 के एकल मुकाबले में जान्हवी ठाकुर ने कांगड़ा की नवनीत को हराकर फाइनल में जगह बनाई।
यहां दोनों सगी बहनें तेजस्विनी ठाकुर व जान्हवी ठाकुर फाइनल मुकाबले में आमने-सामने आ गई। जान्हवी ठाकुर को विजेता व तेजस्विनी को उप विजेता बनने का गौरव हासिल हुआ। ज्ञात रहे कि दो साल पहले भी अंडर-15 में दोनों सगी बहनें फाइनल मुकाबले में आमने-सामने पहुंची थी। अंडर-17 के युगल मुकाबले में जान्हवी ठाकुर व शिमला की प्रांजल चौहान ने कांगड़ा की अक्षिता चौधरी व ज्योतिषिका को हराकर खिताब पर कब्जा किया था। बहनों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए लड़कियों के वर्ग के पांच खिताब अपने नाम किए हैं।
हाल ही में राज्य स्तरीय खेल प्रतिस्पर्धा में भी तेजस्विनी ठाकुर ने सिरमौर को जीत दिलाई थी। साथ ही बैस्ट प्लेयर का अवार्ड भी प्राप्त किया था। सुविधाओं के अभाव के बावजूद दोनों बहनें हार नहीं मानती। तेजस्विनी ठाकुर अब तक पांच बार हिमाचल चैंपियन बन चुकी है। बड़ी बहन जान्हवी ठाकुर भी राष्ट्रीय खिलाड़ी हैं। अब दोनों बहनों 27 नवंबर से 2 दिसंबर तक बैंगलुरू में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय चैंपियनशिप में हिस्सा लेगी। सनद रहे कि राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता धर्मशाला में एक से तीन अक्तूबर तक आयोजित की गई।
Latest
- मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने किया ‘हार्मनी ऑफ पाइन्स’ द्वारा रचित चुनावी थीम सॉन्ग लॉन्च
- मंडी में 709 ग्राम चरस सहित कार सवार दो व्यक्ति काबू
- इलेक्शन क्विज ऐप लांच करने वाला हिमाचल का पहला जिला बना कांगड़ा
- उत्तराखंड की सीमा पर सिरमौर में यहां जान हथेली पर रख सफर करते है यात्रीगण
- संसदीय व विधानसभा क्षेत्रों के लिए चौथे दिन 18 नामांकन दाखिल