एमबीएम न्यूज़ / शिमला
आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियां शुरू करते हुए प्रदेश भाजपा ने अपने सभी संगठनात्मक जिलों में नए प्रभारियों की तैनातियां कर दी हैं। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने आज 17 संगठनात्मक जिलों के प्रभारियों की नियुक्तियों के आदेश जारी किए।
प्रदेश सचिव विजय पाल सोहारू को संगठनात्मक जिला देहरा, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रवीण शर्मा को हमीरपुर, प्रदेश उपाध्यक्ष विजय अग्निहोत्री को ऊना, प्रदेश कार्यसमिति सदस्यों उमेश शर्मा को नूरपुर, बिहारी लाल को महासू और पियव्रत शर्मा को मंडी, प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव भारद्वाज को चंबा, गणेश दत्त को सोलन और सुख राम चौधरी को शिमला का प्रभारी बनाया गया हैं।
इसी तरह प्रदेश सचिवों रत्न सिंह पाल को सिरमौर, पायल वैध को बिलासपुर, त्रिलोक जंबाल को सुंदरनगर का विनोद महाजन को कांगड़ा जिला का दायित्व सौंपा गया है। इसी क्रम में मीडिया प्रमुख प्रवीण शर्मा को लाहौल स्पीति, प्रदेश सह मीडिया प्रमुख राकेश शर्मा को पालमपुर, प्रदेश प्रवक्ता अजय राणा को कुल्लू और प्रदेश प्रवक्ता शशि दत शर्मा को किन्नौर का प्रभारी नियुक्त किया गया है।