हमीरपुर (एमबीएम न्यूज) : नादौन के वार्ड न. एक में 15 वर्षीय प्रवासी लड़की ने 4 लोगों पर बलात्कार करने का आरोप लगाया है। जिसका नादौन अस्पताल में प्राथमिक उपचार चल रहा है। घटना का ब्यौरा देते बेहोशी की हालत में लड़की ने बताया कि शुक्रवार दोपहर बाद करीब 2 बजे वह अपनी झुग्गी से साथ लगती खड्ड में शौच आदि के लिए गई थी इसी दौरान चार युवकों ने उसे वहां से जबरदस्ती उठा लिया और साथ लगती झाडिय़ों में ले गए।
लडकी ने बताया कि झाडिय़ों में ले जाते ही एक युवक ने उसका नाक बंद करके उसके मुंह में जबरदस्ती एक गोली डाल कर खिला दी। कुछ देर तक विरोध करने के उपरांत वह पूरी तरह बेहोश हो गई। उसने बताया कि बेहोशी की हालत में उक्त युवकों ने उसके साथ दुराचार किया। जिसका पता उसे होश आने के बाद चला।
लडकी ने बताया कि जब उसे होश आया तो वह अर्धनग्र अवस्था में झांडियों में पड़ी थी और मौका से सभी युवक फरार थे। वह जैसे-तैसे लंगडाते हुए अपनी झुग्गी तक पहुंची, जहां उसने परिजनों को आपबीती सुनाई। उसके परिजनों ने बताया कि लडकी ने घर आकर आदि अधूरी बात बताई और वह बेहोश हो गई। थोड़ा होश आने पर उसे उल्टियां आने लगी। तबीयत बिगडते ही परिजन उसे सांय के समय नादौन अस्पताल ले गए जहां उसका प्राथमिक उपचार चल रहा है।
लडकी के परिजनों ने बताया कि लडकी अपने मॉ-बाप तथा दो विवाहित बहनों के साथ काफी समय से नादौन के वार्ड न. एक में झुग्गी बना कर रह रहे हैं। आजकल लड़की के मॉ-बाप बिहार अपने गांव गए हुए हैं तथा लड़की अपने बहन व बहनोई के साथ रह रही है। उपचार के दौरान भी पीडि़त लडकी कई बार बेहोश हो जा रही है।
उपचार कर रही डाक्टर मिनाक्षी ने बताया कि लड़की की स्थिति गंभीर बनी हुई है। थाना प्रभारी नादौन सतीश कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है ।