हमीरपुर (एमबीएम न्यूज़) : शौर्यचक्र विजेता कर्नल बीसी लगवाल ने बुधवार को भूतपूर्व सैनिक निगम के चेयरमैन का कार्यभार संभालने के उपरान्त प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि डोगरा रेजमेंट का केन्द्र हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना में बनाने के प्रयास किया जाएगा, जिसके लिए भूमि चिन्हित कर ली गई है।
उन्होंने कहा कि सीएसडी का मुख्य डिपो भी ऊना में खोलने के प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने भूतपूर्व सैनिक निगम का चेयरमैन नियुक्त करने के लिए मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और कांग्रेस पार्टी प्रदेशाध्यक्ष सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का आभार प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि निगम में प्रशासनिक पद के तौर पर वे भूतपूर्व सैनिकों और सैनिक विधवाओं के हित में कार्य करगें।
उन्होंने कहा कि सैनिक विधवाओं और सिपाही से हवलदार रैंक तक के पैंशनरों की पैंशन बढ़ाने के भी प्रयास किए जाएंगे। कर्नल वीसी लगवान जिला हमीरपुर की ग्राम पंचायत जन्दडू के गांव कडियार में 6 जून 1944 को पैदा हुए। लगवाल 1968 में वेस्ट बंगाल सिलीगुड़ी में डोगरा रेंजमेंट में लेफ्टीनेंट पदभार संभाला।
1970 से 74 तक नागालैंड में कैपटन, 1974-78 तक बरेली में स्टाफ, 1979-81 में जे एण्ड के 7 डोगरा में, 1981-88 में इनफैंन्ट्री से मध्य प्रदेश के मऊ में प्रशिक्षक, 1988-89 में 7 डोगरा केसीओ के रूप में अपनी सेवाएं दी। बाद में कर्नल लगवाल 90-92 तक सीओ सैंकण्ड डोगरा में ओपी रक्षक पंजाब रहे और इस दौरान उनको शौर्य चक्र मिला। 1992-1995 तक कर्नल लगवाल डिप्टी ब्रिगेड कमाण्ड रांची में अपनी सेवाएं देने के उपरान्त 2002 में सेना से सेवानिवृत हुए।
सेवानिवृति के उपरान्त वे कांग्रेस पार्टी के सक्रिय सदस्य रहे। उन्होंने 2007 में वमसन विधान सभा क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ा। कर्नल लगवाल 2007-14 तक कांग्रेस पार्टी के पूर्व सैनिक के प्रदेशाध्यक्ष रहे।