चंडीगढ़, 2 मई : हिमाचल के पड़ोसी राज्य हरियाणा ने कोविड के बढ़ते मामलों के मद्देनजर 7 दिन के पूर्ण लाॅकडाउन का ऐलान कर दिया है। इसे 3 मई से लागू किया गया है। ये जानकारी पड़ोसी राज्य के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने टवीट के जरिए दी।
गौरतलब है, हिमाचल के सिरमौर व सोलन की सीमाएं हरियाणा से लगती हैं। औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब व बद्दी में बड़ी संख्या में कामगार अप-डाउन करते हैं। दीगर है कि हरियाणा सरकार ने इससे पहले राज्य के कुछ जिलों में वीकेंड लाॅकडाउन लगाने का फैसला लिया था।
हरियाणा में शनिवार को 13,588 पाॅजिटिव मामले सामने आए थे। जबकि 125 मौतें रिकाॅर्ड हुई थी। दीगर है कि हिमाचल की आर्थिकी में पड़ोसी राज्य का काफी योगदान रहता है। औद्योगिक क्षेत्रों में कच्चे माल के अलावा श्रमिकों की आवाजाही भी होती है।
हरियाणा के लाॅकडाउन का असर औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब पर पड़ेगा। सिरमौर के मुख्यालय से चंडीगढ़ जाने के लिए हरियाणा की सीमा ही इस्तेमाल होती है।