• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • सिरमौर
    • सोलन
    • मंडी
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 

Chamba news

आधी रात को आग लगने से तीन मकान जलकर राख, जिंदा जली बुजुर्ग महिला 

May 16, 2022 by MBM News Network

चंबा, 16 मई : उपमंडल के तहत आने वाली दुर्गम पंचायत क्वारंसी के गांव हिलिंग में आधी रात आग लगने से तीन मकान जलकर राख हो गए। बताया जा रहा है कि आगजनी की इस घटना में एक बुजुर्ग महिला की झुलसने से मौत हो गई। फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है।           

दुर्घटनाग्रस्त मकान 

जानकारी के अनुसार जिले की तहसील होली की क्वारसी पंचायत के हिलंग गांव में आधी रात करीब एक बजे आग लगने से तीन मकान जल गए। घटना में एक बुजुर्ग महिला की जिंदा जलकर मौत हो गई।   

ग्रामीणों ने बाल्टियां, डिब्बे से पानी और मिट्टी फेंक कर आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन भयंकर आग के सामने यह नाकाफी साबित हुआ। एडीएम संजय कुमार धीमान ने पुष्टि करते हुए बताया कि आग से हुए नुकसान का आंकलन तैयार किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि प्रभावितों को उचित मुआवजा दिया जाएगा। 

Filed Under: चंबा, दुर्घटनाएं, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Chamba news, Himachal News In Hindi

हिमाचल में SPO का मानदेय बढ़ाए जाने का मामला रखेंगे केंद्रीय गृह मंत्री के समक्ष : अनुराग ठाकुर

May 14, 2022 by MBM News Network

चंबा, 14 मई : केंद्रीय सूचना और प्रसारण, युवा कार्यक्रम व खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा है कि हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) के सीमावर्ती क्षेत्रों में तैनात विशेष पुलिस अधिकारियों (SPO) के मानदेय बढ़ाए जाने को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Home Minister Amit Shah) के समक्ष मामला रखा जाएगा।

वे शनिवार को विधानसभा क्षेत्र के तहत नागरिक अभिनंदन कार्यक्रम के दौरान कोटी में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए बोल रहे थे। अनुराग सिंह ठाकुर (Anurag Singh Thakur) ने कहा कि विशेष पुलिस अधिकारियों के मानदेय बढ़ाए जाने को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री (Home Minister) के समक्ष मामला रखा जाएगा। उन्होंने मामले के यथासंभव समाधान का भरोसा भी दिया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में गत 8 वर्षों में किए गए विकास कार्यों (Development works) का जिक्र करते हुए ठाकुर ने कहा कि दूसरी पार्टियों के 60 वर्षों की अवधि में किए गए कार्यों की तुलना इन 8 वर्षों के कार्यकाल में अर्जित उपलब्धियों से  की जा सकती है। उन्होंने कहा कि अगले दो वर्षों के दौरान जिला में पात्र लोगों को पक्के आवास की सुविधा उपलब्ध करवा दी जाएगी।

बा में एफएम रेडियो सेवाओं (FM radio services) की उपलब्धता के लिए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि विभाग द्वारा सर्वेक्षण करने के पश्चात उपयुक्त संख्या में एफएम टावर (FM tower) स्थापित कर दिए जाएंगे। उन्होंने मोबाइल नेटवर्क (Mobile network) को विस्तार देने के लिए आवश्यक कदम उठाने की बात भी कही।

केंद्रीय मंत्री ने जिला के पारंपरिक उत्पादों को विस्तार दिए जाने की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि सेल्फ हेल्प ग्रुप (self help group) और किसान उत्पादक संगठन  के उत्थान  के लिए केंद्रीय सरकार द्वारा वित्त एवं अन्य संसाधनों की उपलब्धता का प्रावधान किया गया है। उन्होंने संबंधित विभाग से जानकारी और जागरूकता के लिए आवश्यक कदम उठाने को  कहा।

अनुराग सिंह ठाकुर ने सेल्फ हेल्प ग्रुप और किसान उत्पादक  संगठनों को आश्वस्त करते हुए कहा कि उनके द्वारा तैयार किए गए उत्कृष्ट पारंपरिक उत्पादों को ज़िला की प्रसिद्ध कलाकृति “चंबा रुमाल” और “चंबा थाल” की तर्ज पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रसिद्धि दिलाने के लिए कार्य किया जाएगा। 

इस दौरान केंद्रीय सूचना और प्रसारण, युवा कार्यक्रम व खेल मंत्री को विधानसभा उपाध्यक्ष ने शाल-टोपी और स्मृति चिन्ह के रूप में त्रिशूल भेंट कर सम्मानित भी किया।

कार्यक्रम के दौरान लोकसभा सांसद किशन कपूर ने भी अपने विचार रखे। इससे पहले प्रदेश विधानसभा उपाध्यक्ष डॉ हंसराज ने केंद्रीय सूचना और प्रसारण, युवा कार्यक्रम व खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर का स्वागत करते हुए कहा कि ज़िला में विकास की दृष्टि से पिछड़े  चुराह उपमंडल में गत वर्षों के दौरान अभूतपूर्व विकास हुआ है।

इससे पहले अनुराग सिंह ठाकुर ने पंडित जवाहरलाल नेहरू राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय  के निर्माणाधीन भवन  का भी जायजा लिया। इस अवसर पर विधायक पवन नैय्यर, अध्यक्ष कांगड़ा कोऑपरेटिव बैंक डॉ. राजीव ठाकुर, अध्यक्ष कृषि उपज एवं मंडी समिति डीएस ठाकुर, उपायुक्त  डीसी राणा, पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव, जिला भाजपा अध्यक्ष जसवीर नागपाल, जिला महामंत्री वीरेंद्र ठाकुर, मंडल अध्यक्ष ताराचंद ठाकुर सहित क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे ।

Filed Under: चंबा, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Chamba news, Himachal News In Hindi

हिमाचल में इदरीश मिर्जा की ईमानदारी को सलाम,  लौटाया 6 लाख की नकदी से भरा बैग

May 12, 2022 by MBM News Network

चंबा, 12 मई : बेटी की शादी के लिए पिता उम्र भर पाई पाई इकट्ठा करता है, ताकि बेटी को खुशहाल जीवन की सौगात दे सके। सोचिए, शादी से कुछ दिन पहले उनकी वही पूंजी गुम हो जाए, तो उस पिता पर क्या गुजरेगी। ऐसे में पिता को कोई मसीहा मिल जाए, जो उस राशि को लौटा दे। चंबा में ऐसा ही वाकया पेश आया है। 

शहर के कश्मीरी मोहल्ला निवासी इदरीश मिर्जा ने ईमानदारी की मिसाल पेश की है। दरअसल, भरमौर निवासी होशियारा राम सोमवार को अपनी बेटी की शादी का सामान लेने बाजार आए थे। इसी दौरान व्यक्ति का बैग डोगरा बाजार के समीप गिर गया। जिसका होशियारा राम को कोई पता नहीं चल पा रहा था। कुछ देर बाद इदरीश मिर्जा अपनी दुकान से बाहर आए और उन्हें एक बैग दुकान के बाहर सड़क पर गिरा दिखा।

जब मिर्जा ने बैग को खोलकर देखा तो उसमे साढ़े छह लाख की नकद राशि थी। इदरीश मिर्जा ने बैग को उठाकर अपनी दुकान में रख लिया। कुछ देर बाद होशियारा राम डोगरा बाजार में आया और बैग तलाशने लगा। बैग न मिलने के कारण परेशान था। इसी दौरान इदरीश ने होशियारा राम को दुकान पर बुलाया और परेशानी का कारण पूछा। होशियारा राम ने पूरी बात इदरीश बताई। इसके बाद इदरीश ने पैसों से भरा बैग होशियारा राम के हवाले कर दिया। इदरीश की इस ईमानदारी की पूरे बाजार में प्रशंसा हो रही है।

कुल मिलाकर इदरीश की ईमानदारी काबिले तारीफ है। आम तौर पर इतनी बड़ी राशि देखकर किसी का भी ईमान डगमगा सकता है। लेकिन इदरीश मिर्जा ने न केवल ईमानदारी की मिसाल दी, बल्कि मानवता का बेमिसाल उदाहरण पेश किया है, जिसकी जितनी तारीफ की जाए कम है। 

Filed Under: चंबा, मुख्य समाचार, युवा, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Chamba news, Himachal News In Hindi

चंबा के दो सड़क हादसों में एक की मौत, तीन घायल

May 8, 2022 by MBM News Network

चंबा,8 मई : चंबा भरमौर हाइवे पर लूणा के समीप एक बोलेरो गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। जिसमें एक व्यक्ति की मौत हुई है। दूसरा हादसा एक टिप्पर का चंबा पांगी मार्ग पर हुआ है। जहां एक युवक सहित 3 सवार घायल हुए है। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई है।

गौरतलब है कि जिला में पिछले एक माह से सड़क दुघर्टनाएं हो रही है।

डीएसपी अभिमन्यु वर्मा ने बताया कि लूणा के समीप सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हुई है। जिसमें शेष जानकारी जुटाई जा रही है।

Filed Under: चंबा, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Chamba news, Himachal News In Hindi

फरीदाबाद में दबोचा PNB बैंक से 40 लाख की ठगी का मुख्य आरोपी, 4 दिन का पुलिस रिमांड 

May 7, 2022 by MBM News Network

अभी तक हो चुकी है सात गिरफ्तारियां

चंबा, 7 मई : स्वास्थ्य विभाग से सेवानिवृत्त कर्मचारी के बैंक खाते से 40 लाख की रकम उड़ाने वाले एक मुख्य आरोपी को पुलिस ने फरीदाबाद में दबोच लिया है। जबकि दूसरे आरोपी को पकड़ने का अभियान जारी है। आरोपी की पहचान कर्ण तनेजा, निवासी हाउस नंबर 135, एनआईटी-तीन, तहसील और जिला फरीदाबाद के रूप में हुई है। उसे अदालत में पेश करने पर दस मई तक पुलिस रिमांड में भेज दिया गया है।

Demo Pic

पुलिस इस मामले में अभी तक सात गिरफ्तारियां कर चुकी है। हालांकि, एक और मुख्य आरोपी फरार चल रहा है जिसे पकड़ने लिए पुलिस ने अपना जाल बिछा रखा है। पुलिस उसे जल्द दबोचने का दावा कर रही है।  

      मिली जानकारी के मुताबिक 29 जून 2020 को ओम प्रकाश पुत्र बद्री राम निवासी गांव मलकौता डाकघर व तहसील भरमौर ने थाने में शिकायत दर्ज करवाई थी कि उनके पंजाब नेशनल बैंक के खाते से अज्ञात लोगों ने नेट बैंकिंग के जरिये 40 लाख रुपये उड़ा लिए।*इसका पता उसे तब चला, जब वह बैंक में पैसे निकालने पहुंचा। बैंक में उसे बताया गया कि उसके खाते में 995 रुपये बचे हैं। शिकायत मिलते ही पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी।

बैंक की सीसीटीवी फुटेज निकाली गई जहां पर उन्हें छह लोग बैंक में संदिग्ध रूप से नजर आए। इसी तरह पुलिस ने तुन्नूहट्टी बैरियर की फुटेज को भी चेक किया। इन दोनों फुटेज में बैंक में दिखाई दिए लोगों का मिलाप हो गया।उसके बाद पुलिस ने उनकी गाड़ी के नंबर के जरिये उनके ठिकाने का पता लगाया। पुलिस ने पालमपुर में जाकर छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

इन आरोपियों से गहनता से जांच करने पर पता लगा कि ठगी करने वाले मुख्य दो आरोपी अलग हैं, जिन्हें पकड़ने के लिए पुलिस ने जाल बिछाया। छह मई को पुलिस ने एक आरोपी को फरीदाबाद में दबोच लिया जबकि दूसरे आरोपी को पकड़ने का अभियान जारी है। इन आरोपियों से अभी तक गबन की रकम बरामद नहीं हो पाई है। इसके लिए पुलिस गंभीरता से कार्य कर रही है।

चंबा के पुलिस उप अधीक्षक अभिमन्यु वर्मा ने बताया कि एक आरोपी फरार चल रहा है, उसे भी पुलिस जल्द अपनी हिरासत में ले लेगी। मामले में अब तक सात लोग गिरफ्तार किए जा चुके हैं।

Filed Under: क्राइम, चंबा, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Chamba news, Himachal News In Hindi

अजय कुमार यादव ने संभाला आवासीय आयुक्त पांगी का पदभार

May 3, 2022 by MBM News Network

चंबा, 3 मई : भारतीय प्रशासनिक सेवा- 2018 बैच के अधिकारी अजय कुमार यादव ने आज आवासीय आयुक्त पांगी का पदभार संभाला।

पदभार संभालते ही आवासीय आयुक्त पांगी अजय कुमार यादव ने उपमंडलीय प्रशासन के सभी विभागीय अधिकारियों के साथ पांगी में चल रहे विकासात्मक कार्यों की समीक्षा करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा जनकल्याण के लिए चलाई जा रही विभिन्न विकासात्मक योजना के तहत किए जा रहे कार्यों को बेहतर तरीके से करने के लिए अधिकारी आपसी समन्वय स्थापित कर अपना सहयोग दें। जिससे लोगों को बेहतर सुविधाएं मिल सके।

इससे पूर्व अजय कुमार यादव एसडीएम के पद पर सोलन में तैनात थे। इस दौरान एसडीम पांगी रजनीश शर्मा ने आवासीय आयुक्त को प्रेजेंटेशन के माध्यम से पांगी उपमंडल में चल रहे विकासात्मक कार्यों की विस्तृत जानकारी दी।

Filed Under: चंबा, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Chamba news, Himachal News In Hindi

अपडेट : स्कूली बच्चों की जीप दुर्घटनाग्रस्त, तीन साल के बच्चे की मौत…

April 28, 2022 by MBM News Network

चंबा, 28 अप्रैल : संगेरा-सराहन मार्ग पर स्कूली बच्चों को ले जा रही एक गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसा वीरवार को दोपहर बाद हुआ। गाड़ी में चालक सहित 8 बच्चे सवार थे। इसमें एक तीन साल के बच्चे की मौत हो गई है। जबकि, 7 बच्चे घायल है। चालक को प्राथमिक उपचार के बाद टांडा मेडिकल कॉलेज रैफर कर दिया गया है। गाड़ी को बैक करते वक्त यह हादसा हुआ। बताया गया हैं कि यह स्कूल वाहन नहीं था।

दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी

उपायुक्त चंबा डीसी राणा ने बताया कि हादसे के पीछे कारणों की जांच होगी।मेडिकल कॉलेज के बाहर काफी संख्या में भीड़ एकत्रित हो गई है। घायलों को निजी गाड़ी व एंबुलेंस के माध्यम से मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। जहां घायलों को उपचार दिया जा रहा है।

Filed Under: चंबा, दुर्घटनाएं, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Chamba news, Himachal News In Hindi

चंबा : स्कूली बच्चों को लेकर जा रहा वाहन हुआ हादसे का शिकार, 6 बच्चे घायल 

April 28, 2022 by MBM News Network

चंबा, 28 अप्रैल : संगेरा-सराहन मार्ग पर स्कूली बच्चों को ले जा रही एक गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसा वीरवार को दोपहर बाद हुआ। बताया जा रहा है कि हादसे में करीब छह बच्चे घायल हुए है। 

मामले की सूचना मिलते ही उपायुक्त व एसडीएम चंबा मेडिकल कॉलेज में पहुंच गए है। बताया जा रहा है कि निजी गाड़ी के माध्यम से बच्चे घर आ रहे थे। हालांकि, अभी तक यह सामने नहीं आया है कि यह गाड़ी स्कूल की थी या नहीं। मेडिकल कॉलेज के बाहर काफी संख्या में भीड़ एकत्रित हो गई है।

घायलों को निजी गाड़ी व एंबुलेंस के माध्यम से मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। जहां घायलों को उपचार दिया जा रहा है।

Filed Under: चंबा, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Chamba news, Himachal News In Hindi

#HP : साच-पास हल्के वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल

April 27, 2022 by MBM News Network

चंबा, 27 अप्रैल : उपायुक्त डीसी राणा ने जानकारी देते हुए बताया कि  साच पास मार्ग  को हल्के वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल कर दिया गया है।

उन्होंने बताया कि साच पास मार्ग पर जमी बर्फ को हटा दिया गया है और अब चंबा से किलाड़ बाया साच पास मार्ग हल्के वाहनों की आवाजाही के लिए सुरक्षित है। पांगी जाने वाले लोग अब सीधा चंबा से किलाड़ बाया साच पास मार्ग की सुविधा लाभ ले सकते हैं।

Filed Under: चंबा, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Chamba news, Himachal News In Hindi

अंडर-14 क्रिकेट प्रतियोगिता : फिर बोला चंबा के अंश का बल्ला, जड़ दिया एक और शतक

April 26, 2022 by MBM News Network

चंबा, 26 अप्रैल : ऊना के पेखूबेला मैदान में चल रही अंडर-14 क्रिकेट प्रतियोगिता में चंबा टीम के कप्तान अंश ठाकुर ने दूसरा शतक जड़ दिया है। कांगड़ा टीम के खिलाफ 108 रनों की पारी अंश ने खेली। अंश की इस पारी की जिला सहित अब पूरे प्रदेश में प्रशंसा हो रही है। अंश ने अपनी पारी में 16 चौके लगाए। जबकि एक अन्य खिलाड़ी यमन शर्मा ने भी 56 रन की पारी खेली।

 ग्राम पंचायत कियाणी से संबंध रखने वाले अंश ठाकुर ने अपने पहले मैच में भी शानदार प्रदर्शन किया। पहली पारी में नाबाद नब्बे रन और दूसरी पारी में नाबाद 100 रन की पारी खेली और टीम को जीत दिलवाई। दूसरा मैच सोमवार से शुरू हुआ। जिसमें चंबा की टीम की शुरुआत भी अच्छी हुई।

 गौरतलब है कि अंश शुरू से ही क्रिकेट का शौकीन रहा है। पिता ने भी अंश का हरसंभव सहयोग किया। पिता रवि ठाकुर ने बेटे की सहूलियत के लिए घर के ही समीप खेत में सीमेंटेड पिच तैयार की और चारों तरफ नेट लगवाया। अंश के इस प्रदर्शन से जिला में खुशी की लहर दौड़ गई है। पिता रवि ठाकुर जहां बेटे के इस प्रदर्शन से खुश है तो वहीं, माता राजेश्वरी देवी भी काफी खुश है। अंश नवमीं कक्षा का छात्र है। क्रिकेट में कुछ कर दिखाने का जूनून अंश को निखार रहा है।

Filed Under: खेलकूद, मुख्य समाचार, युवा, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Chamba news, Himachal News In Hindi

  • Go to page 1
  • Go to page 2
  • Go to page 3
  • Interim pages omitted …
  • Go to page 30
  • Go to Next Page »

Copyright © 2022