सराहां,7 सितम्बर : पच्छाद क्षेत्र के सराहां में तीन कोरोना पॉजिटिव मामले आए है। जिससे क्षेत्र में डर का माहौल बन गया है। सिविल अस्पताल सराहां के दो मरीजो के दाखिल वार्डों को भी बंद करवा दिया है। सराहां में जो तीन मामले आए हैं उसमे से एक सराहां सिविल अस्पताल में कार्यरत स्टाफ नर्स है व इसके अलावा एक महिला व युवक जो कॅरोना पॉजिटिव आए है, जिनकी ट्रेवल्स हिस्ट्री दूसरे राज्यों की है।
कोरोना पॉजिटिव आई महिला सराहां बाईपास में किराए के कमरे में रहती है जो कि हाल है में अम्बाला से आई थी। इसके अलावा जो दूसरा युवक जो पॉजिटिव आया है वह सराहां बाजार का रहने वाला है व वह भी हाल ही में पंचकूला से आया था। तीसरी महिला जो कॅरोना पॉजिटिव आई है वह सराहां सिविल अस्पताल में स्टाफ नर्स के पद पर कार्यरत थी।