चंबा (एमबीएम न्यूज) : इस बार मणिमहेश यात्रा के दौरान शाही स्नान तक करीब अढ़ाई हजार श्रद्धालुओं ने डलझील में डुबकी लगाई। यह जानकारी देते हुए एडीएम भरमौर विनय धीमान ने बताया कि आठ सितंबर तक करीब एक लाख अस्सी हजार श्रद्धालुओं ने डलझील में आकर डुबकी लगाई थी। इसके अलावा हैली टैक्सी सेवा व वाया कलाह मार्ग भी करीब तीस हजार यात्रियों ने आवाजाही की हैं।
उन्होंने बताया कि शाही स्नान के बाद अब अढ़ाई लाख श्रद्धालुओं ने मणिमहेश यात्रा की हैं। उन्होंने बताया कि अधिकारिक तौर पर यात्रा का समापन 12 सितंबर को होगा। लिहाजा, प्रशासनिक अनुमान यही हैं कि इस बार तीन लाख के करीब मणिमहेश यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं का आंकड़ा पहुंचेंगा।
मणिमहेश डल झील में राधा अष्टमी के स्नान के पूरा होते ही प्रशासन ने दानपात्रों की गिनती शुरू कर दी हैं। डल झील पर स्थित चतुर्मुखी शिवलिंग के पास स्थापित ट्रस्ट के दान पात्र में इस बार छह लाख 54 हजार रूपये चढ़ावा चढ़ा हैं। इस चढ़ावे को पांच हिस्सों में विभाजित किया जाएगा। चढ़ावे का पचास प्रतिशत हिस्सा ट्रस्ट को जाएगा। जबकि, बाकी की पचास प्रतिशत राशि संचूई के चेले, हड़सर के पुजारी, चरपट नाथ और दशनाम अखाड़ा में बांटा जाएगा। शुक्रवार देर रात को चढ़ावे की गिनती शुरू हुई थी।
उधर, एसडीएम भरमौर विनय धीमान ने बताया कि चढ़ावे की गिनती पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने बताय कि पुलिस की कड़ी निगरानी में इस कार्य को पूरा किया गया हैं। साथ ही वीडियोग्राफी भी की गई हैं।