नाहन (एमबीएम न्यूज): शहर में वीरवार को ईद-उल-फितर व श्री अमरनाथ यात्रा की रवानगी का अनोखा संयोग बना। रामकुंडी के समीप ईदगाह मैदान में हजारों मुस्लिम भाईयों ने एक साथ नमाज अदा की तो दूसरी तरफ महिमा पुस्तकालय के समीप भगवान भोले शंकर के उदघोष सुनाई दिए। शायद ईद का पर्व बुधवार को मना लिया गया होता तो यह संयोग भी नहीं बनता।
शिव शक्ति सिद्ध बाबा बालक नाथ सेवा समिति के तत्वाधान में आयोजित श्री अमरनाथ यात्रा की रवानगी एसपी सौम्या सांबशिवन ने की। इस अवसर पर एसपी ने कहा कि यह उनके लिए हर्ष का विषय है कि ईद के कार्यक्रमों में भी शामिल हो रही हैं, वहीं श्री अमरनाथ यात्रियों से भी रू-ब-रू हुई हैं।
इस दौरान समिति के सदस्यों ने एसपी का जोरदार स्वागत किया। समिति के अध्यक्ष अमरीश संधु ने कहा कि सदस्यों के लिए अमरनाथ यात्रा निशुल्क प्रदान की जाती है। उन्होंने कहा कि 17 जुलाई को यात्रियों का जत्था वापस लौटेगा।