शिमला / नाहन (एमबीएम न्यूज) : आखिरकार कुदरत शुक्रवार को लाखों लोगों के आस्था के प्रतीक चूडधार चोटी पर हिमपात को लेकर मेहरबान हुआ है। अंतिम समाचार तक चोटी पर आधा फुट बर्फबारी हो चुकी थी जबकि गहरी धुंध व बादल छाए होने के कारण आश्रम से बाहर निकल पाना संभव नहीं था।
हर साल जनवरी सप्ताह में चोटी पर 10 फुट तक बर्फबारी हो चुकी होती थी लेकिन इस बार चोटी बर्फ के बगैर सूनी थी। मोबाईल पर बातचीत में चोटी से स्वामी कमलानंद जी महाराज ने बताया कि आज करीब आधा फुट बर्फ पडी है। उनके मुताबिक रात को भी हिमपात की उम्मीद है।
उन्होंने माना कि दशकों में ऐसा पहली बार हुआ कि जब चोटी पर इस महीने हिमपात ही न हुआ हों। वीरवार को भी कुछ ईंच बर्फबारी हुई थी। उधर जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति में भी हिमपात हुआ है। कुल्लू की ऊपरी पहाडियों में हिमपात की खबर है। रोहडू के समीप चैनशल चोटी पर भी बर्फबारी की सूचना मिली है। नाहन, सोलन, चंबा में बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज हुई है। हमीरपुर में हलकी बारिश की खबर है। गौरतलब है कि मौसम विभाग ने 26 जनवरी के बाद बर्फबारी व बारिश की संभावना जताई थी।