वी कुमार / मंडी
इस बार मंडी शहर में स्थापित सभी गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन पुलिस जवानों के हाथों हुआ। प्रशासन ने किसी को भी ब्यास नदी में जाने नहीं दिया और कड़ी सुरक्षा के बीच पुलिस के जवानों ने ही गणेश प्रतिमाओं को ब्यास नदी में विसर्जित किया। बता दें कि पिछले कल से हो रही भारी बारिश के कारण ब्यास नदी के जलस्तर में भारी ईजाफा हुआ है। लारजी और पंडोह डैम से पानी छोड़ा गया है जिस कारण ब्यास नदी खतरे के निशान से उपर बह रही है। ऐसे में आज गणेश विसर्जन भी होना था।
प्रशासन ने पहले ही ब्यास नदी किनारे पुलिस बल को तैनात कर दिया। खुद डीसी मंडी ऋग्वेद ठाकुर मौके पर मौजूद रहे और गणेश विसर्जन अपनी आंखों के सामने संपन्न करवाया। जो भी गणेश प्रतिमाओं को विसर्जन के लिए लेकर आए उनसे नदी से काफी दूर पूजा अर्चना करवाई गई और उसके बाद गणेश प्रतिमा को पुलिस कर्मियों ने अपने हाथों से ब्यास नदी में विसर्जित किया। यहां पर सुरक्षा के सभी पुख्ता प्रबंध किए गए थे। डीसी मंडी ऋग्वेद ठाकुर ने बताया कि किसी प्रकार की कोई अप्रिय घटना न घटे इसलिए सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए गए हैं।
वहीं लोगों में गणेश विसर्जन को लेकर भारी उत्साह देखने को मिला। कुछ समय के लिए बारिश भी रूक गई और शहर में गणेश प्रतिमाओं के साथ भव्य शोभायात्राएं निकाली गईए जिसमें स्थानीय देवी देवता भी शामिल हुए। गणपति बप्पा मोरयाए अगले बरस तू जल्दी आ के जयकारों से पूरी छोटी काशी गूंजायमान हो उठी। मंदिरों में गणेश उत्सव के दौरान जारी विशेष आयोजन गणेश विसर्जन के साथ संपन्न हो गए।
Latest
- हिमाचल के DGP संजय कुंडू सेवानिवृत्त, जानिए कौन हो सकते हैं पुलिस के नए चीफ
- नाहन : 38 वर्ष का सेवाकाल पूरा कर सेवानिवृत्त हुए FRO सतपाल शर्मा
- जीवन की कहानी : मेरिट में दो अंको से चूकी मिस्त्री की बेटी, असाधारण था सफर
- कांगड़ा से आनंद शर्मा व हमीरपुर से सतपाल रायजादा होंगे कांग्रेस के योद्धा
- कांगड़ा : बलवंत सिंह व अजय कुमार सूचना एवं जन संपर्क विभाग से सेवानिवृत्त