कुल्लू(एमबीएम न्यूज़ ): हिमालयन बुद्धिष्ठ गोंपा मनाली में दो दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान का शुभारंभ हुआ। दो सप्ताह तक चलने वाले इस धार्मिक अनुष्ठान का पूर्व विधायक रवि ठाकुर ने विधिवत शुभारंभ किया। धार्मिक अनुष्ठान में दर्जनों बौद्ध अनुयायियों ने भाग लिया। गोंपा में दो सप्ताह तक पूजा पाठ चलेगा और करूणा के भगवान आर्य अवलोकितेश्वर ने मंत्रो उच्चारण किया जाएगा। कार्यक्रम में पूर्व विधायक रवि ठाकुर मुख्य अतिथि पहुंचे जबकि अशोक ठाकुर ने विशेष अतिथि के रूप में शिरकत की। पूर्व विधायक रवि ठाकुर ने भी जनजातीय लोगों को फागली उत्सव की शुभ कामनाएं दी हैं।
उन्होंने भगवान बुद्ध के अनमोल वचनो पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भगवान बुद्ध कहते हैं कि बुराई से बुराई कभी खत्म नहीं होती। धृणा को केवल प्रेम द्वारा ही समाप्त किया जा सकता है। भगवान बुद्ध द्वारा बताए जीवन में खुश रहने के एकमात्र रास्ते पर प्रकाश डालते हुए रवि ने कहा कि भविष्य के सपनों में मत खो जाओं भूतकाल में मत उलझो सिर्फ वर्तमान पर ध्यान दो। बौद्ध धर्म के ज्ञाता टशी पलजोर ने भी भगवान बुद्ध के मार्ग पर चलने को प्रेरित किया।
इससे पहले बौद्ध अनुयायियों ने गोंपा में एकत्रित होकर भगवान बुद्ध की पूजा अर्चना की। सभी बौद्ध अनुयायियों ने गोंपा कि परिक्रमा की। लामा छेरिंग, पलजोर, लामा दोरजे, लामा नमग्यल, लामा वांगदू ने विधिवत पूजा पाठ किया। कार्यक्रम में डाक्टर टशी पलजोर, कर्नल नोरबू, छेतन, अमर नाथ, रिग्जिन, शाकिया बौद्ध, रोशन बौद्ध, प्रेम चंद, पदमा, टशी, सोनम, पलबर, रिग्जिन, दोरजे, गुरमीत, अंगचोक, अंगदुई और तेन्जिन सहित दर्जनों महिलाओं ने धार्मिक अनुष्ठान में भाग लिया।