राजगढ़ (एमबीएम न्यूज) : शनिवार को स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग खंड पच्छाद के सुचना, शिक्षा एवं सम्प्रेषण प्रकोष्ठ राजगढ़ इकाई के सोजन्य से बेहड़ गांव में विश्व जनसंख्या दिवस मनाया गया। इस मौके पर उपस्थित लोगों को हेल्थ एजुकेटर इंदिरा पुंडीर ने संबोधित किया और उन्हें बढती हुई जनसंख्या से होने वाले दुष्परिणामों बारे अवगत कराया।
उन्होंने बताया कि तीव्र गति से बढ़ती हुई जनसंख्या भारत के लिए सबसे बड़ी चुनौती व चिंता का विषय है। जब हमारा देश आजाद हुआ था तब हमारी जनसंख्या 33 करोड़ थी, लेकिन 26 जून 2015 तक हमारी आबादी बढक़र 1 अरब 28 करोड़ 86 लाख 72 हजार 990 हो गई है। भारत में अथाह विकास हो रहा है, लेकिन तीव्र गति से बढ़ती हुई आबादी के आगे यह बौना साबित हो रहा है। भारत का आर्थिक विकास तभी संभव है, जब जनसंख्या नियंत्रित होगी।